एक्सप्लोरर

Free Fire Max OB45 Update: इस दिन रिलीज़ होगा एडवांस सर्वर, रजिस्ट्रेशन कर ऐसे करें नए फीचर्स की टेस्टिंग

Free Fire Max Update: फ्री फायर मैक्स में एक नया अपडेट आ रहा है, जिसका नाम OB45 है. इसका एडवांस सर्वर 7 जून, 2024 को रिलीज किया जाएगा. गेमर्स इस एडवांस सर्वर को खेलकर नए फीचर्स की टेस्टिंग कर सकते हैं

Free Fire Max: फ्री फायर मैक्स में नया अपडेट आने की तैयारी शुरू हो चुकी है. फ्री फायर मैक्स में आने वाला अगले अपडेट का नाम OB45 होगा, जिसका एडवांस सर्वर रिलीज़ होने वाला है. फ्री फायर मैक्स के इस अगले अपडेट का एडवांस सर्वर 7 जून 2024 को रिलीज़ किया जाएगा. इस अपडेट का एडवांस सर्वर अगले दो हफ्तों तक जारी रहेगा. 

Free Fire Max OB45 Advance Server की रिलीज डेट

अगर आप फ्री फायर मैक्स के दीवाने हैं, तो आप इस लेटेस्ट अपडेट के एडवांस सर्वर का इस्तेमाल करते इस गेम में आने वाले नए फीचर्स की टेस्टिंग कर सकते हैं. आइए हम आपको फ्री फायर मैक्स अपडेट के एडवांस सर्वर में भाग लेने का तरीका बताते हैं. दरअसल, फ्री फायर मैक्स अपडेट के एडवांस सर्वर में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है. इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा. 

इन स्टेप्स को करें फॉलो

  • इसके लिए फ्री फायर मैक्स की एडवांस सर्वर वाली आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा. इसके लिए आप इस वेबसाइट- https://ff-advance.ff.garena.com पर जाना होगा.
  • फ्री फायर मैक्स अपडेट एडवांस सर्वर की वेबसाइट में लॉगिन करने के लिए आपको दो विकल्प मिलेंगे. आपको अपने मेन अकाउंट से फ्री फायर मैक्स की गेमिंग आइडी में लॉगिन करें.
  • उसके बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा. वहां आपको इमेल एड्रेस डालना होगा.
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर 'Join Now' का एक नया विकल्प दिखाई देगा. आप उसे क्लिक करें.

इस प्रोसेस को फॉलो करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा. इतना करने के बाद गेमर्स को एक्टिवेशन कोड का इंतजार करना पड़ेगा. गेमर्स को उनके इमेल एड्रैस पर एक एक्टिवेशन कोड जाएगा. हालांकि, इसमें किस्मत का एक बड़ा रोल होता है. 

एक्टिवेशन कोड का करना होगा इंतजार

अगर  गेमर्स को एडवांस सर्वर का एक्टिवेशन कोड मिल गया है तो वो 7 जून 2023 से अपने फोन में फ्री फायर मैक्स ओबी45 अपडेट एडवांस सर्वर (Free Fire Max OB45 Update Advance Server) को डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए गेमर्स के पास 21 जून तक का वक्त होगा. 

गेमर्स फ्री फायर मैक्स में आने वाले नए अपडेट के एडवांस सर्वर को खेलकर नए फीचर्स की टेस्टिंग कर सकते हैं और उसमें मिलने वाली कमियों के बारे में गरेना को जानकारी दे सकते हैं. उसके बाद गरेना अपने इस नए अपडेट को सभी यूज़र्स के लिए जारी कर देगी.

यह भी पढ़ें: मात्र ₹3,000 खर्च कर घर लाएं रेंटल AC! इस ट्रिक से होगी हजारों रुपये की बचत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
Amazon Echo Devices : घर के काम से सिक्योरिटी तक, Amazon ने पेश किए नए Echo डिवाइस
घर के काम से सिक्योरिटी तक, Amazon ने पेश किए नए Echo डिवाइस
Samsung W27 Launch : Samsung W27 में फोल्डेबल डिजाइन के साथ 200MP कैमरे का दांव, आज लॉन्च
Samsung W27 में फोल्डेबल डिजाइन के साथ 200MP कैमरे का दांव, आज लॉन्च
एक वर्कस्पेस में AI और आपके पुराने कॉन्टेक्स्ट, क्या है Claude Duet?
एक वर्कस्पेस में AI और आपके पुराने कॉन्टेक्स्ट, क्या है Claude Duet?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget