एक्सप्लोरर

गलती से डिलीट हो गई फोटो और वीडियोज? घबराएं नहीं बल्कि ऐसे करें रिकवर

Recover Deleted Photos or Videos: अगर आप गलती से डिलीट की गई वीडियो या फोटो को रिकवर करना चाहते हैं तो इन्हें दो तरीकों से हासिल किया जाता है. आइए ये दोनों तरीके जान लेते हैं.

How to Recover Deleted Photos or Videos: कई बार ऐसा देखा जाता है कि लोग स्मार्टफोन चलाते वक्त गलती से फोटो और वीडियो डिलीट कर देते हैं जिसके बाद उनको इस बात का काफी दुख भी होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि डिलीट हुई फाइल्स में जरुरी फोटो और वीडियो भी होते हैं.

अगर हम आपसे ये कहे कि आपके फोन से डिलीट हुई फोटो और वीडियो को आप रिकवर भी कर सकते हैं तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप डिलीट हुई फोटो और वीडियो को अपने फोन में वापस कैसे रिस्टोर कर सकते हैं. 

इन दो ऑप्शन से वापस आ जाएगा सब 

आप अपनी डिलीट हुई फाइल्स को गूगल फोटो ट्रैश और गैलरी ऐप ट्रैश में जाकर रिस्टोर कर सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा. सबसे पहले गैलरी ऐप ट्रैश की बात करते हैं. कुछ एंड्रॉइड फोन में गैलरी ऐप में बिल्ट इन ट्रैश दिया हुआ होता है, जहां पर डिलीट होकर फोटो और वीडियो जाते हैं.

अपनी फोन गैलरी में Recently Deleted फोल्डर या फिर अन्य ऑप्शन ढूंढे और उसको ओपन करें. इसके बाद आपको डिलीट हुए फोटो और वीडियो वहां पर मिल जाएगें. यहां से सेलेक्ट करके आप उन फोटो और वीडियो को वापस से रिस्टोर कर सकते हैं.  आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि Recently Deleted में फोटो और वीडियो सिर्फ 30 दिन के लिए ही रहेंगे. उसके बाद ये हमेशा के लिए डिलीट हो जाएंगे. 

गूगल फोटो ट्रैश से कैसे करें रिकवर? 

दूसरा तरीका गूगल फोटो ट्रैश से रिकवर करने का है. इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल फोटो ऐप पर जाना होगा. उसके बाद Library ऑप्शन को ओपन करके ट्रैश ऑप्शन पर जाएं. यहां से आपको डिलीट हुई फोटो और वीडियोज मिल जाएगी. लेकिन इसके लिए जरुरी है कि आपने उसका बैकअप लिया हो. यहां पर डिलीट हुई फोटो और वीडियो सिर्फ 60 दिनों के लिए ही रहेगी.

आईफोन यूजर्स भी ऐसे ही डिलीट हुई फोटो और वीडियो को रिकवर कर सकते हैं, उनको बस गूगल फोटो ट्रैश की जगह Icloud में जाना होगा. आईफोन गैलरी में भी Recently Deleted फोल्डर दिया हुआ होता है. जहां से आप फोटो और वीडियो रिकवर कर सकते हैं. इसके अलावा आप डाटा रिकवरी ऐप्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन कितनी फाइल्स रिकवर हो पाएंगी ये कहे पाना थोड़ा मुश्किल है.

यह भी पढ़ें:-

IND vs SA का फाइनल मैच आज, थिएटर में कैसे देखें? बुकिंग से कीमत तक जानें सब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस टेक्नोलॉजी पर काम करता है Smart Lock? क्या हैक हो सकता है ये डिवाइस, घर में लगवाने से पहले जानें ये जानकारी
किस टेक्नोलॉजी पर काम करता है Smart Lock? क्या हैक हो सकता है ये डिवाइस, घर में लगवाने से पहले जानें ये जानकारी
ऑनलाइन शॉपिंग से पहले जरूर कर लें ये तीन काम, कम पैसे में खरीद पाएंगे पसंद का सामान
ऑनलाइन शॉपिंग से पहले जरूर कर लें ये तीन काम, कम पैसे में खरीद पाएंगे पसंद का सामान
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
एआई का एक और खतरा आया सामने, इंसान की मदद लिए बिना एआई एजेंट ने पहली बार कर दिया यह कांड
एआई का एक और खतरा आया सामने, इंसान की मदद लिए बिना एआई एजेंट ने पहली बार कर दिया यह कांड

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बलात्कार और हत्या के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, बोरी में मिला था 11 साल की मासूम का शव
पश्चिम बंगाल में बलात्कार और हत्या के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, बोरी में मिला था मासूम का शव
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget