एक्सप्लोरर

Telegram पर सीक्रेट चैट करना चाहते हैं, तो ऐसे करें सेटिंग

अगर आप भी टेलीग्राम का इस्तेमाल करते हैं और चाहतें हैं कि आपकी चैट एकदम सीक्रेट रहे, तो इसके लिए आप सेटिंग्स में जाकर सीक्रेट चैट फीचर को इनेबल कर सकते हैं. इससे आपकी चैट एकदम सीक्रेट रहेगी.

मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप के बाद तेजी से लोग टेलीग्राम का इस्तेमाल कर रहे हैं. व्हाट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी के बाद अब काफी लोग टेलीग्राम के जरिए चैट करना या लोगों से जुड़ना पसंद कर रहे हैं. इसकी बड़ी वजह है कि टेलीग्राम को व्हाट्सऐप के मुकाबले ज्यादा सेफ ऐपप माना गया है. हालांकि अभी टेलीग्राम के बहुत से फीचर्स के बारे में लोगों को पूरी जानकारी नहीं है. भले ही टेलीग्राम भारत में व्हाट्सएप के बाद दूसरा सबसे लोकप्रिय मोबाइल मैसेजिंग ऐप बन गया हो, लेकिन इसकी सीक्रेट टिप्स एंड ट्रिक्स के बारे में लोगों को ज्यादा पता नहीं है. अगर आप भी टेलीग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो आज हम आपको टेलीग्राम के एक खास फीचर के बारे में बता रहे हैं. जिससे आप अपनी चैट को सीक्रेट बना सकते हैं. आइये जानते हैं अपनी चैट को सीक्रेट रखने के लिए आपको क्या करना होगा.

Telegram के सेफ्टी एंड सीक्रेट फीचर्स

Telegram अपने यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए कई सेफ्टी फीचर्स प्रदान करता है. यही वजह है कि इन दिनों ज्यादातर लोग टेलीग्राम का इस्तेमाल कर रहे हैं. Telegram App में यूजर्स को कई बिल्ट-इन सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा आपको डेटा प्राइवेसी एन्क्रिप्शन जैसे फीचर्स भी मिलेंगे. अगर बात करें इसकी सिक्योरिटी की तो आपको टेलीग्राम में 2FA यानि टू-फ्कैटर ऑथेंटिकेशन जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए जा रहे हैं. यानि आप अपनी चैट को भी प्राइवेट बना सकते हैं. इसके साथ ही आपको टेलीग्राम में लोकल पासकोड जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.

Telegram में चैट को ऐसे रखें सीक्रेट

अगर आप इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अपनी चैट को सीक्रेट रखना चाहते हैं को इसके लिए टेलीग्राम पर एक सीक्रेट चैट फीचर भी दिया गया है. इस फीचर से यूजर्स को अतिरिक्त डेटा सेफ्टी ऑफर मिलता है. ऐसे में अगर आप भी टेलीग्राम पर सीक्रेट चैट फीचर को ऐनेबल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको दो बातें ध्यान में रखनी होंगी. इस फीचर को इनेबल करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

1- सबसे पहले आपको अपने फोन में टेलीग्राम का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा या ऐप को अपडेट करना होगा.

2- दूसरा आपके फोन में इंटरनेट कनेक्टिविटी होनी चाहिए.

3- अब आप अपने स्मार्टफोन में टेलीग्राम एप को ओपन कर लीजिए.

4- एप के खुलने के बाद उस यूजर के चैट को ओपन करें जिसके साथ आप सिक्रेट चैट करना चाहते हैं.

5- अब आपको यूजर के प्रोफाइल पर टैप करना होगा.

6- यहां यूजर की प्रोफाइल पर क्लिक करने के बाद, राइट साइड में दिखने वाले तीन डॉट मैन्यू पर क्लिक करें.

7- अब आपको सिक्रेट चैट का ऑप्शन नजर आएगा.

8- आप इस फीचर को इनेबल कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget