एक्सप्लोरर

अब दोस्तों के साथ रील्स देखना होगा मजेदार, बेहद खास है Instagram का ये अपकमिंग फीचर

Instagram New Feature: इस फीचर को लेकर सामने आया है कि ये पूरी तरह से प्राइवेट रहने वाला है, जिसमें आप और आपके दोस्त ही अपनी फेवरेट रील्स की लिस्ट बना सकेंगे. अभी ये फीचर टेस्टिंग फेज में है.

Instagram Blend Feature: इंस्टाग्राम पर जल्द ही आपको एक नया फीचर देखने को मिलेगा. इस फीचर का नाम ब्लेंड है, जिसमें आप दोस्तों के साथ रील्स शेयर करने के एक्सपीरीएंस को आसान और मजेदार बना सकते हैं. अभी इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है. इस फीचर में यूजर और उनके दोस्त कभी भी ब्लेंड को छोड़ सकते हैं और ये पूरी तरह से प्राइवेट रहने वाला है. हालांकि, यह फीचर कब यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है. 

इस फीचर के बारे में उस दौरान पता चला जब रिवर्स इंजीनियर अलेसेंड्रो पलुज्जी ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया. पलुज्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी और साथ ही एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया. इस फीचर में रील्स को मिलाकर एक खास फीड बनाई जाएगी, जिन्हें आपने अपने फ्रेंड के साथ शेयर किया है या फिर जिन्हें आप और आपका दोस्त देखना पसंद करते हैं.

ब्लेंड फीचर कैसे करता है काम 
ब्लेंड फीचर में अगर आप अपने किसी दोस्त को शामिल करते हैं तो इंस्टाग्राम आप दोनों की पसंद का पूरा खयाल रखेगा और आपके हिसाब से रील्स की एक खास लिस्ट बना देगा. इस फीचर के लिए आपके पास सबसे अच्छा उदाहरण स्पोटिफाई का ब्लेंड फीचर है. स्पॉटिफाई में ऐसा होता है कि कोई भी दो लोग अपने फेवरेट गानों को मिलाकर एक प्लेलिस्ट बना सकते हैं. 

यह फीचर आपके और आपके दोस्त के बीच पर्सनल रहेगा और आप किसी भी समय ब्लेंड छोड़ सकेंगे. इंस्टाग्राम ने फीचर के बारे में अभी कोई विशेष जानकारी नहीं दी है कि ये अपडेट कब आएगा. एक बात तो तय है कि इस फीचर के आने के बाद दोस्तों के साथ इंस्टाग्राम रील्स देखने का एक्सपीरियंस काफी मजेदार होने वाला है. 

यह भी पढ़ें:- 

OnePlus Nord CE4 भारत में हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर कीमत तक सबकुछ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WhatsApp में होने वाला है बड़ा बदलाव! Android यूजर्स को मिलेगा iPhone जैसा नया डिजाइन
WhatsApp में होने वाला है बड़ा बदलाव! Android यूजर्स को मिलेगा iPhone जैसा नया डिजाइन
S26 FE, Find X9s या V70 Elite, तीनों की टेक्नोलॉजी में क्या फर्क?
S26 FE, Find X9s या V70 Elite, तीनों की टेक्नोलॉजी में क्या फर्क?
Gemini Live या ChatGPT Voice! किस AI से बात करना लगेगा इंसान से बात करने जैसा?
Gemini Live या ChatGPT Voice! किस AI से बात करना लगेगा इंसान से बात करने जैसा?
10 मिनट में ऐसे बढ़ाएं अपने Wi-Fi राउटर की सिक्योरिटी! तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
10 मिनट में ऐसे बढ़ाएं अपने Wi-Fi राउटर की सिक्योरिटी! तुरंत बदलें ये सेटिंग्स

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
तेजस्वी के कारण रोहिणी ने छोड़ा था घर, अब पिता के बुलावे पर कही बड़ी बात
तेजस्वी के कारण रोहिणी ने छोड़ा था घर, अब पिता के बुलावे पर कही बड़ी बात
दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
Embed widget