एक्सप्लोरर

Apple को पीछे छोड़ने के लिए इस चाइनीज कंपनी ने बनाया मास्टर प्लान, iPhone मेकर के छूट जाएंगे पसीने

दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन मार्केट में ऐपल के पसीने छुटाने के लिए चीनी कंपनी Huawei अपने मोबाइल पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही है.

स्मार्टवॉच मार्केट में ऐपल को पछाड़ चुकी चाइनीज कंपनी Huawei ने एक और मास्टर प्लान बनाया है. अब वह प्रीमियम सेगमेंट में ऐपल को पीछे छोड़ने के लिए कमर कस चुकी है. दरअसल, चीन दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन मार्केट है. यहां 50,000 रुपये से अधिक के फोन की मार्केट पर ऐपल का कब्जा है. इसे चुनौती देने के लिए Huawei ने अपने कई स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है. अब Huawei के स्मार्टफोन्स 23,000 रुपये तक की छूट के साथ मिल रहे हैं.

प्रीमियम सेगमेंट में 52 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ ऐपल सबसे आगे

चीन में प्रीमियम सेगमेंट स्मार्टफोन का 52 प्रतिशत मार्केट शेयर ऐपल के पास है. 33 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ Huawei दूसरे स्थान पर है. वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में चीनी कंपनी की बिक्री लगभग 34 प्रतिशत बढ़ी थी. ऐपल के लिए मुकाबला और कड़ा करते हुए Huawei ने फोन की कीमत कम करना शुरू कर दी है. उदाहरण के तौर पर Pura 70 Ultra (1TB) अब लगभग 1.06 लाख रुपये में मिल रहा है, जबकि लॉन्चिंग के समय इसकी कीमत 1.28 रुपये थी. 

फोल्डेबल फोन की कीमत भी कम कर रही कंपनी

फोल्डेबल फोन मार्केट में Huawei का ऐपल से कोई मुकाबला नहीं है, लेकिन फिर भी कंपनी फोल्डेबल फोन की कीमतें भी कम कर रही है. ऐपल अभी तक फोल्डेबल फोन नहीं लाई है. ऐसे में Huawei का मुकाबला घरेलू कंपनियों से ही है. अब कंपनी ने 2023 में लॉन्च किए फोल्डेबल Huawei Mate X5 की कीमत घटाकर 1.23 लाख रुपये कर दी है. इस पर 19 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा है. ऐसे ही अन्य फोन पर भी भारी डिस्काउंट मिल रहा है.

स्मार्टवॉच मार्केट की नई बादशाह बनी Huawei 

Huawei पिछले महीने ऐपल को पछाड़कर स्मार्टवॉच मार्केट की नई बादशाह बन गई है. 2024 की पहली से तीसरी तिमाही में चीनी कंपनी ने 2.36 करोड़ यूनिट्स को शिप किया. इस तरह वह 16.9 प्रतिशत मार्केट शेयर पर कब्जा जमाने में सफल रही. दूसरी तरफ ऐपल इस साल की पहली तीन तिमाहियों में 16.2 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ 2.25 करोड़ यूनिट शिप कर सकी.

ये भी पढ़ें-

WhatsApp, Telegram और Instagram यूजर्स सावधान! इन तीनों Apps पर हो रही सबसे ज्यादा ठगी, सरकार ने किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
WhatsApp कॉल के लिए अब अकाउंट जरूरी नहीं? आया गेस्ट कॉलिंग फीचर
WhatsApp कॉल के लिए अब अकाउंट जरूरी नहीं? आया गेस्ट कॉलिंग फीचर
बिना नॉच वाली स्क्रीन और 8400mAh बैटरी, Red Magic 12 Pro+ लॉन्च
बिना नॉच वाली स्क्रीन और 8400mAh बैटरी, Red Magic 12 Pro+ लॉन्च
कपड़ों की धुलाई का तरीका बदलेगी ट्रिपल-ड्रम वॉशिंग मशीन, जानें कीमत
कपड़ों की धुलाई का तरीका बदलेगी ट्रिपल-ड्रम वॉशिंग मशीन, जानें कीमत

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget