एक्सप्लोरर

WhatsApp यूजर्स के लिए खतरा, सरकार ने जारी की एडवाइजरी, तुरंत हो जाए अलर्ट

WhatsApp: भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने व्हाट्सऐप यूज़र्स के लिए एक अनिवार्य एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्हें व्हाट्सऐप के जरिए हो रहे फ्रॉड के बारे में चेतावनी दी गई है.

WhatsApp Fraud: अगर आप व्हाट्सऐप यूज़ करते हैं तो ये ख़बर आपके लिए काफी जरूरी है. व्हाट्सऐप यूज़र्स के लिए भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने एक अति-आवश्यक सूचना और चेतावनी जारी की है. दरअसल, साइबर क्राइम करने वाले लोग व्हाट्सऐप के जरिए लोगों को ठगने का अलग-अलग तरीका ढूंढते रहते हैं और उनका प्रयोग करके लोगों को ठगते भी रहते हैं. इन्हीं में से एक तरीका अनजान नंबर्स से कॉल करके ठगने का है, जिसके बारे में सरकार ने चेतावनी जारी की है.

व्हाट्सऐप पर शुरू हुआ नया स्कैम

दरअसल, व्हाट्सऐप के जरिए साइबर क्राइम करने वाले अपराधी अनजान नंबर से व्हाट्सऐप कॉल करते हैं और फिर किसी बहाने अपनी बातों उलझाकर यूज़र्स के साथ ठगी को अंजाम देते हैं. ऐसे ज्यादातर कॉल्स अंतरराष्ट्रीय नंबर्स से आ रहे हैं.

भारत के दूरसंचार विभाग ने इसके बारे में जानकारी दी है कि पिछले कई दिनों से बहुत सारे लोग ऐसी शिकायत कर रहे हैं, कि उन्हें सरकारी विभाग की ओर से व्हाटसऐप कॉल्स आ रहे हैं. इस कॉल के जरिए साइबर क्रिमिनल्स लोगों को कुछ अवैध गतिविधियों में शामिल होने का डर दिखाकर उनके मोबाइल नंबर को डिस्कनेक्ट करने की धमकी दे रहे हैं. इसी वजह से हमने इस चेतावनी को जारी किया है.

दूरसंचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी

दूरसंचार विभाग ने अपनी एडवाइजरी में आगे कहा कि लोगों को +92 से शुरू होने वाले किसी विदेशी नंबर से आने वाले व्हाट्सऐप कॉल को इंग्नोर करना चाहिए. दूरसंचार विभाग ने कहा है कि ऐसे नंबर्स से आने वाली किसी भी कॉल को रिसीव ना करें. अगर ऐसे किसी भी नंबर से व्हाट्सऐप या कोई भी कॉल आता है, तो इसकी जानकारी तुरंत सरकारी शिकायतकर्ता वेब पोर्टल पर दें.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि +92 का पाकिस्तान का अंतरराष्ट्रीय कोड है, जिस तरह से भारत के किसी भी मोबाइल नंबर के आगे +91 लगा रहता है, क्योंकि यह भारत का अंतरराष्ट्रीय कोड है, ठीक वैसे ही पाकिस्तान के किसी मोबाइल नंबर के आगे +92 लगा रहता है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि आपको व्हाट्सऐप पर +92 से शुरू होने वाले नंबर्स से आने वाले कॉल्स पाकिस्तान से आ रहे हैं, क्योंकि आजकल साइबर क्रिमिनल्स के पास किसी भी देश के अंतरराष्ट्रीय कोड का एक्सेस लेना, उसके साथ कोई भी काल्पनिक नंबर बनाना और फिर किसी भी आम इंसान को कॉल करना बहुत मुश्किल काम नहीं है.

चक्षु पर करें शिकायत

सरकार ने ऐसे नंबर्स से आने वाले कॉल्स से बचकर रहने की सलाह दी है और कहा है कि अगर ऐसे किसी नंबर से कॉल आने पर आप रिसीव कर भी लेते हैं, तो भूलकर भी अपनी किसी भी निजी जानकारी को शेयर ना करें और इसकी शिकायत सरकारी प्लेटफॉर्म पर करें. आपको बता दें कि सरकार ने हाल ही में चक्षु नाम का एक नया वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप को लॉन्च किया था. इस प्लेटफॉर्म पर यूज़र्स किसी भी तरह के ऑनलाइन फ्रॉड या ऑनलाइन फ्रॉड के लिए की गई कोशिश, या आपके हिसाब से संभावित ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

भारत सरकार ने लॉन्च किया 'चक्षु पोर्टल', साइबर क्राइम करने वालों पर लगाई जाएगी लगाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कीबोर्ड के साथ माउस भी डेवलपर स्पेशल, Logitech ने पेश किया नया एडिशन
कीबोर्ड के साथ माउस भी डेवलपर स्पेशल, Logitech ने पेश किया नया एडिशन
Diwali 2026: लपलपाती क्यों है दिवाली की झालर, समझें इसके अंदर की टेक्नोलॉजी?
लपलपाती क्यों है दिवाली की झालर, समझें इसके अंदर की टेक्नोलॉजी?
रात को फोन चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं, आपको भी हो सकता है नुकसान
रात को फोन चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं, आपको भी हो सकता है नुकसान
Ai+ Smartphone Price Hike: Ai+ फोन खरीदने के लिए अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, जानें नई कीमतें
Ai+ फोन खरीदने के लिए अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, जानें नई कीमतें

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget