एक्सप्लोरर

Elon Musk NeT Worth: एलन मस्क की संपत्ति में भारी कमी, अब इतना हो गया नेटवर्थ, जानकर नहीं होगा यकीन

Elon Musk NeT Worth: इस साल उनकी संपत्ति में गिरावट देखने को मिल रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल मस्क की संपत्ति में लगभग 80 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है.

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क आए दिन सुर्खियों में रहते हैं. कभी वह अपने बयान को लेकर खबरों में आ जाते हैं तो कभी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए. टेस्ला के सीईओ मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं. हालांकि, इस साल उनकी संपत्ति में गिरावट देखने को मिल रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल मस्क की संपत्ति में लगभग 80 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है. फिलहाल उनकी संपत्ति 352 बिलियन डॉलर है. 

क्यों कम हुई मस्क की संपत्ति?

मस्क की संपत्ति में गिरावट की सबसे बड़ी वजह टेस्ला के शेयरों का कमजोर होना है. दरअसल, टेस्ला में मस्क की 13 प्रतिशत हिस्सेदारी है और कंपनी के शेयरों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर उनकी संपत्ति पर होता है. इस साल टेस्ला के वित्तीय नतीजे उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे. ट्रंप प्रशासन से अलग होने के बाद यह माना जा रहा था कि मस्क अब अपना पूरा ध्यान टेस्ला समेत अपने दूसरे बिजनेसेस पर देंगे, लेकिन इसके बाद भी वो इस साल की दूसरी तिमाही में इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली अपनी कंपनी को संकट से नहीं उबार पाए. 

टेस्ला को आ रही ये मुश्किलें
इस साल की दूसरी तिमाही में टेस्ला के रेवेन्यू में डबल डिजिट की गिरावट देखी गई है. इसका असर शेयरों के दामों पर पड़ा है. इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक टेस्ला के शेयरों में 20 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है. हालांकि, इन फाइनेंशियल चुनौतियों के बावजूद निवेशकों का भरोसा मस्क में बना हुआ है. हाल में ही निवेशकों ने मस्क को टेस्ला का सीईओ बनाए रखने के लिए 29 बिलियन डॉलर का कंपनसेशन पैकेज दिया है. बता दें कि मस्क के नेतृत्व में टेस्ला ने 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था. पिछले वर्ष कंपनी के शेयरों उछलकर दोगुना दामों के हो गए थे और कंपनी की मार्केट कैपिटल 1.4 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गई थी. इस वर्ष ऐसा नहीं हो पाया, जिसके कारण मस्क की संपत्ति में गिरावट दर्ज की जा रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े काम के हैं टीवी के साइड में लगे USB पोर्ट, ऐसे करें इनका इस्तेमाल
बड़े काम के हैं टीवी के साइड में लगे USB पोर्ट, ऐसे करें इनका इस्तेमाल
WhatsApp चैटिंग में ऑटोमेशन की एंट्री, मैसेज और मीडिया होंगे शेड्यूल
WhatsApp चैटिंग में ऑटोमेशन की एंट्री, मैसेज और मीडिया होंगे शेड्यूल
20 हजार रुपये का है बजट, ये 5 Phone कर सकते हैं ट्राई
20 हजार रुपये का है बजट, ये 5 Phone कर सकते हैं ट्राई
सस्ते Earbuds ढूंढ रहे हैं, BoAt के ये 3 ऑप्शन देख लें
सस्ते Earbuds ढूंढ रहे हैं, BoAt के ये 3 ऑप्शन देख लें

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget