एक्सप्लोरर

इलेक्ट्रिक ब्रश कैसे करता है काम? खरीदना फायदेमंद है या नहीं? ये सब जानिए

कोका कोला स्मार्टफोन को प्री- बुक करने वाले कुछ लकी कस्टमर्स को इलेक्ट्रिक ब्रश कंपनी ने गिफ्ट किया. आज जानिए कि आखिर ये इलेक्ट्रिक ब्रश कैसे काम करते हैं और इनकी कीमत बाजार में कितनी है.

How Electric Toothbrush work?: एक जमाना था जब दांतो की सफाई लोग राख से किया करते थे. फिर नीम की डंडियों का समय आया और फिर ब्रश और टूथपेस्ट को लोग पसंद करने लगे. दिन-प्रतिदिन टेक्नोलॉजी एडवांस हो रही है और लोग पुरानी आदतों या चीजों को छोड़कर नई टेक्नोलॉजी को अपना रहे हैं. अब दांतो की सफाई के लिए बाजार में इलेक्ट्रिक ब्रश आ चुके हैं. इलेक्ट्रिक ब्रश के बारे में फिलहाल ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है क्योंकि ये काफी महंगे है और इस वजह से लोग इन्हें खरीदना पसंद नहीं करते. आज जानिए कि आखिर इलेक्ट्रिक ब्रश कैसे काम करते हैं, इनकी कीमत क्या है और क्या इन्हें खरीदना फायदेमंद है या नहीं. 

ऐसे काम करता है इलेक्ट्रिक टूथब्रश 

दरअसल, जिस तरह सामान्य टूथब्रश में आपको पतले-पतले ब्रिसल्स मिलते हैं ठीक इसी तरह इलेक्ट्रिक टूथब्रश में भी ये ब्रिसल्स दिए होते हैं. टूथब्रश को ऑन करने पर ये ब्रिसल्स vibrate करते हैं और आपके दातों के चारों ओर घूमते हैं जिससे दांतो की गंदगी साफ होती है. इलेक्ट्रिक टूथब्रश में एक बैटरी होती है जिसे चार्ज करना पड़ता है. आजकल इलेक्ट्रिक टूथब्रश में टाइमर की सुविधा भी दी जा रही है जिसमें आप ये सेट कर सकते हैं कि आपको कितने देर तक दांतों की सफाई करनी है. सामान्य ब्रश को जहां आप हाथों से आगे पीछे करके दांतों की सफाई करते हैं वहीं, इलेक्ट्रिक ब्रश में आपको इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती. इसमें बस आपको इसे दातों के आगे लेकर जाना होता है. ऑन करते ही ये खुद-ब-खुद दांतो की सफाई करने लगता है.

इतनी है कीमत

एक अच्छे इलेक्ट्रिक ब्रश की कीमत 800 रुपये से लेकर 2,000 रुपये के बीच होती है. हालांकि कंपनी के हिसाब से ये कीमत और ज्यादा हो सकती है. ध्यान दें, इलेक्ट्रिक टूथब्रश में जब आप टूथपेस्ट को लगाएं तो इसे ऑन तभी करें जब आप इसे दांतो के अंदर ले जा चुके हो. अगर आप बाहर ही इसे ऑन करते हैं तो टूथपेस्ट गिर सकता है.

क्या खरीदना फायदेमंद है?

हर प्रोडक्ट के फायदे और नुकसान हैं लेकिन हम यहां बजट के हिसाब से ये बता रहे हैं कि इसे खरीदना फायदेमंद है या नहीं. दरअसल, इलेक्ट्रिक टूथब्रश में भी आपको हाथों से इसे इधर-उधर लेकर जाना पड़ता है जिस तरह आप सामान टूथब्रश को इधर-उधर ले जाते हैं. ऐसे में 40-50 रुपये के बजाय 800-2000 खर्च कर इसे खरीदना फायदेमंद नहीं है. वहीं, अगर आपके पास पैसों की समस्या नहीं है तो इलेक्ट्रिक टूथब्रश फायदेमंद है क्योंकि छोटे बच्चों को टूथब्रश करने में काफी परेशानी आती है और उनके दांत माता-पिता को साफ करवाने पड़ते हैं. ऐसे में ये टूथब्रश काफी मददगार साबित होगा और आपका टाइम भी बचेगा. 

यह भी पढ़ें: ढ़ेर सारे ऑफर के साथ Infinix Zero 5G 2023 सीरीज की सेल शुरू, कीमत भी बस इतनी है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Refurbished Phone खरीद रहे हैं? हार्डवेयर से बैटरी तक ये चीजें करें चेक
Refurbished Phone खरीद रहे हैं? हार्डवेयर से बैटरी तक ये चीजें करें चेक
Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?
Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?
POCO X8 Review: 9000mAh बैटरी वाला फोन कितना दमदार, जानें किसके लिए यह फोन बेस्ट?
9000mAh बैटरी वाला फोन कितना दमदार, जानें किसके लिए यह फोन बेस्ट?
iPhone 18 Pro की सेल कल से शुरू, जानें सबसे सस्ती डील कहां मिलेगी?
iPhone 18 Pro की सेल कल से शुरू, जानें सबसे सस्ती डील कहां मिलेगी?

वीडियोज

Baba Bageshwar Controversy: त्योहार पर तकरार...गरबा पर धर्म की 'दीवार'। Bharat Ki Baat
UP News: Ghaziabad में स्कूल वैन के साथ हादसा, बाल-बाल बचे वैन में सवार सभी छात्र।
Chitra Tripathi: PDA की सियासत में पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक क्यों अहम? | Akhilesh | UP Election 2027
Trump Tariff War Against India: ट्रंप के टैरिफ बिल से भारत पर दबाव, MEA ने दिया कड़ा संदेश | PM Modi
YRKKH: 😯Maira के सिर चढ़ा प्यार का भूत! Armaan-Abhira की समझाइश को किया दरकिनार! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के WB दौरों को लेकर महुआ मोइत्रा की UN में शिकायत, जानें क्या कहा
अमित शाह के WB दौरों को लेकर महुआ मोइत्रा की UN में शिकायत, जानें क्या कहा
'PM मोदी के नेतृत्व में दुनिया से आंख मिलाकर बात करता है भारत', बोले- CM योगी
'PM मोदी के नेतृत्व में दुनिया से आंख मिलाकर बात करता है भारत', बोले- CM योगी
BMC के 20 स्कूलों को बदलेंगे अलिया भट्ट-रणबीर कपूर, पीएम मोदी के बर्थडे पर लिया संकल्प
बीएमसी के 20 स्कूलों को बदलेंगे अलिया भट्ट-रणबीर कपूर, पीएम मोदी के बर्थडे पर लिया संकल्प
अभिषेक शर्मा का तूफान, संजू का भी योगदान, भारत ने अफगानिस्तान को दिया 222 लक्ष्य
अभिषेक शर्मा का तूफान, संजू का भी योगदान, भारत ने अफगानिस्तान को दिया 222 लक्ष्य
'3 भाषा नीति को अगले साल से लागू किया जाना चाहिए', CBSE से बोला सुप्रीम कोर्ट
'3 भाषा नीति को अगले साल से लागू किया जाना चाहिए', CBSE से बोला सुप्रीम कोर्ट
'मक्का पैक्ट पर अब आ गया...', हूती हमले के बीच बोले पाक रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
'मक्का पैक्ट पर अब आ गया...', हूती हमले के बीच बोले पाक रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
PM मोदी को जॉर्जिया मेलोनी ने किया बर्थडे विश, 'मेरे दोस्त आपको...'
PM मोदी को जॉर्जिया मेलोनी ने किया बर्थडे विश, 'मेरे दोस्त आपको...'
गणेशोत्सव: लालबागचा राजा के तीसरे दिन आया 53 लाख चढ़ावा, कई VVIP पहुंचे
गणेशोत्सव: लालबागचा राजा के तीसरे दिन आया 53 लाख चढ़ावा, कई VVIP पहुंचे
Embed widget