एक्सप्लोरर

मोबाइल निर्यात में भारत का बड़ा नाम, अमेरिका को स्मार्टफोन बेचकर कमा लिए 3.53 अरब डॉलर

India Smartphone Export FY24: भारत में स्मार्टफोन निर्यात के इजाफे के पीछे की वजह मोबाइल प्रोडक्शन का तेजी से बढ़ना बताया जा रहा है. पिछले 10 सालों में इसमें 20 गुना से भी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है.

India Smartphone Export: निर्यात को लेकर भारत के लिए एक खुशखबरी है. दरअसल, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर के दौरान अमेरिका को भारत का मोबाइल निर्यात बढ़कर 3.53 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है. पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की समान अवधि में यह 99.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर था. यह जानकारी कॉमर्स मिनिस्ट्री के आंकड़ों से सामने आई है. 

कॉमर्स मिनिस्ट्री के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर महीने में स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में भारत की हिस्सेदारी 7.76 फीसदी बढ़ी है, जो कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान 2 फीसदी थी. पीटीआई एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि भारत, अमेरिका का तीसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन निर्यातक बन गया है. पहले स्थान पर चीन और दूसरे स्थान पर वियतनाम हैं. 

चीन और वियतनाम देश की हिस्सेदारी घटी

पीटीआई एजेंसी के अधिकारी के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों के दौरान अमेरिका को किए जाने वाले स्मार्टफोन निर्यात में चीन और वियतनाम की हिस्सेदारी घटी है. टॉप 5 सप्लायर्स से अमेरिका का स्मार्टफोन निर्यात अप्रैल-दिसंबर 2023 में घटकर 45.1 अरब डॉलर रह गया, जो अप्रैल-दिसंबर 2022 में 49.1 अरब डॉलर था. 

चीन ने इस अवधि में अमेरिका को 35.1 अरब डॉलर के स्मार्टफोन का निर्यात किया, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 38.26 अरब डॉलर था. इसी तरह वियतनाम का अमेरिका को निर्यात घटकर 5.47 अरब डॉलर रह गया.

साउथ कोरिया में बढ़ा मोबाइल निर्यात

इसी अवधि के दौरान अमेरिका को साउथ कोरिया का मोबाइल निर्यात 432 मिलियन डॉलर से बढ़कर 858 मिलियन डॉलर हो गया. इसके अलावा अप्रैल-दिसंबर 2022-23 में हांगकांग की बिक्री 132 मिलियन डॉलर से घटकर 112 मिलियन डॉलर हो गई. 

भारत में स्मार्टफोन निर्यात को लेकर ये बड़ा इजाफा मोबाइल प्रोडक्शन के तेजी से बढ़ने की वजह से हुआ है. इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) के मुताबिक, मोबाइल फोन प्रोडक्शन 2014-15 में 18,900 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 24 में अनुमानित 4.10 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो कि 20 गुना से भी ज्यादा बढ़ोतरी है. 

यह भी पढ़ें:-

कोई चाहकर भी नहीं खोल पाएगा आपका WhatsApp, इस फीचर से मिलेगी सेफ्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
Samsung Sleep Apnea Detection: रातभर सांसों पर नजर रखेगी Samsung की टेक्नोलॉजी, कैसे करेगी काम?
रातभर सांसों पर नजर रखेगी Samsung की टेक्नोलॉजी, कैसे करेगी काम?
Cyber Attack: करोड़ों यूजर्स का डेटा लीक, AU बैंक और विजय सेल्स पर साइबर अटैक
करोड़ों यूजर्स का डेटा लीक, AU बैंक और विजय सेल्स पर साइबर अटैक
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget