एक्सप्लोरर

बार-बार की नोटिफिकेशन से परेशान? जानिए एक क्लिक में DND मोड चालू करने का जादुई तरीका

How to Enable DND: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं. चाहे ऑनलाइन शॉपिंग हो, बैंकिंग या कामकाज, हर चीज़ मोबाइल से आसान हो गई है.

How to Enable DND: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं. चाहे ऑनलाइन शॉपिंग हो, बैंकिंग या कामकाज, हर चीज़ मोबाइल से आसान हो गई है. लेकिन इस सुविधा के साथ ही एक बड़ी परेशानी भी आती है जिसे डिस्ट्रैक्शन कहते हैं. सोचिए, आप मीटिंग में हैं, पढ़ाई कर रहे हैं या गाड़ी चला रहे हैं, तभी अचानक कॉल या नोटिफिकेशन का अलर्ट आ जाए, ध्यान भटकना तय है. ऐसे में फोन को एयरप्लेन मोड पर रखना हमेशा बेहतर विकल्प नहीं होता क्योंकि उससे आपका कनेक्शन पूरी तरह कट सकता है. इसके बजाय "डू नॉट डिस्टर्ब" (DND) मोड एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

क्या होता है DND मोड?

जानकारी के लिए बता दें कि यह फीचर आपके फोन पर आने वाली नोटिफिकेशन्स और कॉल्स को साइलेंट कर देता है जिससे आप बिना बाधा के अपने ज़रूरी काम पूरे कर सकते हैं. आप तय कर सकते हैं कि किन ऐप्स या कॉन्टैक्ट्स से नोटिफिकेशन मिलें और किन्हें ब्लॉक किया जाए. DND ऑन रहने के दौरान भी नोटिफिकेशन आते हैं लेकिन उनकी आवाज़ नहीं आती. अगर बार-बार की कॉल्स और नोटिफिकेशन्स से आप परेशान हैं तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से आप अपने फोन पर DND मोड एक्टिवेट कर सकते हैं.

Android पर DND मोड कैसे चालू करें?

ध्यान दें कि ब्रांड के हिसाब से सेटिंग्स थोड़ा अलग हो सकती हैं लेकिन बेसिक तरीका लगभग एक जैसा होता है.

  • सेटिंग्स खोलें.
  • सर्च बार में “Do Not Disturb” टाइप करें या क्विक सेटिंग्स में DND आइकन खोजें.
  • अब DND मोड को ऑन करें और चाहें तो उसे शेड्यूल और कस्टमाइज़ भी कर सकते हैं.
  • शेड्यूल के लिए ‘Schedule’ विकल्प पर जाएं, फिर + आइकन दबाएं और एक्टिविटी चुनें जैसे कि काम, नींद, पढ़ाई आदि. साथ ही समय भी सेट करें.
  • आप कुछ कॉन्टैक्ट्स (जैसे बॉस, पार्टनर आदि) और ऐप्स को एक्सेप्शन में डाल सकते हैं ताकि उनसे नोटिफिकेशन मिलते रहें.

iPhone पर DND कैसे चालू करें?

  • कंट्रोल सेंटर खोलने के लिए ऊपर या नीचे स्वाइप करें (iPhone मॉडल पर निर्भर करता है).
  • "Focus" मोड पर टैप करें और फिर “Do Not Disturb” आइकन पर क्लिक करें.
  • DND को ज़रूरत के अनुसार ऑन या ऑफ करें.
  • Android की तरह आप यहां भी टाइमिंग और उद्देश्य के अनुसार DND सेट कर सकते हैं.
  • "Emergency Bypass" विकल्प का इस्तेमाल कर किसी खास कॉन्टैक्ट से कॉल रिसीव करना जारी रख सकते हैं, भले ही DND ऑन हो.

ध्यान दें कि कुछ स्टेप्स फोन मॉडल और iOS/Android वर्जन के अनुसार थोड़े अलग हो सकते हैं. अगर आप स्पैम कॉल्स से परेशान हैं तो बेहतर होगा कि अपने नेटवर्क प्रोवाइडर से संपर्क करें.

यह भी पढ़ें:

अभी ऑर्डर करें और 90 मिनट में घर पहुंच जाएगा BSNL 5G सिम! जानें क्या है पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1Hz से 120Hz तक का खेल, LTPO Display आखिर कैसे करती है काम?
1Hz से 120Hz तक का खेल, LTPO Display आखिर कैसे करती है काम?
Amazon-Flipkart सेल में Poco X8 से Nord CE 6 Lite तक, 30 हजार में बेस्ट फोन
Amazon-Flipkart सेल में Poco X8 से Nord CE 6 Lite तक, 30 हजार में बेस्ट फोन
OpenAI ने 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, AI एजेंट्स ने लगाई डेटा में सेंध!
OpenAI ने 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, AI एजेंट्स ने लगाई डेटा में सेंध!
Nothing Phone 4 Series पर बड़ा ऑफर, CMF Buds खरीदना भी होगा सस्ता
Nothing Phone 4 Series पर बड़ा ऑफर, CMF Buds खरीदना भी होगा सस्ता

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रडार से रनवे तक... ऑपरेशन सिंदूर में पाक को हुआ था भारी नुकसान, IAF चीफ ने क्या कहा
रडार से रनवे तक... ऑपरेशन सिंदूर में पाक को हुआ था भारी नुकसान, IAF चीफ ने क्या कहा
नोएडा: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, टुकड़ों में बिखरा शरीर
नोएडा: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, टुकड़ों में बिखरा शरीर
Asian Games 2026 Day 15 Live Update: जय शाह ने भारतीय खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल, कुछ देर में शुरू होगा हॉकी फाइनल
LIVE: जय शाह ने भारतीय खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल, कुछ देर में शुरू होगा हॉकी फाइनल
प्रभास की 'फौजी' की रिलीज में क्यों हो रही देरी? सामने आई अब असल वजह
प्रभास की 'फौजी' की रिलीज में क्यों हो रही देरी? सामने आई अब असल वजह
स्मित माछर के हमलावर का अल-कायदा कनेक्शन? पुराने वीडियो से बड़ा खुलासा
स्मित माछर के हमलावर का अल-कायदा कनेक्शन? पुराने वीडियो से बड़ा खुलासा
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
अब गन्ने में नहीं लगेगा लाल सड़न रोग! 12 नई किस्मों को मिली मंजूरी
अब गन्ने में नहीं लगेगा लाल सड़न रोग! 12 नई किस्मों को मिली मंजूरी
बेज्जती हो गई भाई!' नारे लगा रहे युवक को गोद में टांग ले गए दारोगा जी
बेज्जती हो गई भाई!' नारे लगा रहे युवक को गोद में टांग ले गए दारोगा जी
Embed widget