एक्सप्लोरर

Instagram Reels देखने की लग गई है भयंकर लत? बिना ऐप को डिलीट किए ऐसे लिमिट करें स्क्रीन टाइम

Instagram: अगर आपको इंस्टाग्राम रील्स देखने की भयंकर लत लग गई है तो आप नीचे बताए गए तरीके से स्क्रीन टाइम को लिमिट कर सकते हैं.

How to limit Instagram screen time? इंटरनेट आज हम सब की जरूरत बन गया है और आज बिना सोशल मीडिया को स्क्रोल किए लोगों को चैन नहीं आता. दिन में एक न एक बार हर व्यक्ति अपने सोशल मीडिया अकाउंट को देखता है और दुनियाभर में हो रही तमाम अपडेट को जानता है. कुछ लोग तो ऐसे हैं जो सोशल मीडिया जैसे कि ट्विटर, फेसबुक इंस्टाग्राम पर घंटों एक्टिव रहते हैं. कई रिपोर्ट ये बात कह चुकी है की रील्स देखने में लोग अमूमन 4 से 5 घंटे का समय निकाल देते हैं. अगर आप भी एक ऐसे व्यक्ति हैं या आपके परिवार में कोई ऐसा व्यक्ति है जिसे इंस्टाग्राम रील्स देखने की लत लग गई है और वह अमूमन दिन भर में 2 से 3 घंटे रील देखता है तो आज हम आपको एक तरीका बताने वाले हैं जिसके जरिए आप इसको कम कर सकते हैं. इसके लिए आपको इंस्टाग्राम ऐप को डिलीट करने की जरूरत नहीं है.

बिना ऐप डिलीट किए इस तरह हो जाएगा काम

सबसे पहले आप अपने स्मार्टफोन के सेटिंग में जाएं और फिर डिजिटल वेलबीइंग और पैरेंटल कंट्रोल ऑप्शन में आए. अगर आपने डिजिटल वेलबीइंग का सेटअप नहीं किया है तो पहले इसे सेट कर लें. डिजिटल वेलबीइंग सेटिंग में आकर डैशबोर्ड या योर डिजिटल वेलबीइंग टूल में क्लिक करें. अब यहां इंस्टाग्राम एप को चुने और टाइमर को सेट कर दें. आप स्लाइडर की मदद से टाइम को चुन सकते हैं और इस सेटिंग को सेव कर दें. 

iPhone पर ऐसे होगा

अगर आप आईफोन में स्क्रीन टाइम लिमिट करना चाहते हैं तो इसके लिए आप सेटिंग ऑप्शन में जाकर स्क्रीन टाइम में आए. अगर आपने स्क्रीन टाइम पहले से ऑन नहीं किया है तो पहले इसे सेटअप कर लें. स्क्रीन टाइम सेटअप करने के बाद अपने डिवाइस के नाम पर क्लिक करें और ऐप लिमिट सेक्शन में आकर ऐड लिमिट में आए. अब इंस्टाग्राम को चुने और अपने हिसाब से टाइम को सेट कर इस सेटिंग को सेव कर दें. 

मेटा खुद ऐप में देता है ये ऑप्शन 

इंस्टाग्राम भी यूजर को स्क्रीन टाइम को लिमिट और बीच-बीच में ब्रेक लेने का ऑप्शन देता है. इस फीचर को ऑन करने के लिए आपको इंस्टाग्राम ओपन करना है और प्रोफाइल में आकर योर एक्टिविटी पर क्लिक करना है. यहां आपको टाइम स्पेंट का ऑप्शन मिलेगा. इस पर क्लिक करते ही आप ब्रेक टाइम और डेली स्क्रीन टाइम सेट कर सकते हैं. जैसे ही तय समय पूरा हो जाएगा तो इंस्टाग्राम आपको एक अलर्ट देगा जिसके बाद आप मोबाइल फोन से दूरी बना सकते हैं.
 ध्यान दें, ये तरीके तब काम करेंगे जब आप खुद सोशल मीडिया से दूरी बनाने की कोशिश करें. 

यह भी पढ़ें: इस कंपनी की गाड़ियों में मिलेगा ChatGPT, ड्राइवर को बस बोलना है और AI फटाफट देगा सारे जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग से टाइपिंग तक, आपके लिए कौन सा Keyboard Size सही?
गेमिंग से टाइपिंग तक, आपके लिए कौन सा Keyboard Size सही?
Google Maps और Earth में क्या है फर्क? जानें क्या है दोनों की टेक्नोलॉजी
Google Maps और Earth में क्या है फर्क? जानें क्या है दोनों की टेक्नोलॉजी
iPhone Duo को टक्कर देते हैं ये 4 Foldable Phones! जानें कौन-सा है पैसा वसूल
iPhone Duo को टक्कर देते हैं ये 4 Foldable Phones! जानें कौन-सा है पैसा वसूल
YouTube में बड़ा बदलाव! अब खुद बनाएं Custom Feed, कमेंट्स में GIFs
YouTube में बड़ा बदलाव! अब खुद बनाएं Custom Feed, कमेंट्स में GIFs

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर राग, ट्रंप की चापलूसी... UNGA में शहबाज की बातें सुन भारतीय डिप्लोमैट को आई हंसी
कश्मीर राग, ट्रंप की चापलूसी... UNGA में शहबाज की बातें सुन भारतीय डिप्लोमैट को आई हंसी
क्या अमरिंदर सिंह का BJP से हुआ मोहभंग? कहा- वो कुछ नहीं पूछते
क्या अमरिंदर सिंह का BJP से हुआ मोहभंग? कहा- वो कुछ नहीं पूछते
Bigg Boss 20 के सेट पर पहुंची 'हुंकार' की स्टारकास्ट, पेस्टेल साड़ी में फातिमा सना शेख ने ढाया कहर
'बिग बॉस 20' के सेट पर पहुंची 'हुंकार' की टीम, फातिमा सना शेख के ग्लैमरस लुक ने खींचा ध्यान
आर्थिक संकट में वेस्टइंडीज क्रिकेट, खिलाड़ियों की सैलरी कटी; टूर्नामेंट रद्द
आर्थिक संकट में वेस्टइंडीज क्रिकेट, खिलाड़ियों की सैलरी कटी; टूर्नामेंट रद्द
कांगो में बड़ा विमान हादसा, 2 सैन्य अधिकारी समेत 14 की मौत
कांगो में बड़ा विमान हादसा, 2 सैन्य अधिकारी समेत 14 की मौत
दिल्ली में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल, हल्की ठंड का एहसास
दिल्ली में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल, हल्की ठंड का एहसास
टैक्सी में सिगरेट पीने पर भिड़े ड्राइवर और यात्री, वीडियो वायरल
टैक्सी में सिगरेट पीने पर भिड़े ड्राइवर और यात्री, वीडियो वायरल
DU की गोल्ड मेडलिस्ट से IPS तक, जानें लेडी सिंघम मंजिल सैनी की कहानी
DU की गोल्ड मेडलिस्ट से IPS तक, जानें लेडी सिंघम मंजिल सैनी की कहानी
Embed widget