एक्सप्लोरर

बजट Earphone खरीदने का है प्लान, तो ये हो सकते हैं बेस्ट ऑप्शन

आजकल बाजार में कई तरह के Earphone मौजूद हैं, जो बेहतरीन साउंड क्वालिटी और आरामदायक इयर कुशन के साथ आती हैं. अलग-अलग ब्रांड के ईयरफोन की कीमतें और फीचर अलग-अलग होते हैं.

नई दिल्लीः आज के दौर में ईयरफोन काफी जरूरी गैजेट बन गया है. चाहें आप जिम कर रहे हों या फिर ट्रेन में सफर कर रहे हों, ईयरफोन लगाकर म्यूजिक का लुत्फ उठाना नहीं भूलते. तमाम कंपनियां बाजार में अलग-अलग तरह की ईयरफोन लॉन्च कर रही हैं. आप अपने बजट के अनुसार इनमें से कोई ईयरफोन चुन सकते हैं. आज आपको कुछ ऐसी ईयरफोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत काफी कम है और यह जबरदस्त फीचर्स से लैस हैं. आप इन ईयरफोन को ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं. यह सभी वायर्ड ईयरफोन हैं.

JBL C50HI

जेबीएल अपनी बेहतरीन क्वालिटी के ईयर फोन के लिए देशभर में जानी जाती है. इस ब्रांड के एक से बढ़कर एक ईयर फोन बाजार में मिल रहे हैं. चाहें वायर्ड ईयर फोन की बात हो या फिर वायरलेस, जेबीएल हर कैटेगरी में शानदार ईयरफोन के साथ बाजार में धूम मचा रहा है. JBL C50HI ईयरफोन की कीमत 499 रुपए है. फीचर्स की बात करें तो इसमें एक बिल्ट-इन माइक्रोफोन और एक कंट्रोल बटन है. इस बटन की सहायता से आप कॉल को रिसीव कर सकते हैं. इनकी साउंड क्वालिटी भी जबरदस्त है. जेबीएल के ईयरफोन कई आकर्षक कलर्स में उपलब्ध हैं.

Redmi Earphones

रेडमी अपने शानदार स्मार्टफोन के अलावा ईयरफोन के मामले में भी काफी जानी-मानी कंपनी है. यह भारतीय बाजार में सबसे एक्टिव ब्रांड्स में शुमार है. खास बात यह है कि रेडमी के ज्यादातर ईयरफोन बजट के लिहाज से काफी सही होते हैं. रेडमी के ईयरफोन की कीमत करीब ₹400 होती है. इन ईयरफोन की साउंड क्वालिटी अच्छी होती है. यह ईयर फोन लाइटवेट है और इनके ईयर कुशन काफी आरामदायक हैं. आप इन ईयरफोन को लगाकर लंबे समय तक म्यूजिक को इंजॉय कर सकते हैं.

boAt Bassheads 242 Wired Sports Earphones

बोट कंपनी वायर्ड और वायरलेस ईयरफोन बनाने के लिए काफी पॉपुलर है. इसके कई बजट ईयरफोन आपको पसंद आ सकते हैं. बोट के इन वायर्ड स्पोर्ट्स ईयरफोन की कीमत करीब ₹550 है. फीचर्स की बात करें तो यह ईयरफोन काफी अच्छी तरीके से डिजाइन किए गए हैं जिन्हें पहनकर आप रनिंग भी कर सकते हैं. इसके अलावा यह स्वेट (पसीना) और वाटर रजिस्टेंस है. इनमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन और सुपीरियर कोटेड केबल दी गई है. इन ईयरफोन का वजन महज 14 ग्राम है, जिन्हें लगाकर आप आराम से म्यूजिक का आनंद उठा सकते हैं.

यह भी पढ़ें-

ये तीन ऐप हो सकते हैं Twitter का बेहतरीन विकल्प, जानिए फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

No Cost EMI Smartphone Price: No Cost EMI हटते ही कितने सस्ते हो जाएंगे फोन? देखें कैलकुलेशन
No Cost EMI हटते ही कितने सस्ते हो जाएंगे फोन? देखें कैलकुलेशन
डेटा सेंटर के मामले में कहां खड़ा है भारत? जानें आंकड़े
डेटा सेंटर के मामले में कहां खड़ा है भारत? जानें आंकड़े
PM Post Removed : PM की पोस्ट हटी तो उठा सवाल, Meta कैसे मॉडरेट करता है VVIP अकाउंट?
PM की पोस्ट हटी तो उठा सवाल, Meta कैसे मॉडरेट करता है VVIP अकाउंट?
सही लोकेशन नहीं बता पा रहा नेविगेशन सिस्टम NavIC, आई ये दिक्कत
सही लोकेशन नहीं बता पा रहा नेविगेशन सिस्टम NavIC, आई ये दिक्कत

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget