एक्सप्लोरर

माइक्रोफोन पर छोटी-सी स्क्रीन, Insta360 के नए गैजेट में क्या है खास?

Insta360 ने नया वायरलेस माइक्रोफोन लॉन्च किया है, जिसमें कस्टमाइज होने वाली E-Ink स्क्रीन, AI नॉइज कैंसलेशन और 32-bit Float ऑडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. जानें इसकी कीमत और खासियतें

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • बैटरी 13 घंटे तक, कीमत ₹13,000 से उपलब्ध.

Insta360 ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया वायरलेस माइक्रोफोन लॉन्च किया है. इस डिवाइस की खास बात यह है कि इसमें आवाज रिकॉर्ड करने से जुड़ी सुविधाओं के साथ एक छोटी E-Ink स्क्रीन भी दी गई है, जिसे क्रिएटर्स अपनी पसंद की फोटो से कस्टमाइज कर सकते हैं. कंपनी ने इसे अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से तीन कॉन्फिगरेशन में पेश किया है. तो आइए जानते हैं कि इस माइक्रोफोन के फीचर्स, कनेक्टिविटी और कीमत क्या है. 

माइक्रोफोन की स्क्रीन पर लगा सकेंगे अपनी पसंद की फोटो

Insta360 Mic में कस्टमाइज होने वाली E-Ink डिस्प्ले दी गई है. इस पर कंटेंट क्रिएटर्स अपनी पसंद की फोटो अपलोड करके दिखा सकते हैं. इससे माइक्रोफोन को अपनी पसंद के मुताबिक बनाया जा सकता है. इसके अलावा ट्रांसमीटर में microSD कार्ड लगाने की सुविधा भी है, जिससे ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए अतिरिक्त स्टोरेज का इस्तेमाल किया जा सकता है. 

Insta360 Mic के खास फीचर्स क्या हैं?

इस माइक्रोफोन में 32-bit float ऑडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है. microSD कार्ड लगाने पर ट्रांसमीटर ऑडियो की एक अतिरिक्त कॉपी रिकॉर्ड कर सकता है, जो कैमरे या फोन में रिकॉर्ड होने वाली आवाज के बैकअप के तौर पर काम आती है. डिवाइस में एक अलग AI ऑडियो प्रोसेसिंग चिप भी दी गई है. कंपनी के मुताबिक, यह आसपास के शोर को कम करने में मदद करती है और आवाज में होने वाली अनचाही गड़बड़ियों को सीमित रखने के लिए डिजाइन की गई है. 

Insta360 कैमरों से सीधे होगा कनेक्ट

इस माइक्रोफोन में Insta360 Direct Connect फीचर दिया गया है. इसके जरिए ट्रांसमीटर को बिना रिसीवर के ब्लूटूथ से कुछ कैमरों के साथ जोड़ा जा सकता है. इनमें X6, X5, Luna Ultra, Luna Pro, GO Ultra और Ace Pro 2 शामिल हैं. वहीं दूसरे डिवाइस के साथ इस्तेमाल करने के लिए इसमें रिसीवर दिया गया है. यह USB-C स्मार्टफोन अडैप्टर या 3.5mm केबल के जरिए स्मार्टफोन, DSLR और मिररलेस कैमरों से कनेक्ट हो सकता है. 

यह भी पढ़ें - स्क्रीन से लेकर AI प्रोसेसिंग तक, Lenovo के नए Yoga लैपटॉप में क्या खास?

आवाज को कंट्रोल करने के लिए मिलेंगे अलग मोड

Insta360 Mic में ऑडियो को मैनेज करने के लिए दो ऑटोमैटिक गेन कंट्रोल मोड दिए गए है.  इसके अलावा यूजर्स Regular, Rich और Bright वॉइस टोन प्रीसेट में से भी चुनाव कर सकते हैं. Insta360 Mic के दो ट्रांसमीटर एक साथ चार रिसीवर तक सिंक्रोनाइज्ड ऑडियो भेज सकते हैं. इसमें पुराने जनरेशन के Mic Pro ट्रांसमीटर के साथ इस्तेमाल करने की सुविधा भी दी गई है.

Insta360 की बैटरी और कीमत
 
Insta360 Mic का हर ट्रांसमीटर एक बार चार्ज करने पर 13 घंटे तक काम कर सकता है. वहीं चार्जिंग केस के साथ इसकी बैटरी लाइफ बढ़कर 34 घंटे तक हो जाती है. कीमत की बात करें तो दो ट्रांसमीटर और एक रिसीवर वाले सेट की कीमत करीब 23,000 रुपये रखी गई है. वहीं, एक ट्रांसमीटर और एक रिसीवर वाला सेट करीब 13,000 रुपये में मिलता है. यह माइक्रोफोन दुनियाभर में Insta360 के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर, Amazon और कंपनी के अधिकृत रिटेलर्स के पास उपलब्ध है. 

यह भी पढ़ें - Intel Core Ultra Series 3 वाला Acer लैपटॉप भारत आया, जानें फीचर्स

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget