एक्सप्लोरर

पुराने कॉन्टेक्ट नंबर डिलीट हो गए हैं, तो ऐसे दोबारा पाएं जरूरी फोन नंबर

फोन से जरूरी नंबर डिलीट हो जाएं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. इस आसान तरीके से आप अपने कॉन्टैक्ट नंबर को दोबारा पा सकते हैं. जानिए मोबाइल नंबर रिकवर करने का आसान तरीका.

आजकल आए दिन लोग फोन बदलते रहते हैं. ऐसे में एक फोन से दूसरे फोन में नंबर लेना काफी मुश्किल होता है. अगर आप एंड्रोयड से आईफोन पर स्विच कर रहे हैं तो परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है. इसके अलावा आपके फोन से पुराने नंबर डिलीट हो गए हैं. या फिर आपने नए फोन में सिम चेंज की है और पुराने फोन के कॉन्टैक्ट नंबर दूसरे फोन में ही रह गए हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप कुछ सिंपल टिप्स से दोबारा से अपने कॉन्टैक्ट नंबर को रिकवर कर सकते हैं. पुराने फोन के सभी नंबर को दोबारा रिकवर करने के लिए आपको फोन की सेटिंग में दिए गए ऑप्शन का इस्तेमाल करना है. आइये जानते हैं.

जरूरी कॉन्टैक्ट नंबर को कैसे दोबारा पाएं

सबसे पहली बात कि कॉन्टैक्ट नंबर रिवकर करने के लिए आपके पास Gmail अकाउंट होना जरूरी है. ऐसे में अगर आपके पास Gmail अकाउंट नही हैं, तो सबसे पहले Gmail अकाउंट बना लेना चाहिए, क्योंकि इससे भविष्य में आपको कॉन्टैक्ट नंबर को दोबारा से हासिल करने में मदद मिलेगी. इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी जीमेल आईडी को लॉग-इन करना है. इसके बाद आपको लेफ्ट साइड Google के नीचे Gmail दिखाई देगा, इसके सामने बने ऐरो पर क्लिक करें. क्लिक करने पर आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे. इनमें Gmail, Contacts और Tasks शामिल हैं. Contacts ऑप्शन पर क्लिक करें. क्लिक करते ही एक नया पेज खुल कर सामने आएगा. इस पेज पर आपको फोन में शामिल सभी नंबर दिखाई देंगे. आप इन नंबर को बैकअप करने के साथ डिलीट भी कर सकते हैं. यह पूरा प्रासेस उस वक्त कारगर  साबित होगा, अगर आपका फोन Gmail कॉन्टैक्ट से लिंक होगा.

फोन में कैसे Gmail कॉन्टैक्ट को सिंक करें

फोन की Settings में जाएं और Contact Backup को ऑन करें. Settings में Account and Sync ऑप्शन को सेलेक्ट करें और अपने जीमेल अकाउंट को एक्टिवेट करें. इसके बाद आपके फोन के सारे नंबर ऑटोमैटिकली जीमेल पर बैकअप हो जाएंगे. इससे भविष्य में जब भी आप फोन बदलें या सिम बदलेंगे आपके पुराने सारे कॉन्टेक्ट नंबर्स आपको आसानी से मिल जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Refrigerator Power Consumption Tips: खाली या भरा हुआ... फ्रिज कब खाता है ज्यादा बिजली?
खाली या भरा हुआ... फ्रिज कब खाता है ज्यादा बिजली?
क्या खत्म हो जाएगा बैक्टीरिया का खेल? AI से बनाए गए नए वायरस
क्या खत्म हो जाएगा बैक्टीरिया का खेल? AI से बनाए गए नए वायरस
Earbuds काम नहीं कर रहे? बदलने से पहले चेक करें ये चीज
Earbuds काम नहीं कर रहे? बदलने से पहले चेक करें ये चीज
Amazon-Flipkart पर फ्रीडम सेल शुरू, स्मार्टफोन-ईयरबड्स पर तगड़ा डिस्काउंट
Amazon-Flipkart पर फ्रीडम सेल शुरू, स्मार्टफोन-ईयरबड्स पर तगड़ा डिस्काउंट

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget