एक्सप्लोरर

Tech Tips: इन कारणों से हैक होते हैं पासवर्ड, बचाव के तरीके जान लिए तो सेफ रहेगा डेटा और पैसा

Password Tips: पासवर्ड हैक होने से डेटा और पैसा दोनों जाने का खतरा रहता है. इसलिए उन तरीकों की जानकारी होना जरूरी है, जिनसे पासवर्ड हैक हो सकते हैं

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • अपने पासवर्ड को नियमित रूप से बदलें और यूनिक रखें।

Password Tips: पासवर्ड हैक होने की घटनाएं अब आम हो गई है. इस खतरे को देखते हुए अब अकाउंट्स को सिक्योर करने के लिए पासकी, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और OTP आदि का यूज होने लगा है. दरअसल, कई लोग पासवर्ड सेट करते समय कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उन्हें हैक करना आसान हो जाता है. इसके अलावा कई ऐसे तरीके भी हैं, जिससे लोग खुद गलती से अपना पासवर्ड शेयर कर बैठते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि Password हैक कैसे होते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है.

Password हैक कैसे होते हैं?

फिशिंग- कई बार हैकर्स असली दिखने वाले ईमेल, मैसेज और वेबसाइट आदि का सहारा लेते हैं. जब कोई यूजर इन नकली सोर्सेस को असली समझकर इन पर अपनी डिटेल्स डालता है तो हैकर्स इन्हें आसानी से चुरा लेते हैं. इससे पासवर्ड के साथ-साथ आपकी बाकी डिटेल्स भी हैकर्स के पास चली जाती है. 

सेम पासवर्ड- आजकल इंटरनेट पर इतने अकाउंट बनाने पड़ते हैं कि सबके पासवर्ड याद रखना मुश्किल हो जाता है. इससे बचने के लिए लोग अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स और सर्विसेस के लिए एक ही पासवर्ड सेट कर लेते हैं. अगर इनमें से किसी एक प्लेटफॉर्म से पासवर्ड लीक हो जाए तो बाकी अकाउंट आसानी से हैक हो सकते हैं.

मालवेयर और स्पाईवेयर- साइबर अटैकर्स मालवेयर या स्पाईवेयर की मदद से भी पासवर्ड हैक कर सकते हैं. कई स्पाईवेयर ऐसे होते हैं, जो कीस्ट्रोक को रिकॉर्ड करते हैं. यानी दूर बैठा साइबर अटैकर्स स्पाईवेयर की मदद से यह देख पाता है कि आप अपने पीसी या लैपटॉप पर कौन-सी बटन प्रेस कर रहे हैं. इससे वह आपके पासवर्ड और दूसरी डिटेल्स चुरा सकता है.

सोशल इंजीनियरिंग- सोशल इंजीनियरिंग में साइबर हैकर यूजर के दिमाग के साथ खेलते हैं. हैकर्स फोन कॉल्स, मैसेज या ईमेल्स के जरिए यूजर को अपनी बातों में उलझा लेते हैं. कई बार हैकर्स सरकारी अधिकारी बनकर भी लोगों से संपर्क करते हैं और डर आदि दिखाकर पासवर्ड समेत जरूरी जानकारी निकलवा लेते हैं.

पासवर्ड हैक होने से कैसे बचाएं?

  • किसी भी अनजान व्यक्ति या सोर्स से आए लिंक पर अपनी डिटेल्स शेयर न करें.
  • कभी भी कॉल, मैसेज या ईमेल पर किसी अनजान व्यक्ति से यूजरनेम, पासवर्ड और OTP जैसी सेंसेटिव इंफोर्मेशन शेयर न करें.
  • अपने हर अकाउंट के लिए अलग-अलग और यूनीक पासवर्ड यूज करें. 
  • अपने पासवर्ड को रेगुलर चेंज करते रहें.
  • किसी भी अनसिक्योर मीडियम के जरिए अपने फ्रेंड्स या फैमिली के साथ भी पासवर्ड शेयर न करें.
  • मालवेयर जैसे खतरों से बचने के लिए अपने डिवाइस में एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर यूज करें.

ये भी पढ़ें- सावधान! Fake WhatsApp ऐप से किया जा रहा लोगों को टारगेट, अलर्ट हुआ जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Redmi 17C से OnePlus N6x तक, किस फोन में मिलती है बेहतर टेक्नोलॉजी?
Redmi 17C से OnePlus N6x तक, किस फोन में मिलती है बेहतर टेक्नोलॉजी?
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
AI खतरे पर अलर्ट, OpenAI से सॉफ्टबैंक तक उठी न्यूक्लियर लेवल सुरक्षा की मांग
AI खतरे पर अलर्ट, OpenAI से सॉफ्टबैंक तक उठी न्यूक्लियर लेवल सुरक्षा की मांग
OPPO F35 Series लॉन्च, 8,000mAh बैटरी से 144Hz AMOLED तक क्या है खास?
OPPO F35 Series लॉन्च, 8,000mAh बैटरी से 144Hz AMOLED तक क्या है खास?

वीडियोज

Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश कुमार को छोड़नी पड़ेगी कुर्सी? | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
Drishyam 3 BO Day 4: 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
मोदी कैबिनेट का होगा विस्तार! इन दो केंद्रीय मंत्रियों का जाना तय? समझें पूरी बात
मोदी कैबिनेट का होगा विस्तार! इन दो केंद्रीय मंत्रियों का जाना तय? समझें पूरी बात
Embed widget