एक्सप्लोरर

GTA VI के फैंस को बड़ा झटका! अब 2026 तक नहीं मिलेगा गेम का मजा, Rockstar ने बढ़ाई रिलीज़ डेट

GTA VI Release Date: बहुप्रतीक्षित गेम Grand Theft Auto VI (GTA VI) की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे फैंस को एक और साल लंबा इंतज़ार करना पड़ेगा.

GTA VI Release Date: बहुप्रतीक्षित गेम Grand Theft Auto VI (GTA VI) की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे फैंस को एक और साल लंबा इंतज़ार करना पड़ेगा. Rockstar Games ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि GTA VI अब 26 मई, 2026 को रिलीज़ किया जाएगा. पहले यह गेम सितंबर 2025 में आने वाला था लेकिन अब डेवेलपर्स ने इसे और बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है.

2 मई को जारी एक बयान में कंपनी ने कहा कि वे इस गेम को हाई-क्वालिटी के साथ पेश करना चाहते हैं और यह अतिरिक्त समय उन्हें फिनिशिंग टच देने में मदद करेगा. Rockstar ने फैंस से धैर्य बनाए रखने और समर्थन देने के लिए धन्यवाद भी जताया.

Rockstar Games का आधिकारिक बयान

रॉकस्टॉर गेम्स ने बयान दिया है कि, "हम जानते हैं कि यह तारीख आपके अनुमान से कहीं आगे है और इसके लिए हमें खेद है. GTA VI को लेकर जो उत्साह और उम्मीदें हैं, वे हमारे लिए प्रेरणादायक रही हैं. हम वादा करते हैं कि अतिरिक्त समय लेकर हम आपको वह अनुभव देंगे जिसकी आप अपेक्षा रखते हैं."

हालांकि देरी से फैंस को मायूसी ज़रूर हुई है लेकिन यह कदम गेम को और परिपक्व और दमदार बनाने के लिए उठाया गया है. दिसंबर 2023 में रिलीज़ हुए पहले ट्रेलर ने महज कुछ घंटों में लाखों व्यूज़ बटोर लिए थे जिससे इसकी लोकप्रियता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, GTA VI की कहानी एक आधुनिक Vice City में सेट होगी और इसमें पहली बार एक महिला मुख्य किरदार "लूसिया" को दिखाया जाएगा.

शेयरों में हुई गिरावट

इस घोषणा के बाद Rockstar की पैरेंट कंपनी Take-Two Interactive के शेयरों में 16% तक की गिरावट दर्ज की गई. निवेशकों को चिंता है कि 2026 तक गेम की रिलीज़ टलने से कंपनी की कमाई पर असर पड़ सकता है. फिर भी, Take-Two ने भरोसा जताया है कि फिस्कल ईयर 2026 और 2027 में उनके पास एक मज़बूत गेम रिलीज़ लाइनअप रहेगा.

यह भी पढ़ें:

Free Fire में शुरू होने वाली है Booyah Premier League! ऐसे पाएं फ्री Gloo Wall स्किन्स और क्रिकेट थीम वाले धमाकेदार बंडल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple Touchscreen MacBook Pro : MacBook Pro में 16TB स्टोरेज या नया लैपटॉप? Apple की कीमत चौंकाएगी
MacBook Pro में 16TB स्टोरेज या नया लैपटॉप? Apple की कीमत चौंकाएगी
AI Cyber Attacks : अब मशीन की रफ्तार से होंगे साइबर हमले? AI ने बढ़ाई डेटा सुरक्षा की चुनौती
अब मशीन की रफ्तार से होंगे साइबर हमले? AI ने बढ़ाई डेटा सुरक्षा की चुनौती
Temple wearable Pre-Orders: Temple wearable की प्री-बुकिंग शुरू, जानें पहले किसे मिलेगा मौका?
Temple wearable की प्री-बुकिंग शुरू, जानें पहले किसे मिलेगा मौका?
अमेरिका के 13 राज्यों में पावर ग्रिड इमरजेंसी, जानें क्या है संकट और इसका असर
अमेरिका के 13 राज्यों में पावर ग्रिड इमरजेंसी, जानें क्या है संकट और इसका असर

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget