एक्सप्लोरर

Q3 2024: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 5G की बाढ़, लोगों ने इन कंपनियों को किया सबसे ज्यादा पसंद

2024 की तीसरी तिमाही में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 3% वृद्धि देखी गई. 5G स्मार्टफोन की हिस्सेदारी 81% तक पहुंच गई. आइए हम आपको बताते हैं कि लोगों ने किन कंपनियों के फोन को सबसे ज्यादा पसंद किया.

Counterpoint Report: भारत के स्मार्टफोन बाजार में इस साल की तीसरी तिमाही (Q3 2024) में 3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. इस दौरान Samsung ने बाजार में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे रही, जबकि Apple ने 22 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ उसे कड़ी टक्कर दी. Counterpoint की मासिक इंडिया स्मार्टफोन ट्रैकर की ताज़ा रिसर्च के अनुसार, भारतीय स्मार्टफोन बाजार का मूल्य 12 प्रतिशत (साल-दर-साल) बढ़कर एक तिमाही में अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है. 5G स्मार्टफोन की हिस्सेदारी कुल शिपमेंट में 81 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो अभी तक में सबसे ज्यादा है.

महंगे फोन की तरफ आकर्षित हुए यूज़र्स

Counterpoint के वरिष्ठ रिसर्च एनालिस्ट प्रचीर सिंह ने कहा, "बाजार में तेजी से मूल्य वृद्धि की ओर बदलाव हो रहा है, जो प्रीमियमाइजेशन ट्रेंड से प्रेरित है. इसका कारण आकर्षक EMI ऑफर्स और ट्रेड-इन का समर्थन है. Samsung ने अपने फ्लैगशिप Galaxy S सीरीज को प्राथमिकता दी है और अपने मूल्य-आधारित पोर्टफोलियो को बढ़ाया है. सैमसंग अपने मिड-रेंज और अफॉर्डेबल प्रीमियम मॉडल्स में Galaxy AI फीचर्स को भी इंटीग्रेट कर रहा है, जिससे यूज़र्स को महंगे मोबाइल की ओर अपग्रेड करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके."

दूसरी ओर, Apple दूसरे स्थान पर है. इस कंपनी ने छोटे शहरों में आक्रामक रूप से विस्तार किया है. एप्पल ने नए iPhones पर ध्यान केंद्रित करके महत्वपूर्ण मूल्य वृद्धि हासिल की है. सिंह ने कहा, "त्यौहारी सीजन से पहले iPhone 15 और iPhone 16 की मजबूत शिपमेंट ने एप्पल के प्रदर्शन को और बढ़ाया है. उपभोक्ता प्रीमियम स्मार्टफोन में निवेश कर रहे हैं, जिससे एप्पल प्रीमियम खरीदारों के लिए पहली पसंद बना हुआ है."

Nothing ने बनाया रिकॉर्ड

Nothing ब्रांड लगातार तीसरी तिमाही में सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड रहा, जिसने Q3 2024 में 510% YoY वृद्धि दर्ज की और पहली बार टॉप-10 में प्रवेश किया. रिपोर्ट के अनुसार, Nothing की वृद्धि पोर्टफोलियो विस्तार, रणनीतिक बाजार प्रवेश और 45 से अधिक शहरों में 800 से अधिक मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स के साथ साझेदारी के कारण संभव हो पाई है.

Realme के पोर्टफोलियो में, प्रीमियम प्राइस बैंड (30,000 रुपये और उससे ऊपर) का योगदान Q3 2024 में 6 प्रतिशत तक बढ़ गया, जो इस साल GT सीरीज की पुनः शुरुआत के कारण हुआ.

यह भी पढ़ें:

भारत में बनेगा iPhone 17, चीन के बाहर पहली बार किसी देश में नया आईफोन बनाएगी Apple

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 हजार के बजट में चाहिए बढ़िया लैपटॉप, इन 5 ऑप्शन्स को देख लें
40 हजार के बजट में चाहिए बढ़िया लैपटॉप, इन 5 ऑप्शन्स को देख लें
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget