एक्सप्लोरर

फोन में मौजूद वीडियो को Smart TV पर कैसे चलाएं? जानें ये आसान तरीका

अगर आपका Smart TV Cast सपोर्ट करता है तो फोन में Cast आइकन पर टैप करें.

मार्केट में आज के समय में कई सारे स्मार्ट डिवाइस मौजूद हैं जिसका लोग अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करते हैं. अक्सर देखा गया है कि लोग स्मार्टफोन में ही फिल्में, वेब सीरीज और वीडियो डाउनलोड करके रख लेते हैं. लेकिन फोन की छोटी स्क्रीन पर लंबी वीडियो या मूवी देखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ऐसे में अगर आपके घर में Smart TV है तो आप फोन में मौजूद मूवी को बड़ी स्क्रीन पर आसानी से चला सकते हैं. इसके लिए आपको हर बार मूवी को TV में अलग से डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होती है. आइए जानते हैं क्या है इसका तरीका.

Wi-Fi से फोन और TV को कनेक्ट करें

सबसे पहले अपने Smart TV और स्मार्टफोन को एक ही Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट करें. ये जरूरी है क्योंकि कई स्क्रीन शेयरिंग और कास्टिंग फीचर्स एक ही नेटवर्क पर बेहतर तरीके से काम करते हैं.

इसके बाद फोन में वह मूवी या वीडियो खोलें जिसे आप TV पर देखना चाहते हैं. वीडियो प्लेयर में Cast, Screen Cast, Smart View या Wireless Display जैसे ऑप्शन को सर्च करें. अलग-अलग फोन में इस फीचर का नाम अलग हो सकता है.

यह भी पढ़ें: 4K या 4K Blu-Ray! कौन देता है बेहतर पिक्चर क्वालिटी? कैसे पता करें अंतर

Cast फीचर से ऐसे चलाएं मूवी

आपको बता दें कि अगर आपका Smart TV Cast सपोर्ट करता है तो फोन में Cast आइकन पर टैप करें. इसके बाद आसपास मौजूद compatible डिवाइस की लिस्ट दिखाई देगी. यहां अपने Smart TV का नाम चुनें.

TV की स्क्रीन पर कनेक्शन की परमिशन मांगी जाती है. परमिशन देने के बाद फोन में चल रहा वीडियो TV की बड़ी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा. इस दौरान फोन को रिमोट की तरह इस्तेमाल करके वीडियो को Play, Pause या आगे-पीछे किया जाता है.

Android फोन में Screen Mirroring

कई Android स्मार्टफोन में Screen Cast या Screen Mirroring का ऑप्शन पहले से मौजूद रहता है. ये ऑप्शन फोन के Quick Settings पैनल में मौजूद होता है.

Screen Cast पर टैप करने के बाद TV को चुनें. कनेक्शन होने पर फोन की पूरी स्क्रीन TV पर दिखाई देगी. अब आप फोन में मूवी चला सकते हैं और उसे TV पर बड़ी स्क्रीन में देख सकते हैं.

iPhone यूजर्स के लिए AirPlay

अगर आपके पास iPhone और AirPlay सपोर्ट करने वाला Smart TV है तो आप AirPlay की मदद से वीडियो TV पर भेज सकते हैं. इसके लिए iPhone और TV को एक ही Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट करें. इसके बाद वीडियो में AirPlay ऑप्शन चुनें और अपने TV का नाम सिलेक्ट करें. कुछ TV में AirPlay को पहले Settings से ऑन करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें:

5G नेटवर्क है फिर भी क्यों चलता है 4G? सामने आ गई वजह

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Advertisement

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget