एक्सप्लोरर

स्मार्टफोन में बैटरी की समस्या को लेकर हैं परेशान तो ये तरीके आएंगे काम

अगर आप भी अपने स्मार्टफोन्स में बैटरी की समस्या को लेकर परेशान रहते हैं तो हम बता रहे हैं आपको कुछ कारगर तरीके जो आपकी बैटरी बैकअप को लंबा रखने बेहद कारगर साबित होंगे.

नई दिल्ली: भागदौड़ भरी जिंदगी में स्मार्टफोन्स हमारा अहम हिस्सा बन चुके हैं. कोई भी जनरेशन हो आप उसके हाथ में स्मार्टफोन जरूर देखेंगे. ऐसे में तेजी से बढ़ते मार्केट और यूजर्स को देखते हुए कंपनियां एक से एक उम्दा स्मार्टफोन्स पेश कर रही है. पर एक समस्या जस की तस है और वो है बैटरी. स्मार्टफोन जितने फीचर रिच होंगे बैटरी की उतनी खपत होगी. ऐसा नहीं है कि कंपनियां बैटरी को और बेहतर बनाने के लिए कुछ नहीं कर रही है पर अब भी इस समस्या से पूरी तरह से निजात नहीं मिल पाई है. इसी को ध्यान में रखते हुए हम कुछ ऐसे तरीकों का जिक्र करेंगे जिससे आप अपने फोन की बैटरी लाइफ को बढ़ा सकते हैं.

ओरिजनल चार्जर का करें इस्तेमाल आम तौर पर लोग फोन को किसी भी चार्जर से चार्ज करने लगते हैं या फिर डुप्लीकेट चार्जर का इस्तेमाल करते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो तुरंत बंद कर दें. क्योंकि इससे आपकी बैटरी और फोन दोनों को नुकसान पहुंचता है. बैटरी बैकअप कम हो जाता है.  हर फोन के लिए चाहे वो किसी भी कंपनी का हो कंपनियां एक खास चार्जर बनाती हैं.

चार्ज में लगाकर ना करें बात

अक्सर लोग फोन को चार्ज में लगाकर घंटों बात करते हैं. अगर आपको भी ये आदत है तो इसे तुरंत बंद कर दें. ऐसा करना किसी हादसे को दावत देने जैसा है. फोन को चार्ज पर लगाकर कभी बात नहीं करनी चाहिए.

फ्लाइट मोड पर करें चार्जिंग

अगर संभव हो तो फोन को फ्लाइट मोड पर चार्ज करने की आदत डालें. इससे फोन तेजी से चार्ज होगा.

बैकग्राउंड ऐप्स को करें बंद आज कल स्माटफोन्स मल्टीपल विंडो एक्सेस के साथ आते हैं. मल्टीपल विंडो एक्सेस का मतलब ये है कि आप एक समय में अलग अलग विंडो पर कई सारे ऐप्स को रन कर सकते हैं. पर कई बार ऐसा होता है कि ऐप्स पर आपका काम तो खत्म हो जाता है पर ऐप बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और बैटरी सबसे ज्यादा कनज्यूम करते हैं. इसलिए जब अपका काम खत्म हो जाए तो बैकग्राउंड ऐप्स को बंद कर दें. इससे आपकी बैटरी लंबी चलेगी.

फोन को ना करें फुल चार्ज

अक्सर देखा जाता है कि लोग फोन को उसकी मैक्सिमम लिमिट 100 पर्सेंट तक चार्ज करते हैं. आपको बता दें कि ऐसा करने से आपकी बैटरी जल्दी जल्दी कंज्यूम होती है ऐसा रिपोर्ट्स में सामने आया है. फोन को 80 या ज्यादा से ज्यादा 85 पर्सेंट तक ही चार्ज करें.

प्रोटेक्टिव केस निकाल कर करें फोन को चार्ज

महंगे स्मार्टफोन्स का भी लोगों को बहुत क्रेज है. अब पैसे खर्च किए हैं तो लोग ये भी चाहते हैं कि उनका फोन सुरक्षित रहे और इसलिए लोग प्रोटेक्टिव कवर का इस्तेमाल करते हैं. करना भी चाहिए, पर फोन को चार्ज करते वक्त नहीं. फोन को चार्ज करते हुए इस बात का ध्यान रखें कि आपके फोन का प्रोटेक्टिव कवर निकला हुआ हो. फोन को केस के साथ चार्जिंग पर कभी ना लगाएं. इससे बैटरी या फोन गर्म होने की समस्या हो सकती है.

लाइट वर्जन एप का करें इस्तेमाल

इस समय भारी भरकम ऐप्स की भरमार है पर कई एप्स ने अपने लाइट वर्जन को लॉन्च किया है. जैसे फेसबुक ने अपने फेसबुक लाइट और फेसबुक मेसेंजर लाइट वर्जन को लॉन्च किया है. लाइट वर्जन वाले ऐप्स का इस्तेमाल से आप बैटरी बचा सकते हैं.

रात में चार्जिंग पर लगाकर ना छोड़ें फोन आम तौर पर देखा जाता है कि कई बार समय की कमी के कारण लोग रात में फोन को चार्जिंग पर लगाकर छोड़ देते हैं. ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से फोन की परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ पर असर पड़ता है. इसे बैटरी ओवरचार्ज होकर फट सकती है.

सावधान! कुछ इस तरह फ्रॉड कर रहे हैं पेटीएम के नाम पर ठगी

अब सही बोलना भी सिखाएगा Google, जानिए क्या है खास फीचर

सारी जरूरतों एक साथ पूरा कर देगा सैमसंग गैलेक्सी एनिवर्सरी प्रीमियम पैकेज, मिलेगा इन शानदार प्रोडक्ट्स का कॉम्बो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन खरीदने जा रहे हैं? दुकान पर पहुंचते ही ये 7 टेस्ट जरूर कर लें
फोन खरीदने जा रहे हैं? दुकान पर पहुंचते ही ये 7 टेस्ट जरूर कर लें
वोल्टेज कम ज्यादा हो रहा, जानें कौन से गैजेट्स सबसे पहले खराब होते हैं?
वोल्टेज कम ज्यादा हो रहा, जानें कौन से गैजेट्स सबसे पहले खराब होते हैं?
सोलर से 24 घंटे चलाना है फ्रिज, कितनी क्षमता का लगवाएं पैनल?
सोलर से 24 घंटे चलाना है फ्रिज, कितनी क्षमता का लगवाएं पैनल?
क्या है Focus Mode? जानें कैसे ये फीचर आईफोन यूजर्स की करता है मदद
क्या है Focus Mode? जानें कैसे ये फीचर आईफोन यूजर्स की करता है मदद

वीडियोज

Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम
Gen Z के बीच ABVP का दबदबा..जीत से क्या निकले मायने?
DUSU Election Results: ABVP की जीत, NSUI का खाता भी नहीं खुला..Gen Z के मूड के मायने क्या?
Sandeep Chaudhary: 2027 की बयार...शिक्षा, परीक्षा, रोजगार! विश्लेषकों का विश्लेषण | GEN-Z | CM Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक में तुलु बनी दूसरी आधिकारिक भाषा, बेंगलुरु की जगह मंगलुरु में कैबिनेट बैठक
कर्नाटक में तुलु बनी दूसरी आधिकारिक भाषा, बेंगलुरु की जगह मंगलुरु में कैबिनेट बैठक
लालबाग के गणपति पंडाल के पास करंट लगने से 8 वर्षीय लड़की समेत 2 की मौत, 4 घायल
लालबाग के गणपति पंडाल के पास करंट लगने से 8 वर्षीय लड़की समेत 2 की मौत, 4 घायल
'बिग बॉस 20' के सेट पर नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, भाईजान बोले- गलत तरीके से कटा प्रोमो
'बिग बॉस 20' के सेट पर नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, भाईजान बोले- गलत तरीके से कटा प्रोमो
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
फोन खरीदने जा रहे हैं? दुकान पर पहुंचते ही ये 7 टेस्ट जरूर कर लें
फोन खरीदने जा रहे हैं? दुकान पर पहुंचते ही ये 7 टेस्ट जरूर कर लें
15 बार फेल, नेवी में 15 साल नौकरी, फिर मयंक ने ऐसे क्रैक किया UPSC CAPF
15 बार फेल, नेवी में 15 साल नौकरी, फिर मयंक ने ऐसे क्रैक किया UPSC CAPF
Embed widget