एक्सप्लोरर

Instagram में दिखा MUSE का नया ऑप्शन, जानें Meta के नए AI एजेंट के काम

Meta ने Instagram पर Muse नाम का एक AI एजेंट पेश किया है, Instagram के शेयर ऑप्शन में MUSE यूजर्स का ध्यान खींच रहा है. जानिए Instagram पर दिख रहा MUSE क्या है और यह आपके लिए कैसे काम कर सकता है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • खर्च, बुकिंग, लक्ष्य प्रबंधन; कई ऐप्स से जुड़ेगा.

Instagram इस्तेमाल करने वालों को अब शेयर ऑप्शन में MUSE नाम का एक नया ऑप्शन जुड़ गया है. यह सिर्फ किसी पोस्ट या रील को शेयर करने वाला फीचर नहीं है, बल्कि Meta के नए AI एजेंट Muse से जुड़ा ऑप्शन है. Meta ने Muse को एक पर्सनल AI एजेंट के तौर पर पेश किया है, जिसका यूज यूजर के रोजमर्रा के कई कामों में मदद करना है. खास बात यह है कि इसमें सिर्फ सवाल पूछने या जानकारी लेने के साथ कुछ कामों को प्लान करने और उन्हें पूरा करने में मदद लेने का ऑप्शन दिया गया है. तो आइए जानते हैं कि Instagram में MUSE का नया ऑप्शन क्या है और कैसे काम करता है.  

Instagram पर MUSE क्या है?

Meta ने Instagram  पर Muse नाम का एक AI एजेंट पेश किया है, जिसे यूजर्स के रोजमर्रा के कई कामों में मदद करने के लिए तैयार किया गया है. Instagram के शेयर मेन्यू में MUSE का ऑप्शन दिखाई दे सकता है. इसे चुनने पर Muse from Meta की ऐप लिस्टिंग खुलती है. यहां Muse को Your personal AI agent बताया गया है, हालांकि ऐप की उपलब्धता हर जगह एक जैसी नहीं है. कुछ लोकेशन में इसकी लिस्टिंग पर यह भी दिखता है कि ऐप उस देश में फिलहाल उपलब्ध नहीं है. 

Muse किन कामों में मदद कर सकता है?

Muse को ऐसे AI एजेंट के तौर पर डिजाइन किया गया है, जो अलग-अलग कामों को  प्लान करने में मदद कर सकता है. इसमें टिकट की कीमतों पर नजर रखना और रिजर्वेशन बुक करने जैसे काम शामिल हैं. इसके अलावा ईमेल में मिले किसी फॉर्म को भरने और आगे की प्रक्रिया में मदद करने का ऑप्शन भी दिखता है. जरूरत पड़ने पर रिमाइंडर देने की सुविधा भी इसमें शामिल है. 

खर्च और सेविंग का भी मिलेगा हिसाब

Muse का इस्तेमाल अपने खर्च को समझने के लिए भी किया जा सकता है. यह खर्च देखने के बाद पैसे बचाने के तरीके खोजने में मदद कर सकता है. जैसे कौन-से सब्सक्रिप्शन बंद किए जा सकते हैं, इस तरह के सुझाव लेने का ऑप्शन इसमें दिखाया गया है. साथ ही यूजर यह तय कर सकता है कि क्या भेजना है या किस खर्च को मंजूरी देनी है. 

यह भी पढ़ें - क्यों एंड्रॉयड और IOS पर ही चलते हैं सभी फोन, दूसरी कंपनी क्यों नहीं डालती इसमें हाथ?

Goals को प्लान में बदलने का ऑप्शन

Muse में अलग-अलग गोल को भी प्लान में बदला जा सकता है. इसमें Dinner Reservations, Marathon Prep और Save for New Car जैसे गोल्स दिए गए हैं. इससे किसी काम को सिर्फ याद रखने की जगह उसके लिए एक प्लान तैयार करने में AI की मदद ली जा सकती है. 

किन ऐप्स से कनेक्ट हो सकता है Muse?

Muse में कई ऐप्स और सेवाओं को जोड़ने के ऑप्शन भी दिखाई देते हैं. इनमें Gmail, Google Calendar, Health, Facebook, Instagram, Peloton और Finance शामिल हैं. इन कनेक्शन्स के जरिए Muse को यूजर के अलग-अलग कामों से जुड़ी जानकारी के साथ काम करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें - Airtel ने महंगे किए पोस्टपेड प्लान्स, साथ में फ्री दे दी यह सुविधा

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

फोन बेचने से पहले ये 5 जरूरी काम करना न भूलें, वरना...
फोन बेचने से पहले ये 5 जरूरी काम करना न भूलें, वरना...
डेबिट-क्रेडिट कार्ड खोते ही करें ब्लॉक, डिजिटल फ्रॉड से ऐसे बचें
डेबिट-क्रेडिट कार्ड खोते ही करें ब्लॉक, डिजिटल फ्रॉड से ऐसे बचें
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
Advertisement

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, वीडियो वायरल
बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, वीडियो वायरल
Embed widget