एक्सप्लोरर

Deepfake वीडियो से निपटने के लिए जारी किया जाएगा WhatsApp हेल्पलाइन नंबर, Meta ने बनाया एक्शन प्लान

WhatsApp Helpline Number: डीपफेक वीडियो से निपटने के लिए मेटा व्हाट्सऐप पर एक हेल्पलाइन नंबर जारी करेगा, जिसके जरिए लोग फर्ज़ी वीडियो की रिपोर्ट कर पाएंगे और फिर MCA उसकी जांच करके एक्शन लेगी.

Deepfake Technology: भारत समेत पूरी दुनिया में पिछले कुछ महीनों से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई की काफी चर्चाएं हो रही है. एआई दुनियाभर में लोगों के कई मुश्किल कामों को आसान बना रहा है, लेकिन एआई के कुछ नुकसान भी हैं, जिसका फायदा साइबर क्रिमिनल्स उठाते हैं. एआई टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल करके डीपफेक टेक्नोलॉजी को डेवलप किया गया है, जिसके जरिए साइबर क्रिमिनल्स किसी भी इंसान का एक नकली रूप बना देते हैं, जो असली इंसान के नाम पर कोई भी काम, अपराध, या गुमराह कर सकता है. डीपफेक टेक्नोलॉजी के इस खतरे निपटने के लिए दुनियाभर की 20 से ज्यादा टेक कंपनी एकसाथ मिलकर काम कर रहा है.

20 कंपनियों ने मिलकर बनाया प्लान

भारत में डीपफेक काफी तेजी से अपने पैर पसारता जा रहा है और बड़े-बड़े लोकप्रिय लोग भी इसका शिकार बनते जा रहे हैं. इससे निपटने के लिए मार्क ज़ुकरबर्ग की कंपनी मेटा ने मिसइंफोर्मेशन कॉम्बैट अलायंस यानी MCA के साथ मिलकर एक नई साझेदारी की है. मेटा ने जानकारी दी है कि वो भारत में डीपफेक टेक्नोलॉजी के जरिए बनाकर फैलाई जाने वाली फर्ज़ी वीडियो और पोस्ट पर रोक लगाने के लिए एक व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर जारी करेगा.

आपको बता दें कि डीपफेक वीडियो के खतरे से लोगों को बचाने के लिए मेटा ने Google, Microsoft और Amazon जैसी 20 बड़ी टेक कंपनियों के साथ मिलकर काम किया है और अब भारत में एक व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर जारी करने का फैसला किया है. इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए यूज़र्स अपने व्हाट्सऐप अकाउंट के जरिए किसी भी नकली वीडियो के बारे में आसानी से रिपोर्ट कर पाएंगे. 

रश्मिका, सचिन और विराट भी बने डीपफेक का शिकार

आपको बता दें कि दुनियाभर में डीपफेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके धोखाधड़ी करने के कई मामले सामने आ चुके हैं. भारत में भी एनिमेल और पुष्पा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री रश्मिका मंधाना का भी एक फर्ज़ी वीडियो वायरल किया गया था, जिसमें वो अश्लील अवस्था में दिखाई दे रही थी. उनके अलावा भारत के महान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का भी एक डीपफेक वीडियो वायरल किया गया था, जिसमें उनके नकली रूप को किसी एविएटर कंपनी का प्रमोशन करते हुए दिखाया गया था. सचिन के बाद हाल ही में विराट कोहली का भी एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें कोहली का फर्ज़ी रूप एक बेटिंग प्लेटफॉर्म का प्रमोशन करता हुआ दिखाई दे रहा है.

इस खतरनाक टेक्नोलॉजी से बचने के लिए कई देशों की सरकार और दुनियाभर की टेक कंपनियों ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है. इसी एक्शन के तहत अब एक नया व्हाट्सऐप नंबर जारी किया जाने वाला है, जिसमें यूजर्स नकली वीडियो के बार में रिपोर्ट करेंगे. एमसीए के मुताबिक वो ऐसे वीडियो पर रोक लगाने के लिए एक डीपफेक एनालिसिस यूनिट तैयार करेंगे, जो फैक्ट चेकिंग मेंबर्स के साथ मिलकर काम करेंगे. वो रिपोर्ट किए गए हरेक मैसेज और कॉन्टेंट को देख पाएंगे.

अगर रिपोर्ट किए गए किसी भी वीडियो में एआई जेनरेटेड कॉन्टेंट या अफवाह फैलाने वाला मैसेज पाया जाएगा तो उन्हें तुरंत इंटरनेट से हटा दिया जाएगा. इस तरह के फर्ज़ी मैसेज को भी इंटरनेट से डिलीट कर दिया जाएगा. व्हाट्सऐप का हेल्पलाइन नंबर एक चैटबॉट के रूप में काम करेगा, जो हिंदी, इंग्लिश के साथ-साथ भारत के कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी रिपोर्ट करने की सुविधा प्रदान करेगा. 

यह भी पढ़ें: सचिन के बाद विराट कोहली भी बने डीपफेक टेक्नोलॉजी का शिकार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नकली वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio Voice Only Plans : डेटा के बिना भी एक्टिव रहेगा Jio नंबर, जानें कितने रुपये से शुरू हैं प्लान?
डेटा के बिना भी एक्टिव रहेगा Jio नंबर, जानें कितने रुपये से शुरू हैं प्लान?
Google AI Mode : Google के सर्च पेज पर बदलेगा AI का ठिकाना? कंपनी कर रही है एक्सपेरिमेंट
Google के सर्च पेज पर बदलेगा AI का ठिकाना? कंपनी कर रही है एक्सपेरिमेंट
Claude Message Threads : बार-बार एक ही बात बताने से मिलेगी छुट्टी! Claude AI में आया नया फीचर
बार-बार एक ही बात बताने से मिलेगी छुट्टी! Claude AI में आया नया फीचर
इस दिवाली घर लाएं नया मोबाइल, हर बजट के लिए फोन ऑफर
इस दिवाली घर लाएं नया मोबाइल, हर बजट के लिए फोन ऑफर

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
ईरान पर जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Embed widget