एक्सप्लोरर

क्या आपका अकाउंट हैक हो गया है? इन फ्री टूल्स से ऐसे कर सकते हैं पता, ये है बेहद आसान तरीका

Account Hacked: डिजिटल दौर में साइबर फ्रॉड तेजी से बढ़ रहा है. हैकर्स हर दिन नए-नए तरीके निकाल रहे हैं ताकि यूज़र्स की जानकारी चुराई जा सके.

Account Hacked: डिजिटल दौर में साइबर फ्रॉड तेजी से बढ़ रहा है. हैकर्स हर दिन नए-नए तरीके निकाल रहे हैं ताकि यूज़र्स की जानकारी चुराई जा सके. ऐसे में जरूरी है कि हम अपने सोशल मीडिया और ईमेल अकाउंट्स को सुरक्षित रखें और यह जांचते रहें कि कहीं हमारा अकाउंट किसी गलत हाथों में तो नहीं पहुंच गया. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका अकाउंट सुरक्षित है या नहीं, तो नीचे दिए गए कुछ मुफ्त टूल्स आपकी मदद कर सकते हैं.

Google Password Checkup

अगर आपने कभी अपना पासवर्ड Chrome ब्राउज़र या Google अकाउंट में सेव किया है, तो यह टूल आपको तुरंत बता सकता है कि वह पासवर्ड लीक हुआ है या नहीं. यह सिस्टम बैकग्राउंड में लगातार काम करता है और जैसे ही कोई खतरा नजर आता है, आपको अलर्ट कर देता है. इसके अलावा यह कमजोर या बार-बार इस्तेमाल किए गए पासवर्ड को पहचानता है और उन्हें बदलने की सलाह भी देता है.

Google One Dark Web Report

यह फीचर डार्क वेब पर आपकी पर्सनल जानकारी जैसे कि ईमेल, फोन नंबर या पासवर्ड्स को स्कैन करता है. डार्क वेब पर अक्सर चोरी की गई जानकारी बेची जाती है और इस रिपोर्ट के जरिए आप जान सकते हैं कि कहीं आपकी जानकारी वहां लीक तो नहीं हुई. हालांकि इस सुविधा का उपयोग करने के लिए Google One की मेंबरशिप चाहिए, लेकिन इसका ट्रायल वर्जन भी उपलब्ध है.

Apple iCloud Keychain Password Monitoring

अगर आप iPhone या Mac यूज़र हैं, तो Apple का यह फीचर आपके सेव किए गए पासवर्ड्स पर नजर रखता है. यह तुरंत अलर्ट करता है अगर कोई पासवर्ड कमजोर, बार-बार उपयोग में लाया गया या लीक हो चुका हो. यह न सिर्फ खतरे की जानकारी देता है बल्कि मजबूत पासवर्ड के सुझाव भी देता है, जिससे आपका ऑनलाइन अकाउंट और भी सुरक्षित हो सके.

कैसे करें खुद को साइबर अटैक से सुरक्षित

ऑनलाइन सुरक्षा के लिए सबसे जरूरी है कि हर अकाउंट के लिए एक अलग और मजबूत पासवर्ड बनाएं. 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) जरूर ऑन रखें, ताकि आपका अकाउंट एक्स्ट्रा लेयर से प्रोटेक्टेड रहे. समय-समय पर लॉगिन हिस्ट्री और कनेक्टेड डिवाइसेज़ की जांच करते रहें, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि का पता जल्दी चल सके.

अगर आपको किसी भी तरह की गड़बड़ी नजर आती है, तो तुरंत अपना पासवर्ड बदलें और संबंधित ऐप्स या वेबसाइट्स की सुरक्षा सेटिंग्स अपडेट करें. साथ ही, अपना रिकवरी ईमेल और मोबाइल नंबर हमेशा अपडेटेड रखें ताकि ज़रूरत पड़ने पर आप आसानी से अपने अकाउंट को दोबारा एक्सेस कर सकें.

ध्यान रखें, पासवर्ड कम से कम 12 कैरेक्टर का होना चाहिए और उसमें बड़े अक्षर, छोटे अक्षर, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर्स का मिश्रण होना जरूरी है. इससे आपकी डिजिटल सुरक्षा और भी मजबूत बनती है.

यह भी पढ़ें:

ये हैं दुनिया के सबसे एडवांस तकनीक वाले फाइटर जेट्स! मिनटों में दुश्मन को कर देते हैं तबाह, जानें भारत के पास कौन सा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTP फ्रॉड पर लगेगा ताला, नया सिस्टम ला रहा है TRAI
OTP फ्रॉड पर लगेगा ताला, नया सिस्टम ला रहा है TRAI
Chrome-Firefox यूजर्स सावधान! डिजिटल सुरक्षा में बड़ी खामी, सरकार का अलर्ट
Chrome-Firefox यूजर्स सावधान! डिजिटल सुरक्षा में बड़ी खामी, सरकार का अलर्ट
एक जैसा प्रोसेसर, फिर भी अलग क्यों हैं OnePlus 16 और iQOO 16?
एक जैसा प्रोसेसर, फिर भी अलग क्यों हैं OnePlus 16 और iQOO 16?
महंगाई ने बदला यूजर्स का मिजाज, जुलाई-सितंबर में 26% घट गई स्मार्टफोन की बिक्री
महंगाई ने बदला यूजर्स का मिजाज, जुलाई-सितंबर में 26% घट गई स्मार्टफोन की बिक्री

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget