एक्सप्लोरर

Laptop Tips: लैपटॉप में अगर दिखे ये समस्या तो नजरअंदाज करने की न करें गलती, ऐसे सुलझाएं

Laptop Tips: यह एक आम समस्या है लेकिन अगर इसे नजरअंदाज किया गया तो इसकी वजह से आपका लैपटॉप जल्दी खराब हो सकता है.

Laptop Tips: कोरोना संकट के बाद से लोगों की निर्भरता लैपटॉप पर कहीं ज्यादा बढ़ गई है. इसकी वजह है कि बड़ी संख्या में लोगों को वर्क फ्रॉम होम करना पड़ रहा है. इसके चलते लोगों को 8 से 10 घंटे या इससे ज्यादा अपने लैपटॉप पर काम करना पड़ रहा है. ऐसे में लैपटॉप की ओवरहीट की समस्या हो जाना आम बात है. 

कई लोग लैपटॉप के ओवरहीट होने की समस्या को नजरअंदाज करते हैं जो कि गलत है. इस समस्या की वजह से आपका लैपटॉप जल्दी खराब हो सकता है. हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बता रहे हैं जिनके जरिए आप इस समस्या से बच सकते हैं.

कूलिंग फैन

  • पुराने लैपटॉप में ओवरहीट की समस्या ज्यादा आती है इसलिए पुराने लैपटॉप के इस्तेमाल से बचें.
  • लैपटॉप पुराना है तो इसके फैन को ठीक कराएं. लैपटॉप का कूलिंग फैन इसे ज्यादा हीट से बचाता है.
  • लैपटॉप के फैन को समय-समय पर साफ करना होता है ताकि इसमें गंदगी न जाए.
  • गंदगी चले जाने की वजह से ये खराब हो जाता है  या फिर कूलिंग कम कर देता है. अगर ऐसा हो तो लैपटॉप का कूलिंग फैन ठीक करा लें.

तकिए, कंबल पर न चलाएं लैपटॉप

  • लैपटॉप को तकिए, कंबल या रजाई पर रखकर नहीं चलाना चाहिए. 
  • लैपटॉप को हमेशा फ्लैट सरफेस पर चलाना चाहिए.
  • लैपटॉप कूलिंग के लिए नीचे से एयर लेते हैं. अगर आप इन चीजों पर लैपटॉप को चलाएंगे तो लैपटॉप में अच्छे से एयर वेंटिलेशन नहीं हो पाएगी.

लैपटॉप की नियमित सफाई करें

  • एयरफ्लो के रास्ते में धूल जमने से लैपटॉप ओवरहीट हो जाता है.
  • ऐसे में जरूरी है कि  लैपटॉप को लगातार हर दो से तीन दिन में साफ किया जाए.

काम के बाद लैपटॉप को बंद कर दें

  • वर्कफ्रॉम होम के दौरान लैपटॉप कई घंटे लगातार चलता है.
  • इसलिए जब भी काम खत्म हो जाएं तो लैपटॉप को कुछ आराम जरूर देना चाहिए.
  • सोने से पहले लैपटॉप को जरूर शटडाउन कर देना चाहिए.

यह भी पढ़ें:

5G Smartphone: ये हैं सबसे सस्ते 5G Smartphone, जानें इनके फीचर्स और कीमत

Apple iPhone 13 सीरीज में आ रहा ये खास फीचर, बिना नेटवर्क के भी कर सकेंगे कॉल और मैसेज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget