एक्सप्लोरर

Twitter पर भारतीय यूजर्स को भी मिलने लगा Groke AI, जल्द ये बड़ा फीचर भी देंगे मस्क

X: एलन मस्क की कंपनी का एआई चैटबॉट अब भारत में भी यूजर्स को मिलने लगा है. हालांकि ये केवल उन्हें मिल रहा है जिन्होंने एक्स प्रीमियम प्लस का सब्सक्रिप्शन लिया है. जल्द मस्क एक और फीचर देने वाले हैं.

Payment service in X: एलन मस्क की कंपनी xAI का Groke AI चैटबॉट अब भारत में भी लाइव हो गया है. भारत के अलावा ये चैटबॉट 46 देशों में कंपनी ने लाइव किया है जिसमें पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, श्रीलंका आदि देश शामिल हैं. एलन मस्क ने एक हफ्ते पहले Groke AI के US में लॉन्च की खबर शेयर की थी. अब ये चैटबॉट भारत में भी एक्स प्रीमियम प्लस यूजर्स को मिलने लगा. यानि ऐसे यूजर्स जिन्होंने 1,300 रुपये मंथली या फिर 13,600 रुपये सालाना का पे किया है उन्हें ये मिलने लगा है.

क्या है Groke AI की खासियत?

एलन मस्क की कंपनी के इस टूल की खासियत ये है कि ये सवालों के जवाब ह्यूमर के साथ देता है. साथ ही इसे ट्विटर के डेटा से ट्रेन किया गया है जो आपके रियल टाइम इनफार्मेशन भी दे सकता है. यानि अगर आप किसी के ट्वीट के बारे में जानना चाहते हैं ता उस व्यक्ति ने हाल ही में क्या कुछ पोस्ट किया है, ये जानना चाहते हैं तो आप ये चैटबॉट से पूछ सकते हैं.

ग्रोक xAI के मालिकाना बड़े भाषा मॉडल (एलएलएम) पर आधारित है जिसे ग्रोक-0 के नाम से जाना जाता है. एक्सएआई के अनुसार, ग्रोक-0 को 33 बिलियन मापदंडों के साथ प्रशिक्षित किया गया है और ये जीपीटी 3.5 भाषा मॉडल (फ्री वर्जन) से बेहतर प्रदर्शन कर सकता है.

जल्द एक्स पर मिलेगा ये फीचर

एलन मस्क का सपना ट्विटर को 'द एवरीथिंग ऐप' बनाने का है. जल्द मस्क ट्विटर में यूजर्स को पेमेंट की सुविधा देने वाले हैं. फ़र्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, एक्स ने पेंसिल्वेनिया में मनी-ट्रांसमीटर लाइसेंस सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है. ये संयुक्त राज्य अमेरिका में एक्स द्वारा प्राप्त 13वां ऐसा लाइसेंस है. भारत में पेमेंट सर्विस शुरू करने के लिए भी मस्क की कंपनी को लाइसेंस हासिल करना होगा. लाइसेंस मिलने के बाद मस्क एक्स में पेमेंट ट्रांसफर सर्विस दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Jio यूजर्स के लिए अच्छी खबर, एक रिचार्ज में मिलेगा पूरे 14 OTT ऐप्स का फायदा, डिटेल जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karbonn Smartphone:15 साल बाद Karbonn की वापसी, Gen Z के लिए लाएगा नए स्मार्टफोन
15 साल बाद Karbonn की वापसी, Gen Z के लिए लाएगा नए स्मार्टफोन
ऑनलाइन लिकर बुकिंग ऐप में तमाम खामियां, लोडिंग से लेकर शॉप चुनने तक में दिक्कत
ऑनलाइन लिकर बुकिंग ऐप में तमाम खामियां, लोडिंग से लेकर शॉप चुनने तक में दिक्कत
OnePlus Ace 7 Launch : 16GB RAM और 200MP कैमरा, OnePlus Ace 7 सीरीज की एंट्री आज
16GB RAM और 200MP कैमरा, OnePlus Ace 7 सीरीज की एंट्री आज
Explained: AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget