एक्सप्लोरर

इस कंपनी ने AI इस्तेमाल करने वालों को माना बेहतर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को यूज न करने वालो को कहा बाय-बाय !

AI के बढ़े क्षेत्र को देखते हुए, कंपनियां अपने फायदे के लिए इसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहती हैं. छंटनी के क्रम में आईबीएम ने भी कुछ कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है.

IBM Layoff: टेक्नालॉजी की दुनिया में इस समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है. ज्यादा से ज्यादा कंपनियां अपने फायदे के लिए इस उभरती हुई तकनीक का इस्तेमाल करने की कोशिश में लगी हुई हैं. OpenAI के ChatGPT चैटबॉट के आ जाने के बाद से AI की लोकप्रियता आसमान छू गई. लोगों ने निबंध लिखने, नौकरियों के लिए कवर लेटर तैयार करने और यहां तक कि संगीत और कविता लिखने के लिए भी इस AI आधारित चैटबोट का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया. ऐसे में आइए जानते हैं IBM के चीफ कमर्शियल ऑफिसर Rob Thomas ने इस विषय पर क्या कहा.

आईबीएम के वरिष्ठ कार्यकारी की इसपर क्या राय है?

IBM सीनियर एक्जीक्यूटिव में से कुछ ने तर्क दिया है कि एआई समय की बचत करके इंसानों की नौकरियों को आसान बना देगा. वहीं, कुछ का मानना है कि AI रोजगार के क्षेत्र को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करेगा और यहां तक कि यह लोगों की नौकरियां तक खा सकता है. आईबीएम के चीफ कमर्शियल ऑफिसर रॉब थॉमस का कहना है कि एआई मैनेजर की जगह नहीं ले पाएगा. हालांकि, AI का इस्तेमाल करने वाले मैनेजर उन मैनेजरों की जगह लेंगे जो ऐसा नहीं करते हैं.

एक टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, थॉमस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि, "एआई प्रबंधकों को रिप्लेस नहीं कर सकता है, लेकिन एआई का उपयोग करने वाले प्रबंधक उन प्रबंधकों को रिप्लेस करेंगे जो इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं." उन्होंने कहा, "यह वास्तव में लोगों के काम करने के तरीके को बदल देगा."

आईबीएम के सीईओ ने क्या कहा?

 कुछ दिन पहले, आईबीएम के सीईओ अरविंद कृष्णा यह कहकर सुर्खियां बटोर रहे थे कि अगले पांच वर्षों में एआई कुछ नौकरियों से लोगों को रिप्लेस कर सकता है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में आईबीएम के सीईओ ने कहा था कि "मैं पांच साल की अवधि में एआई और ऑटोमेशन से 30 प्रतिशत नौकरियों को रिप्लेस कर दिया जाएगा."

आईबीएम छंटनी

अपने फाइनेंशियल लक्ष्यों को पूरा नहीं कर पाने के बाद आईबीएम ने भी हजारों कर्मचारियों की छंटनी की भी घोषणा की है. कंपनी के शेयरों में भी 2% की गिरावट आई. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में कंपनी का कैश फ्लो 9.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर था.

1.5 कर्मचारियों की हुई छंटनी

साल की चौथी तिमाही में कंपनी का सॉफ्टवेयर और परामर्श व्यवसाय भी धीमा हो गया. छंटनी के बावजूद, कंपनी के चीफ फाइनेंस ऑफिसर जेम्स कैवानुआघ ने कहा कि कंपनी अभी भी "क्लाइंट-फेसिंग रिसर्च और डेवलपमेंट के लिए काम पर रखने के लिए प्रतिबद्ध है". आईबीएम में छंटनी का मतलब होगा कि इसके 1.5 प्रतिशत कार्यबल को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा. 

यह भी पढ़ें - अब Gmail पर AI लिखेगा आपका मेल, Bard में मिला फोटो सपोर्ट, मैजिक एडिटर ऐसे करेगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
जयपुर में किसानों का आंदोलन, शिवदासपुर टोल पर पुलिस से टकराव; हाईवे जाम
जयपुर में किसानों का आंदोलन, शिवदासपुर टोल पर पुलिस से टकराव; हाईवे जाम
अमिताभ-गोविंदा का उड़ाया था मजाक, सलमान को लगाई फटकार, किस्से राजकुमार के
राजकुमार: अमिताभ-गोविंदा का उड़ाया था मजाक, सलमान को लगाई फटकार
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
कप्तानी छोड़ने से कितनी घटेगी हरमनप्रीत की कमाई? जानें एक-एक डिटेल
कप्तानी छोड़ने से कितनी घटेगी हरमनप्रीत की कमाई? जानें एक-एक डिटेल
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
चलती कार पर हाथी ने रख दिया पैर, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कनें
चलती कार पर हाथी ने रख दिया पैर, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कनें
Embed widget