एक्सप्लोरर

Indian Mobile Congress: भारत में 2021 में लॉन्च होगी Jio 5G सेवा, मुकेश अंबानी ने किया ऐलान

मुकेश अंबानी ने भारत में 5G सेवा लॉन्च करने का ऐलान किया. मुकेश अंबानी ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत भारत में 2021 में 5G सेवा लाई जाएगी.

नई दिल्ली: इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2020 का आगाज हो चुका है. आठ दिसंबर से 11 दिसंबर तक इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. वहीं इस बार आईएमसी का आयोजन वर्चुअल तरीके से किया जा रहा है. कार्यक्रम की शुरुआत में दिग्गज कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बड़ा ऐलान किया. मुकेश अंबानी ने भारत में 5G प्लान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रिलायंस जियो 2021 के सेंकड हाफ में भारत में 5G सेवा को लॉन्च करेगी.

इस बार इंडिया मोबाइल कांग्रेस की थीम 'समावेशी नवाचार- स्मार्ट, सुरक्षित, स्थायी' है. वर्चुअल तरीके से किए जा रहे इस आयोजन में मुकेश अंबानी ने सरकार को चार विचार दिए हैं. जिसमें 2G यूजर्स को स्मार्टफोन पर शिफ्ट करने से लेकर भारत में जल्दी 5G लॉन्च करने की बात कही गई है और सरकार से इसके लिए नीतिगत कदम उठाने के लिए कहा गया है. इसके बाद मुकेश अंबानी ने अगले साल भारत में 5G सेवा मुहैया करवाने की घोषणा की.

आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत आएगी 5G सेवा

इसके साथ ही इस आयोजन में मुकेश अंबानी ने भारत में 5G सेवा लॉन्च करने का ऐलान किया. मुकेश अंबानी ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत भारत में 2021 में 5G सेवा लाई जाएगी. 5G को लेकर मुकेश अंबानी ने कहा है कि ये भारत में ही बने नेटवर्क, हार्डवेयर और टेक्नोलॉजी कॉम्पोनेंट्स पर आधारित होगा. मुकेश अंबानी ने कहा कि डिजिटल दौर में कोविड-19 के कारण कई चुनौतियां सामने आई है. हालांकि 4जी कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर ने फिर से साबित कर दिया कि यह भारत की डिजिटल लाइफलाइन है.

फाइव ट्रिलियन इकॉनोमी

मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था न सिर्फ बाउंस बैक करेगी बल्कि आगे इसमें ग्रोथ भी होगी. भारत बिल्कुल फाइव ट्रिलियन इकॉनोमी बनेगा. हम भारत की कहानी के शानदार दशक में कदम रखने जा रहे हैं. डिजिटल इंडिया मिशन इसमें अहम भूमिका निभा रहा है. उभरते हुए भारत को कोई नहीं रोक सकता है, कोविड-19 भी नहीं. अब इतिहास रचने का वक्त हमारा है.

यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी ने पीएम मोदी के साहसिक सुधारों की सराहना की, कहा- ये भारत के आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा RIL में मुकेश अंबानी को 7 अरब डॉलर का नुकसान, उठाना पड़ा 6 पायदान का नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना स्क्रीन वाले फिटनेस बैंड की वापसी! जानें क्यों बढ़ा क्रेज
बिना स्क्रीन वाले फिटनेस बैंड की वापसी! जानें क्यों बढ़ा क्रेज
क्या होती है Apple की Obsolete लिस्ट? जानें कब बंद होता है प्रोडक्ट
क्या होती है Apple की Obsolete लिस्ट? जानें कब बंद होता है प्रोडक्ट
X पर कैसे तय होती है पोस्ट की रैंकिंग? जानें टेक्नोलॉजी
X पर कैसे तय होती है पोस्ट की रैंकिंग? जानें टेक्नोलॉजी
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget