एक्सप्लोरर

WhatsApp ला रहा धमाकेदार अपडेट! Android यूज़र्स को मिलेंगे नए प्राइवेसी फीचर, अब कॉलिंग पर मिलेगा ज्यादा कंट्रोल

Whatsapp New Feature: व्हाट्सऐप जल्द ही यूजर्स के लिए नए प्राइवेसी फीचर को रोलआउट करने की तैयारी में है.WABetaInfo के अनुसार, ऐप में कुछ नए फीचर्स की टेस्टिंग की जा रही है.

Whatsapp New Feature: व्हाट्सऐप जल्द ही यूजर्स के लिए नए प्राइवेसी फीचर को रोलआउट करने की तैयारी में है. दरअसल, कंपनी अपने एंड्रॉइड यूज़र्स के लिए ऑडियो और वीडियो कॉलिंग अनुभव को और बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है. WABetaInfo के अनुसार, ऐप में कुछ नए फीचर्स की टेस्टिंग की जा रही है. इस फीचर के तहत अब यूजर्स को कॉल रिसीव करने से पहले ज्यादा कंट्रोल मिलेगा.

मिलेगा ये नया फीचर

इस नए फीचर के तहत अब यूज़र कॉल उठाने से पहले ही अपने माइक को म्यूट कर सकेंगे. यानी अगर कोई वॉइस कॉल आ रही है और आप तुरंत बात करने की स्थिति में नहीं हैं तो कॉल उठाने से पहले ही माइक्रोफ़ोन बंद किया जा सकेगा. इसी तरह, वीडियो कॉल से जुड़े एक नए फीचर की भी टेस्टिंग चल रही है जिसमें कॉल रिसीव करने से पहले कैमरा बंद करने का विकल्प दिखेगा. इससे यूज़र वीडियो कॉल को वॉइस मोड में बदल सकते हैं और बिना कैमरा ऑन किए कॉल को एक्सेप्ट कर सकते हैं.

WABetaInfo के मुताबिक, यह फीचर WhatsApp Beta for Android के वर्जन 2.25.10.16 में देखा गया है. अगर कैमरा पहले से बंद हो तो कॉल स्क्रीन पर 'Accept without video' नाम का एक विकल्प भी दिख सकता है जो यूज़र को चुनने में मदद करेगा. इसके अलावा, WhatsApp वीडियो कॉलिंग को ज़्यादा इंटरएक्टिव बनाने के लिए एक और दिलचस्प फ़ीचर पर काम कर रहा है. इस फीचर का नाम है लाइव इमोजी रिएक्शन. इस फ़ीचर के तहत यूज़र वीडियो कॉल के दौरान रीयल-टाइम में इमोजी के ज़रिए अपनी भावनाएं ज़ाहिर कर सकेंगे, जैसे कि थम्स-अप, हंसने वाला इमोजी या दिल का इमोजी. यह सुविधा खासतौर पर ग्रुप वीडियो कॉल्स के दौरान ही इस्तेमाल की जाएगी जहां बिना बातचीत में खलल डाले अपनी प्रतिक्रिया देना ज़रूरी हो सकता है.

जल्द हो सकते हैं रोलआउट

हालांकि ये सभी फीचर्स अभी डेवलपमेंट स्टेज में हैं लेकिन उम्मीद है कि आने वाले समय में इन्हें गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के ज़रिए टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. यदि सब कुछ ठीक रहा तो ये अपडेट्स जल्द ही आम यूज़र्स के लिए भी जल्द ही रोलआउट किए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Airtel, Jio या BSNL! 28 दिन की वैलिडिटी वाला कौन सा रिचार्ज प्लान सस्ता है? किसमें है आपका फायदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली का बिल 20% तक तुरंत घटेगा! फ्रिज-इन्वर्टर में बस करें ये काम
बिजली का बिल 20% तक तुरंत घटेगा! फ्रिज-इन्वर्टर में बस करें ये काम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कीमत में सीधे 5,000 रुपये का उछाल
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कीमत में सीधे 5,000 रुपये का उछाल
किस वजह से फट जाते हैं पावर बैंक? कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां
किस वजह से फट जाते हैं पावर बैंक? कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां
फास्ट चार्जिंग के लिए कैसी केबल चुनें? Type-A और Type-C का अंतर समझें
फास्ट चार्जिंग के लिए कैसी केबल चुनें? Type-A और Type-C का अंतर समझें

वीडियोज

Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच
SIR Controversy | Mumbai CJP Protest: EC ने माना 'शुद्ध' नहीं SIR? Seedha Sawal | BJP | Congress
SIR Controversy: SIR पर दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन, Gyanesh Kumar के खिलाफ सड़क पर उतरे विपक्ष
Chitra Tripathi: जंतर-मंतर पर विपक्षी एकता..Rahul Gandhi गायब क्यों? विश्लेषक का विश्लेषण | Gyanesh
PM Modi Speaks With Smit Machchhar: बातचीत में भावुक हुए स्मित, प्रधानमंत्री ने दिया बड़ा संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?
जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
गांगुली ने चुनी ODI WC 2027 के लिए भारत की प्लेइंग 11, बेंच पर बैठे खिलाड़ी को किया शामिल
गांगुली ने चुनी ODI WC 2027 के लिए भारत की प्लेइंग 11, बेंच पर बैठे खिलाड़ी को किया शामिल
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
ममता बनर्जी को कांग्रेस में आने का अधीर रंजन ने दिया ऑफर, जानें क्या बोली BJP
ममता बनर्जी को कांग्रेस में आने का अधीर रंजन ने दिया ऑफर, जानें क्या बोली BJP
‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी
‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
Embed widget