एक्सप्लोरर

Google CEO सुंदर पिचाई को निकाल दिया जाएगा या वो खुद नौकरी छोड़ देंगे! जानें किसने किया ऐसा दावा

Google CEO: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की नौकरी खतरे में आ गई है. दरअसल, एआई चैटबॉट जेमिनी की असफलता से सुंदर पिचाई पर काफी दबाव आया है, इसलिए उनकी नौकरी जाने या इस्तीफा देने की बातें चल रही हैं.

Sundar Pichai: गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई की नौकरी खतरे में हैं. सुंदर पिचाई को नौकरी से निकाल दिया जाएगा या वो खुद अपने पद से इस्तीफा देकर नौकरी छोड़ देंगे. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि हेलियोस कैपिटल के फाउंडर समीर अरोड़ाा ने ऐसा दावा किया है.

सुंदर पिचाई की नौकरी पर आई आंच?

दरअसल, समीर अरोड़ा से एक्स (पुराना नाम ट्विटर पर एक यूज़र्स ने सवाल पूछा कि, "सर जी गूगल जेमिनी देखा? यह गोरे लोगों के अस्तित्व को मानने से मना कर रहा है. सुंदर पिचाई भाग्यशाली है कि उनका रंग गोरा नहीं है."

इस सवाल का जवाब देते हुए समीर अरोड़ा ने एक्स पर लिखा कि, "मुझे लगता है कि सुंदर पिचाई को या तो कंपनी से निकाल दिया जाएगा या वो खुद इस्तीफा दे देंगे, जैसा कि उन्हें खुद करना चाहिए. एआई का नेतृत्व करने के बाद वो पूरी तरह से असल साबित हुए हैं, जबकि दूसरी कंपनियां आगे बढ़ रही हैं."

Gemini ने दी नई टेंशन

दरअसल, जेमिनी एआई की असफलता ने सुंदर पिचाई को चिंता में डाल दिया है. पिछले कुछ महीनों से पूरी दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई टेक्नोलॉजी ने काफी तेजी से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. इसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अमेरिकन कंपनी OpenAI ने चैटबॉट सर्विस शुरू की, जिसका नाम ChatGPT है. चैटजीपीटी के लॉन्च होने के बाद गूगल टेंशन में आ गया क्योंकि इस मामले में वो पीछे रह गया था, इसलिए कंपनी ने अपनी चैटबॉट सर्विस बार्ड (Bard) को लॉन्च किया.

गूगल ने अपने बार्ड को कुछ महीनों पहले रीब्रांड किया और उसे जेमिनी (Gemini) का नाम दिया है. गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने जेमिनी के बारे में कहा था कि यह एक एआई चैटबॉट है, जो यूज़र्स कई तरह की सुविधाएं देगा. गूगल ने Gemini 1.0 Pro लॉन्च किया. गूगल के अनुसार यह सर्विस 230 से ज्यादा देशों और 40 से ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध है.

गूगल और सुंदर पिचाई ने मानी गलती

गूगल ने हाल ही में जेमिनी में एआई इमेज जेनरेटर फीचर पेश किया था, जो पूरी तरह से फेल साबित हुआ. गूगल का एआई टूल जेमिनी विवादों में आ गया और इस चक्कर में सुंदर पिचाई भी फंस गए. न्यूज एजेंसी एपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल ने 23 फरवरी को जेमिनी में एआई इमेज-जेनरेटर फीचर से हुई गलतियों के लिए गूगल ने माफी मांगी और जेमिनी में एआई इमेज बनाने वाली सर्विस को तत्काल रोकने का फैसला किया.

द वर्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुंदर पिचाई ने खुद गलती मानते हुए एक पत्र में लिखा कि, "मैं जेमिनी ऐप से मिले गलत टेक्स्ट एंड इमेज रिस्पॉन्स पर बात करना चाहता हूं. मुझे पता है कि इस सर्विस से मिले रिस्पॉन्स ने हमारे यूज़र्स को काफी निराश किया है. इसका रिस्पॉन्स काफी एकतरफा रहा है, जिसे कंपनी पूरी तरह से गलत मानती है. जो हुआ वो पूरी तरह से गलत है और इसे अब ठीक किया जा रहा है. हमारी टीम इस समस्या को ठीक करने के लिए लगातार काम कर रही है."

यह भी पढ़ें: 

iPhone 17 और iPhone 17 Plus में होगा शानदार डिस्प्ले, 120Hz ProMotion स्क्रीन होने की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget