एक्सप्लोरर

5G नेटवर्क है फिर भी क्यों चलता है 4G? सामने आ गई वजह

5G स्मार्टफोन होने का मतलब ये नहीं है कि फोन हर समय 5G नेटवर्क से ही कनेक्ट रहेगा.

आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन में 5G का सपोर्ट मिलता है और टेलीकॉम कंपनियां भी कई जगह 5G नेटवर्क उपलब्ध करा रही हैं. इसके बावजूद कई बार फोन की स्क्रीन पर 5G की जगह 4G या LTE दिखाई देता है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि जब फोन 5G है और इलाके में 5G नेटवर्क भी मौजूद है तो इंटरनेट 4G पर क्यों चल रहा है? इसके पीछे कई टेक्निकल और नेटवर्क से जुड़ी वजहें हो सकती हैं.

क्या होता है 5G फोन होने का मतलब

आपको बता दें कि 5G स्मार्टफोन होने का मतलब ये नहीं है कि फोन हर समय 5G नेटवर्क से ही कनेक्ट रहेगा. फोन अपने आसपास उपलब्ध नेटवर्क को लगातार चेक करता रहता है और जरूरत, सिग्नल की मजबूती और नेटवर्क की कंडिशन के आधार पर 4G या 5G में से किसी एक नेटवर्क को चुन सकता है. अगर 5G सिग्नल कमजोर है तो फोन बेहतर कनेक्टिविटी के लिए अपने आप 4G पर स्विच कर सकता है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ टाइपिंग नहीं! इन तरीकों से भी कर सकते हैं Keyboard का इस्तेमाल

5G सिग्नल की रेंज हो सकती है कम

5G की अलग-अलग बैंड तकनीकें होती हैं और उनकी कवरेज पावर भी अलग होती है. कुछ 5G बैंड तेज स्पीड देते हैं लेकिन उनकी कवरेज 4G के मुकाबले में कम होती है. यही वजह है कि घर के किसी कमरे में 5G मिलता है जबकि दूसरे कमरे में फोन 4G पर चला जाता है. दीवारें, इमारतें और दूसरी रुकावटें भी 5G सिग्नल को प्रभावित कर सकती हैं.

फोन में 5G सेटिंग बंद तो नहीं?

इसके अलावा कई बार समस्या नेटवर्क में नहीं बल्कि फोन की सेटिंग में होती है. अगर मोबाइल नेटवर्क की सेटिंग में Preferred Network Type को 4G/LTE पर सेट किया गया है तो फोन 5G उपलब्ध होने के बावजूद 4G का इस्तेमाल करेगा. ऐसे में फोन की Settings में जाकर Mobile Network या SIM की नेटवर्क सेटिंग को चेक करना चाहिए. वहां 5G/4G/3G/2G जैसे ऑप्शन में 5G वाला ऑप्शन चुनना जरूरी होता है.

हर जगह 5G कवरेज एक जैसी नहीं

टेलीकॉम कंपनियां लगातार 5G नेटवर्क का विस्तार कर रही हैं लेकिन हर इलाके में कवरेज की क्वालिटी एक जैसी नहीं होती है. किसी जगह पर 5G का सिग्नल मजबूत होता है जबकि कुछ दूरी पर पहुंचते ही सिग्नल कमजोर हो जाता है. इसके अलावा नेटवर्क पर ज्यादा भीड़ होने पर भी फोन की कनेक्टिविटी और इंटरनेट स्पीड खराब हो जाती है.

SIM और नेटवर्क प्लान भी हो सकता है कारण

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ मामलों में SIM की कंडिशन, ऑपरेटर की 5G सर्विस और आपके मोबाइल प्लान से जुड़े नियम भी जरूरी होते हैं. इसलिए अगर फोन लगातार 4G पर ही रहता है तो अपने टेलीकॉम ऑपरेटर की 5G एवेलिबिलिटी और प्लान की जानकारी जरूर चेक करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें:

AI से पहले Data Center का क्या काम था? जानकर चौंक जाएंगे आप

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं घर के Wi-Fi की स्पीड, जान लें काम की बात
इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं घर के Wi-Fi की स्पीड, जान लें काम की बात
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
Advertisement

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल
अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
'विरोध का हक है, पर...' आकाशवाणी में राहुल के धरने और ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले पूर्व जज
'विरोध का हक है, पर...' आकाशवाणी में राहुल के धरने और ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले पूर्व जज
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा, लगी रिकॉर्ड बोली
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा
एयरफोर्स डे पर पीएम मोदी ने योद्धाओं को दी बधाई, कहा- 'उनके साहस को सलाम'
एयरफोर्स डे पर पीएम मोदी ने योद्धाओं को दी बधाई, कहा- 'उनके साहस को सलाम'
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
Stainless Steel Thermos: स्टेनलेस स्टील थर्मस को कैसे साफ करें? बदबू और दाग हटाने के आसान तरीके
स्टेनलेस स्टील थर्मस को कैसे साफ करें? बदबू और दाग हटाने के आसान तरीके
Embed widget