एक्सप्लोरर

Aadhaar Card: आप अपने आधार कार्ड पर लगा सकते हैं लॉक, जानें इसके फायदे और तरीका

UIDAI नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आधार कार्ड को लॉक और अनलॉक करने की सुविधा देता है. आइए इसका प्रोसेस जानते हैं.

Aadhaar Card Lock: आधार कार्ड भारत में एक आम आदमी की पहचान है. आधार कार्ड एक आई डी या पहचान पत्र तो है ही, लेकिन इसका काम यहीं खत्म नहीं होता. आधार कार्ड के ज़रिए से लोग मोबाइल नंबर से लेकर गाड़ी तक खरीदते है. इसके अलावा, भारतीय सरकार की सभी सुविधाओं का लाभ भी इसी कार्ड के जरिये से उठाया जा सकता है. अब चाहे नागरिक को किसी बैंक में अपना खाता खोलना हो, या कहीं एडमिशन लेना हो या कोई भी अन्य काम करना हो, इन सभी और ऐसे अन्य कामों में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है.

आधार कार्ड में हर व्यक्ति की महत्वपूर्ण पर्सनल डिटेल्स मौजूद होती है जिसमें लोगो के बायोमेट्रिक्स, जैसे उंगलियों के निशान, आईरिस और चेहरे की छवियां शामिल होती हैं. आज के दौर में डेटा प्राइवेसी और सुरक्षा के बारे में बढ़ती चिंताओं के बीच यह बेहद महत्वपूर्ण है कि आप अपने आधार कार्ड में मौजूद बायोमेट्रिक्स डेटा की सेफ्टी का पूरा ध्यान रखें. आए दिन कई ऐसे केस सामने आते रहते हैं जिनमें लोगों के आधार कार्ड का दुरूपयोग किया जाता है. ऐसे में एक आधार कार्ड धारक को यह पता होना बेहद जरूरी है कि वह कार्ड में मौजूद अपनी जानकारी को कैसे सुरक्षित रखे. यह पता होने पर कोई दूसरा व्यक्ति आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल नहीं कर सकेगा.

UIDAI देती है ये सुविधा

UIDAI यानी Unique Identification Authority of India ही भारत के सभी नागरिकों के लिए आधार कार्ड जारी करती है. UIDAI नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आधार कार्ड को लॉक और अनलॉक करने की अनुमति भी देती है. एक बार जब अपना आधार कार्ड लॉक कर देते हैं तो फिर कार्ड की आपकी सभी पर्सनल जानकारी लॉक हो जाती है, जिसके बाद कोई उसका गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा. हालाँकि इस दौरान आप अपने आप भी अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे.ऐसे में, अगर आप अपने आधार कार्ड को लॉक करते हैं तो इस्तेमाल के समय आपको इसे अनलॉक करना होगा. आधार कार्ड को लॉक करके का फीचर तब ज्यादा कारगर हो सकता है, जब आपका आधार कार्ड को जाए.

Aadhaar Card कैसे करें लॉक और अनलॉक?

  • इसके लिए आप सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट- www.uidai.gov.in पर जाना है.
  • यहां 'My Aadhaar' पर सिलेक्ट करें और फिर 'Aadhaar Services' पर क्लिक करें.
  • इसके बाद Lock/Unlock Biometrics पर क्लिक कर दें.
  • अब यहां अपना 12 अंकों का आधार नंबर और दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें. इसके साथ ही Send OTP विकल्प को चुन लें.
  • फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगा, इसे एंटर करें.
  • अब आपको बायोमेट्रिक डेटा को लॉक/अनलॉक करने का विकल्प मिलेगा, जिसे आप चुन सकते है.
  • Lock बटन पर क्लिक करते ही आपका बायोमेट्रिक डेटा लॉक हो जाएगा और Unlock बटन पर क्लिक करते ही अनलॉक हो जाएगा.   

यह भी पढ़ें

Facebook, Twitter, Instagram, WhatsApp की मनमानी पर सरकार लगाएगी रोक, जानें पूरी खबर !

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI आपकी आवाज से क्या-क्या पहचान सकता है, Voice Cloning से कैसे बचें?
AI आपकी आवाज से क्या-क्या पहचान सकता है, Voice Cloning से कैसे बचें?
नकली ChatGPT-Gemini Apps से रहें सावधान! एक क्लिक में हैक होगा फोन
नकली ChatGPT-Gemini Apps से रहें सावधान! एक क्लिक में हैक होगा फोन
जरूरत से ज्यादा गर्म हो रही है प्रेस, जानें क्या है दिक्कत?
जरूरत से ज्यादा गर्म हो रही है प्रेस, जानें क्या है दिक्कत?
पासवर्ड नहीं अब ये तरीका है ज्यादा सुरक्षित? इन चीजों का रखें ध्यान
पासवर्ड नहीं अब ये तरीका है ज्यादा सुरक्षित? इन चीजों का रखें ध्यान

वीडियोज

बंद कमरे में हत्यारी पत्नी का 'खूनी टोटका' !
टेंपो ने लिया कट, सफारी ने मारी टक्कर, रोंगटे खड़े कर देगा Video
अयोध्या में 'मछली दावत','गिरगिट' कौन ?
'मछली भोज' में 27 का सियासी 'कांटा'!
शिक्षा, परीक्षा की लड़ाई...आरक्षण तक कैसे आई?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NSA अजीत डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से की मुलाकात, क्या हैं मायने?
NSA अजीत डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से की मुलाकात, क्या हैं मायने?
CJP को मार्च की अनुमति नहीं? दिल्ली पुलिस ने बताया, 'अब तक तो...'
CJP को मार्च की अनुमति नहीं? दिल्ली पुलिस ने बताया, 'अब तक तो...'
चीनी के दाम ने मचाया हाहाकार! सरप्लस का अनुमान कैसे कमी में बदला?
चीनी के दाम ने मचाया हाहाकार! सरप्लस का अनुमान कैसे कमी में बदला?
क्या है ध्रुव जुरेल के ‘टैटू’ का मतलब? जानकर आप भी ठोकेंगे उन्हें सलाम
क्या है ध्रुव जुरेल के ‘टैटू’ का मतलब? जानकर आप भी ठोकेंगे उन्हें सलाम
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का दूसरे मंडे कैसा रहा हाल, जानें- 11वें दिन का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' का दूसरे मंडे कैसा रहा हाल, जानें- 11वें दिन का कलेक्शन
'ऑपरेशन सिंदूर' में ईरान ने दिया पाकिस्तान का साथ? हुआ बड़ा खुलासा
'ऑपरेशन सिंदूर' में ईरान ने दिया पाकिस्तान का साथ? हुआ बड़ा खुलासा
चीनी की कीमतें बढ़ने पर हुआ सवाल तो मुस्कुराए कृषि मंत्री शिवराज, बोले- 'सब इंतजाम...'
चीनी की कीमतें बढ़ने पर हुआ सवाल तो मुस्कुराए कृषि मंत्री शिवराज, बोले- 'सब इंतजाम...'
हिरण को निगलने लगा खूंखार दरिंदा, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा
हिरण को निगलने लगा खूंखार दरिंदा, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा
Embed widget