एक्सप्लोरर

Intel Core Ultra Series 3 वाला Acer लैपटॉप भारत आया, जानें फीचर्स

Acer ने भारत में नया TravelLite TL44-53M-G2 लैपटॉप पेश किया है. इसमें Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर, 128GB तक DDR5 रैम और दो SSD स्लॉट मिलते हैं. जानिए इस लैपटॉप के फीचर्स, डिजाइन और कीमत.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • थंडरबोल्ट, वाई-फाई 7 और MIL-STD 810H ड्यूरेबिलिटी शामिल.

ऑफिस का काम हो, ऑनलाइन मीटिंग करनी हो या कंपनी के कई लैपटॉप को एक साथ मैनेज करना हो, बिजनेस यूजर्स के लिए डिवाइस की परफॉर्मेंस के साथ सिक्योरिटी और कनेक्टिविटी भी जरूरी होती है. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Acer ने भारत में अपनी TravelLite सीरीज का नया लैपटॉप TL44-53M-G2 पेश किया है.
 
इसमें Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही यह लैपटॉप 128GB तक DDR5 रैम सपोर्ट करता है और इसमें दो SSD स्लॉट मिलते हैं. कंपनी ने इसमें Intel vPro टेक्नोलॉजी भी दी है, जिसकी मदद से IT टीमें डिवाइस को दूर से मैनेज कर सकती हैं. तो आइए जानते हैं कि इस लैपटॉप के डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और दूसरे फीचर्स क्या हैं. 
 
Acer TravelLite TL44-53M-G2 के फीचर्स
 
यह लैपटॉप Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें डुअल-चैनल DDR5 रैम को 128GB तक बढ़ाने का सपोर्ट है. स्टोरेज के लिए दो M.2 PCIe NVMe SSD स्लॉट दिए गए हैं. इनमें PCIe 5.0 x4 का सपोर्ट भी शामिल है.
 
Thunderbolt कनेक्टिविटी और हल्का डिजाइन

कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो USB Type-C पोर्ट मिलते हैं, जो Thunderbolt, DisplayPort और USB चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं. इसके अलावा Intel Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 की सुविधा है, हालांकि वायरलेस फीचर्स कॉन्फिगरेशन के हिसाब से अलग हो सकते हैं. लैपटॉप में एल्युमिनियम बॉडी, पतले डिस्प्ले बेजल और 180 डिग्री तक खुलने वाला हिंज दिया गया है. इसे MIL-STD 810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है.
 
128GB तक रैम और दो SSD स्लॉट

यह लैपटॉप Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें डुअल-चैनल DDR5 रैम को 128GB तक बढ़ाने का सपोर्ट है. स्टोरेज के लिए दो M.2 PCIe NVMe SSD स्लॉट दिए गए हैं. इनमें PCIe 5.0 x4 का सपोर्ट भी शामिल है.
 
Intel vPro से लैस लैपटॉप

Acer TravelLite TL44-53M-G2 में Intel vPro टेक्नोलॉजी मिलती है. इससे IT टीमें लैपटॉप को दूर से मैनेज करने, तकनीकी दिक्कतें सुलझाने और मेंटेनेंस जैसे काम कर सकती हैं. इसके हार्डवेयर-आधारित सिक्योरिटी फीचर्स बिजनेस डिवाइस और डेटा की सुरक्षा में भी मदद करते हैं.
 
यह भी पढ़ें - फोल्डेबल iPhone का क्रेज, पहली सेल से पहले Apple Store के बाहर जुटे लोग
 
Acer TravelLite TL44-53M-G2 के दूसरे खास फीचर्स

Acer के इस लैपटॉप में 14 इंच की Full HD IPS स्क्रीन दी गई है. इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है और पीक ब्राइटनेस 300 निट्स तक है. वीडियो कॉल और मीटिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का IR वेबकैम मिलता है, जो Windows Hello को सपोर्ट करता है. इसके अलावा लैपटॉप में स्टीरियो स्पीकर, DTS Audio और नॉइज कैंसलेशन वाले माइक्रोफोन दिए गए हैं.
 
Acer TravelLite TL44-53M-G2 की कीमत 
 
Acer ने फिलहाल TravelLite TL44-53M-G2 की भारतीय कीमत और यहां उपलब्ध होने वाले कॉन्फिगरेशन की जानकारी नहीं दी है. इसे भारत में कंपनी के कमर्शियल और एंटरप्राइज चैनलों के जरिए बेचा जाएगा.
 
यह भी पढ़ें -  वाह! अमीरी हो तो ऐसी, Blinkit पर 5 मिनट में खत्म हुआ iPhone Duo का स्टॉक

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश के मंदिर में आया पहला रोबोटिक हाथी 'रंगा', पेटा ने दिया तोहफा
आंध्र प्रदेश के मंदिर में आया पहला रोबोटिक हाथी 'रंगा', पेटा ने दिया तोहफा
5 लोगों की फैमिली के लिए कितना बड़ा गीजर सही? जान लें फायदे की बात
5 लोगों की फैमिली के लिए कितना बड़ा गीजर सही? जान लें फायदे की बात
सर्दियों के लिए AC पैक करने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, नहीं तो नुकसान में रहेंगे
सर्दियों के लिए AC पैक करने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, नहीं तो नुकसान में रहेंगे
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget