एक्सप्लोरर

Facebook पर बिना सोचे कुछ भी शेयर करते हैं! आपका अकाउंट हो सकता है ब्लॉक

अगर आप भी सोशल साइट्स पर बिना सोचे समझे किसी भी तरह का कंटेंट शेयर करते रहते हैं तो सावधान होने की जरूरत है. फेसबुक कभी भी आपका अकाउंट ब्लॉक कर सकता है. जानिए क्या हैं कंडीशन.

आजकल सोशल मीडिया का जमाना है. लोग फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसी सोशल साइट्स पर काफी एक्टिव रहते हैं. दुनिया में आधे से ज्यादा लोग फेसबुक का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में लोग आए दिन अपनी पर्सनल चीजें या कुछ भी नया शेयर करते रहते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट डालने या शेयर करने से पहले आपके लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि अगर आपने बिना सोचे समझे कुछ भी शेयर कर दिया तो आपका अकाउंट ब्लॉक हो सकता है. जी हां कई बार फेसबुक जैसी सोशल साइट्स पर लोग फ्रीडम ऑफ स्पीच के नाम पर किसी भी तरह का कंटेंट शेयर कर देते हैं. लेकिन फेसबुक ऐसे यूजर्स के  पोस्ट डिलीट करके उनका अकाउंट बंद कर सकता है. आज हम आपको बताएंगे कि फेसबुक पर किस तरह का कंटेंट प्रतिबंधित है. आपको गलती से भी ऐसा पोस्ट शेयर नहीं करना चाहिए.

हिंसा फैलाना या धमकी देना

अगर आप फेसबुक पर किसी तरह की हिंसा भड़काने वाले पोस्ट, बयान या स्पीच शेयर करते हैं तो आपका अकाउंट तुरंत ब्लॉक किया जा सकता है. आप किसी व्यक्ति, समूहों या जगह पर हिंसा को प्रोत्साहित तरने वाले बयान फेसबुक पर नहीं डाल सकते. इसके अलावा आप फेसबुक पर किसी व्यक्ति को धमकी नहीं दे सकते. साथ ही आप पैसे मांगने या हथियार की खरीद या बेचने से जुड़ा कोई भी पोस्ट शेयर नहीं कर सकते. ऐसी स्थिति में आपका अकाउंट बंद कर दिया जाएगा.

आतंकवादी गतिवधियां   

किसी तरह की आतंकवादी गतिवधियों से जुड़े काम जैसे- नफरत फैलाने, हिंसा फैलाने, किसी की हत्या, मानव तस्करी, या आपराधिक गतिविधि वाले पोस्ट आप फेसबुक पर शेयर नहीं कर सकते हैं. अगर आपने ऐसा कुछ पोस्ट किया तो आपका अकाउंट ब्लॉक हो सकता है. किसी सरकारी या अंतर्राष्ट्रीय संगठन को डराने या फिर हिंसक गतिविधियों में शामिल होने पर भी फेसबुक इन सभी चीजों को ब्लॉक कर देता है. ऐसी स्थिति में आपका अकाउंट भी ब्लॉक कर दिया जाता है.

प्रतिबंधित चीजों की बिक्री या खरीद

आप सोशल मीडिया पर किसी तरह की बैन की गई दवा, ड्रग या गोला बारूद और हथियार से जुड़ी खरीद फरोख्त वाले पोस्ट शेयर नहीं कर सकते. अगर आप इन चीजों से जुड़ा कोई पोस्ट शेयर करते हैं, तो आपका अकाउंट तुरंत ब्लॉक कर हो जाएगा.

बिना बात के किसी को पोक करना

अगर आप सोशल मीडिया साइट्स फेसबुक पर बिना बात के किसी को poke करते हैं. या लोगों को बेवजह परेशान करते हैं, तो ध्यान रखें ऐसा करने से आपका ट्रैक रिकॉर्ड खराब होता है और फेसबुक कभी भी आपका खाता बंद कर सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Embed widget