एक्सप्लोरर

Replace My Ex: इस एप का AI टूल ब्रेकअप के बाद आपके एक्स-प्रेमी को सांप और कुत्ता बना देगा!

पिक्सआर्ट (PicsArt) के इस खास फीचर का नाम "रिप्लेस माई एक्स" है. आप इस टूल की सहायता से अपनी इच्छानुसार किसी भी चीज को बदल सकते हैं. यहां ऐसा करने का प्रोसेस समझिए

Replace Your Ex : क्या आप कुछ तस्वीरों को दुनिया के साथ शेयर करना चाहते है, लेकिन किसी शख्स या आपके एक्स के उस तस्वीर में होने की वजह से आप ऐसा नहीं कर पाते हैं? अगर हां, तो आपको जानकर खुशी होगी कि पिक्सआर्ट (PicsArt) एक ऐसा शानदार AI टूल लेकर आया है, जो तस्वीर में से आपके अनचाहे शख्स को गायब कर सकता है. अगर आपका ब्रेकअप हो चुका है, और आप अपने एक्स की यादों को मिटाना चाहते हैं, लेकिन खुद की तस्वीरें भी डिलीट करना नहीं चाहते तो यह फीचर आपके लिए कमाल का है. 

रिप्लेस माई एक्स
पिक्सआर्ट (PicsArt) के इस खास फीचर का नाम "रिप्लेस माई एक्स" है. आप इस टूल की सहायता से अपनी इच्छा अनुसार किसी भी चीज को बदल सकते हैं. टूल आपको आपके एक्स की जगह पर लाल झंडे का लोगो, एक कुत्ता या सांप लगाने की सहूलियत देता है. वैसे आप एप की सहायता से सिर्फ अपने पूर्व-प्रेमी या पूर्व-प्रेमिका को ही नहीं बल्कि पूर्व-मित्र या फोटो में दिख रही किसी भी चीज को बदल सकते हैं. ऐसा करने का प्रोसेस भी काफी आसान है. 

यहां हम आपको इस फीचर को इस्तेमाल करने का प्रोसेस बताने जा रहे हैं. इसके बाद आपको तस्वीर से किसी को क्रॉप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. हालांकि, यह फीचर फिलहाल केवल iOS के लिए अवेलेबल है. 

टूल को इस्तेमाल करने का प्रोसेस

  • अपने आईफोन में Picsart डाउनलोड करें, फिर ऐप ओपन करें और स्क्रीन के नीचे प्लस साइन पर टैप करें.
  • अपना और अपने एक्स का फोटो अपलोड करें, या कोई अन्य तस्वीर जिसमें आप बदलाव चाहते हैं.
  • फिर आप अपनी स्क्रीन के नीचे टूलबार पर "ड्रा" तक स्क्रॉल करें.
  • अब स्क्रीन के बॉटम में “AI Replace” चुनें
  • उस इंसान पर ब्रश फेर दें, जिसे आप बदलना चाहते हैं और “AI Replace” पर टैप करें
  • अब लिखें कि आप ब्रश फैरी गई जगह पर क्या लगाना चाहते हैं, फिर "इमेज जनरेट" चुनें
  • इसके बाद अपनी तस्वीर को और डाउनलोड कर लें. 

यह भी पढ़ें - ना बेचे ना फेंके..! पुराने स्मार्टफोन को CCTV बनाकर करें घर या ऑफिस की निगरानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 1980s AI रेट्रो सेल्फी की कीमत कितनी? ChatGPT पर आपकी फोटो से होते ये काम
1980s AI रेट्रो सेल्फी की कीमत कितनी? ChatGPT पर आपकी फोटो से होते ये काम
अमेरिका से कितना अलग है भारत में बिकने वाला iPhone 18 Pro Max? जानें अंतर
अमेरिका से कितना अलग है भारत में बिकने वाला iPhone 18 Pro Max? जानें अंतर
ChatGPT हिस्ट्री डिलीट करने पर डेटा कहां जाता है? समझें AI चैट का पूरा सिस्टम
ChatGPT हिस्ट्री डिलीट करने पर डेटा कहां जाता है? समझें AI चैट का पूरा सिस्टम
फोन में अचानक दिखने लगा No Service, चेक करें ये चीज
फोन में अचानक दिखने लगा No Service, चेक करें ये चीज

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी के भारत की मजबूत
'मोदी के भारत की मजबूत "कन्वेनिंग पावर"', ब्रिक्स समिट की सफलता पर बोले जयशंकर
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव; जानें डिटेल
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
Embed widget