एक्सप्लोरर

व्हाट्सऐप पर भूलकर भी न करें ये 2 गलतियां, नहीं तो अपने ही हाथों लीक करा बैठेंगे अपनी ही चैट

व्हाट्सऐप चैट लीक की खबरें आपने खूब सुनी होंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार हमारी खुद की लापरवाही से भी हम अपने डेटा को लीक करा बैठते हैं. आज हम इसी लापरवाही पर करेंगे विस्तार से बात.

आज के समय में व्हाट्सऐप (WhatsApp) का यूज लगभग हर स्मार्टफोन (Smartphone) यूजर कर रहा है. इसके बढ़ते महत्व का फायदा ठग भी उठा रहे हें. वह आपके जरूरी मैसेज (Message), सीक्रेट मैसेज औऱ डेटा को पढ़ने की कोशिश के साथ ही चुराने का भी प्रयास करते हैं. इसमें काफी हद तक वे सफल भी हो रहे हैं. पर सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर यह संभव कैसे हो रहा है. दरअसल इसके पीछे कई वजह हैं. इनमें सबसे मेन है आपके फोन का हैक होना, लेकिन इससे सब वाकिफ हैं. इन सबके बीच एक और बड़ा कारण है और वो है हमारी अपनी लापरवाही, जिस पर हम ध्यान नहीं देते हैं. आज हम बताएंगे कि कैसे आपके मैसेज और डेटा में दूसरे सेंध लगा रहे हैं.

1. व्हाट्सऐप वेब से

दरअसल, लगातार आते मैसेज और काम की वजह से कई लोग ऑफिस में या दूसरी जगह व्हाट्सऐप वेब (WhatsApp Web) पर लॉगिन करते हैं. इससे काम के साथ-साथ जरूरी मैसेज पर नजर रखने में आसानी होती है, लेकिन अक्सर लोग काम खत्म करने के बाद व्हाट्सऐप वेब (WhatsApp Web Login) को लॉगआउट करना भूल जाते हैं. ऐसी स्थिति में अगर कोई भी आपके कंप्यूटर (Computer) को ओपन करके ब्राउजर (Browser) में जाकर व्हाट्सऐप वेब टाइप करेगा तो उसके सामने आपका व्हाट्सऐप खुल जाएगा. वह आसानी से आपके चैट को पढ़ सकता है, उसका मिसयूज कर सकता है.

2. किसी को भी फोन देकर

कई लोग इस गलती को भी खूब दोहराते हैं. दरअसल, ऐसे लोग अनजान शख्स या दोस्त को बिना नजर रखे अपना फोन दे देते हैं. इससे भी आपकी चैट लीक हो जाती है. अगर आपका व्हाट्सऐप (WhatsApp) लॉक नहीं है तो आपने जिसे फोन दिया है वह एक क्लिक पर आपके सारे चैट पढ़ लेगा. यही नहीं, वह चाहे तो आपके फोन से व्हाट्सऐप वेब लॉगिन करके भी आपके व्हाट्सऐप पर कंट्रोल रख सकता है. व्हाट्सऐप वेब लॉगिन के लिए किसी पासवर्ड की जरूरत नहीं होती, बस एक क्लिक पर एक कोड आता है और उसे स्कैन करना होता है.

क्या बरतें सावधानी

ऊपर हमने आपको वो लापरवाहियां बताईं जिससे आप अपने व्हाट्सऐप चैट को रिस्क पर रखते हैं, ऐसे में इन बातों का ध्यन रखने के साथ ही आपको नीचे बताई गई कुछ और बातों का भी ध्यान रखना चाहिए.

  • सबसे जरूरी बात ये कि जिस कंप्यूटर या डेस्कटॉप में व्हाट्सऐप वेब लॉगिन करें, वहां से काम खत्म होने पर लॉगआउट करना न भूलें.
  • अगर आप लॉगआउट करना भूल भी गए हैं तो आप अपने मोबाइल से भी चेक कर सकते हैं कि कहां आप लॉगिन हैं और उसे लॉगआउट कर सकते हैं. इसके लिए आपको व्हाट्सऐप पर क्लिक करना होगा. इसके बाद दाईं तरफ ऊपर बने तीन डॉट पर क्लिक करें. अब Linked Devices के विकल्प पर क्लिक करें. आपके सामने उन सभी डिवाइस की जानकारी आए जाएगी जहां आप लॉगिन हैं. एक-एक कर सबसे लॉगआउट कर दें.
  • अपना फोन किसी भी अनजान शख्स को न दें. वैसे तो दोस्तों को भी फोन देने से बचना चाहिए. अगर दे भी रहे हैं तो निश्चिंत होने की जगह नजर रखें कि वह आपके फोन में कहीं तांकझांक तो नहीं कर रहे हैं.
  • व्हाट्सऐप पर अलग से पासवर्ड लगाकर जरूर रखें, ताकि किसी के हाथ में फोन जाए भी तो वह एक क्लिक पर आपके व्हाट्सऐप को एक्सेस न कर सके.

ये भी पढ़ें

Samsung Galaxy F23 5G: आ रहा जबर्दस्त फीचर वाला फोन, 50MP का होगा कैमरा, 8 मार्च को लॉन्चिंग

होली पर इस गैजेट से फोटो क्लिक करने पर जमेगा आपका अलग ही रंग !

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं घर के Wi-Fi की स्पीड, जान लें काम की बात
इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं घर के Wi-Fi की स्पीड, जान लें काम की बात
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा, लगी रिकॉर्ड बोली
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
Embed widget