एक्सप्लोरर

भूकंप में म्यांमार की मदद के साथ भारत ने पहली बार किया सैटेलाइट इंटरनेट का इस्तेमाल, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Satellite Internet: भारत ने हाल ही में म्यांमार में आए भूकंप के दौरान एक अहम कदम उठाया था. इस दौरान भारत ने पहली बार सैटेलाइट आधारित इंटरनेट का वास्तविक समय में इस्तेमाल किया.

Satellite Internet: भारत ने हाल ही में म्यांमार में आए भूकंप के दौरान एक अहम कदम उठाया था. इस दौरान भारत ने पहली बार सैटेलाइट आधारित इंटरनेट का वास्तविक समय में इस्तेमाल किया. ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत म्यांमार के मांडले क्षेत्र में एक विशेष सैटेलाइट टर्मिनल लगाया गया जिससे नई दिल्ली में स्थित बेस से सीधा संपर्क स्थापित किया जा सका. यह प्रयास भारत के लिए तकनीकी क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

OneWeb ने किया बड़ा काम

NDTV के अनुसार, 28 मार्च को म्यांमार और थाईलैंड में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद भारत ने तुरंत राहत कार्य शुरू किए. भारतीय सेना ने Eutelsat OneWeb के लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) सेवाओं का इस्तेमाल करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर कनेक्टिविटी स्थापित कर ली और एक फील्ड हॉस्पिटल से जुड़ाव बनाया. Eutelsat OneWeb की एशिया पैसिफिक क्षेत्रीय निदेशक निष्ठा कपूर ने इस अनुभव को "सुखद अनुभव" बताया.

OneWeb को 2023 में मिली थी अनुमति

भारत में सैटेलाइट इंटरनेट बाजार के लिए कई कंपनियां प्रयासरत हैं, जिनमें रिलायंस की Jio, एलन मस्क की Starlink और Eutelsat OneWeb प्रमुख हैं. OneWeb को नवंबर 2023 में भारत में तकनीक का परीक्षण करने की अनुमति मिली थी और बाद में IN-SPACe से व्यावसायिक सेवाएं शुरू करने की मंजूरी भी हासिल हुई. भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO ने अपने GSLV-Mk3 (बाहुबली) रॉकेट से OneWeb के 72 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण भी किया था.

साकार होगा डिजिटल इंडिया का सपना

OneWeb ने भारत में अपनी सेवाएं शुरू करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं. कंपनी ने गुजरात और तमिलनाडु में दो गेटवे स्थापित करने की शुरुआती मंजूरी ले ली है. निष्ठा कपूर के अनुसार, "OneWeb भारत के हर कोने में कनेक्टिविटी दे कर सकता है. स्पेक्ट्रम आवंटन मिलते ही सेवा पूरे देश में शुरू हो जाएगी." हालांकि, OneWeb मुख्य रूप से बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) संचार नेटवर्क है, जबकि Starlink बिजनेस-टू-कस्टमर (B2C) सेवाएं प्रदान करता है.

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में हाल ही में एक दिलचस्प मोड़ आया है, जब Jio प्लेटफॉर्म्स और Airtel ने Starlink के साथ साझेदारी की घोषणा की. Starlink के पास पहले से ही कक्षा में 7,000 छोटे उपग्रह हैं और जल्द ही 5,000 और जोड़े जाएंगे. एक्सपर्ट्स का मानना है कि सैटेलाइट इंटरनेट तकनीक भारत के दूरदराज के इलाकों में डिजिटल कनेक्टिविटी के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने में मदद कर सकती है.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp ला रहा धमाकेदार अपडेट! Android यूज़र्स को मिलेंगे नए प्राइवेसी फीचर, अब कॉलिंग पर मिलेगा ज्यादा कंट्रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंदूक से ज्यादा क्यों खतरनाक हैं वीडियो एडिटिंग टूल्स, HC ने क्यों कहा ऐसा?
बंदूक से ज्यादा क्यों खतरनाक हैं वीडियो एडिटिंग टूल्स, HC ने क्यों कहा ऐसा?
iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
Asian Games: ईशान किशन ने बचाई लाज! सेमीफाइनल में श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य; अभिषेक-संजू-तिलक फेल
ईशान किशन ने बचाई लाज! सेमीफाइनल में श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
Embed widget