एक्सप्लोरर

Google Play Store को टक्कर देने आ रहा 'देसी ऐप स्टोर', जानिए इसकी जरूरी डिटेल्स

Indus App Store: गूगल प्ले स्टोर की तरह भारत का एक देसी ऐप स्टोर लॉन्च होने वाला है, जिसके जरिए यूज़र्स एंड्रॉयड ऐप्स डाउनलोड कर पाएंगे. आइए हम आपको इस नए ऐप स्टोर के बारे में बताते हैं.

Indus App Store: अगर आप एंड्रॉयड डिवाइस यूज़ करते हैं, तो आपने अभी तक अपने डिवाइस में किसी भी ऐप को डाउनलोड करने के लिए ज्यादातर गूगल प्ले स्टोर का इस्तेमाल किया होगा. दरअसल, गूगल प्ले स्टोर एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के लिए दुनिया का सबसे लोकप्रिय ऐप स्टोर है, और इसलिए ज्यादातर लोग इसी ऐप स्टोर से अपने एंड्रॉयड डिवाइस में ऐप डाउनलोड करते हैं, लेकिन अब यूज़र्स को एक नया ऑप्शन मिलने वाला है, क्योंकि भारत में एक मेड इन इंडिया या यूं कहें कि एक देसी ऐप स्टोर लॉन्च होने वाला है. आइए हम आपको इस ऐप स्टोर के बारे में बताते हैं.

इंडिया का ऐप स्टोर

इस ऐप स्टोर का नाम इंडस ऐप स्टोर है, जिसे वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली पेमेंट ऐप PhonePe ने बनाया है. केंद्रीय मंत्री अश्विणी वैष्णव 21 फरवरो के दिन इस ऐप को लॉन्च करेगा. यूज़र्स गूगल प्ले स्टोर की तरह ही इस देसी ऐप स्टोर का इस्तेमाल कर पाएंगे और अपने लिए जरूरी एंड्रॉयड ऐप्स को डाउनलोड कर पाएंगे. आपको बता दें कि इस ऐप में अभी तक Jio, Disney Plus Hotstar, Flipkart, Swiggy और Dream11 जैसे कई लोकप्रिय ऐप्स रजिस्टर हो चुके हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक इस ऐप में कुल 300 से ज्यादा ऐप्स रजिस्टर हो चुके हैं. एंड्रॉयड डिवाइस इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स अपने फोन या टैब में इस ऐप स्टोर के जरिए ऐप को डाउनलोड कर पाएंगे. इंडस ऐप स्टोर में 12 भाषाओं का सपोर्ट शामिल किया गया है, जिसमें हिंदी, इंग्लिश के साथ-साथ मराठी, मलयालम और तमिल आदि भाषाएं शामिल हैं.

फ्री में ऐप रजिस्टर कराने का मौका

इस ऐप स्टोर का बीटा वर्ज़न पिछले साल सितंबर के महीने में जारी किया गया था. इसे खासतौर पर भारत के यूज़र्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. ऐप डेवलपर्स बिल्कुल मुफ्त में इस ऐप स्टोर में अपना ऐप रजिस्टर करा सकेंगे. हालांकि, यह ऑफर सिर्फ पहले एक साल के लिए उपलब्ध है.

इसके अलावा ऐप डेवलपर्स को इंडस ऐप के जरिए कमाई गई रेवेन्यू पर पहले साल में कोई कमीशन भी नहीं देना पड़ेगा. वहीं, गूगल प्ले स्टोर पर डेवलपर्स को कमाए हुए पैसों से कमीशन देना पड़ता है, लेकिन इंडस ऐप स्टोर पर भी कमीशन फ्री वाला ऑफर सिर्फ पहले एक साल के लिए ही उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: Deepfake वीडियो से निपटने के लिए जारी किया जाएगा WhatsApp हेल्पलाइन नंबर, Meta ने बनाया एक्शन प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI बना रहा धड़ाधड़ सॉफ्टवेयर, फिर भी इस्तेमाल क्यों नहीं कर रहीं कंपनियां? ये है वजह
AI बना रहा धड़ाधड़ सॉफ्टवेयर, फिर भी इस्तेमाल क्यों नहीं कर रहीं कंपनियां? ये है वजह
Airtel ने 1.62 करोड़ खतरनाक लिंक और 98.4 अरब स्पैम कॉल पर लगाया ब्रेक, जानें कैसे
Airtel ने 1.62 करोड़ खतरनाक लिंक और 98.4 अरब स्पैम कॉल पर लगाया ब्रेक, जानें कैसे
OnePlus 16 में 200MP कैमरा अपग्रेड, अब Rear Lights भी होंगी खास
OnePlus 16 में 200MP कैमरा अपग्रेड, अब Rear Lights भी होंगी खास
Apple फिर करेगा बड़ा लॉन्च इवेंट? Home Devices को लेकर बढ़ी चर्चा
Apple फिर करेगा बड़ा लॉन्च इवेंट? Home Devices को लेकर बढ़ी चर्चा

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर सचिन त्यागी से की थी शादी
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर से की थी शादी
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Lamborghini गाने पर हसीना के डांस ने लूटी महफिल, दीवाना कर देगा वीडियो
Lamborghini गाने पर हसीना के डांस ने लूटी महफिल, दीवाना कर देगा वीडियो
कैसे होती है कीवी की खेती, इसके लिए कौन सी मिट्टी की जरूरत?
कैसे होती है कीवी की खेती, इसके लिए कौन सी मिट्टी की जरूरत?
Embed widget