एक्सप्लोरर

Google प्ले स्टोर पॉलिसी में बड़ा बदलाव, अब आप चुटकियों में कर सकेंगे ये काम... लेकिन डेवलपर्स की आई शामत

Google : नई पॉलिसी के तहत गूगल ने एप डेवलपर्स को एक काम सौंपा है. गूगल ने डेवलपर्स से कहा है कि डेवलपर्स ऐप और ऑनलाइन दोनों तरह से यूजर्स को अपने अकाउंट और डेटा को हटाने का ऑप्शन दें.

New Play Store Policy : गूगल ने अपनी प्ले स्टोर पॉलिसी में एक बड़े बदलाव के बारे में बताया है. कंपनी ने नई डेटा डिटेक्शन पॉलिसी पेश की है, जो यूजर्स को अपने इन-ऐप डेटा पर अधिक क्लैरिटी और कंट्रोल करने की अनुमति देगी. नई पॉलिसी एक तरह से डेवलपर्स के लिए भी पॉजिटिव तरीके से काम करेगी. जब डेवलपर्स की एप की प्राइवेसी और सिक्योरिटी आसानी से समझी जा सकेगी तो यूजर्स का एप पर भरोसा बनना आसान हो जाएगा. गूगल नई पॉलिसी के साथ Google Play Store ऐप्स को अधिक सुरक्षित बनाने और यूजर्स को यह समझने में सहायता करने के लिए काम कर रहा है कि ऐप्स उनके डेटा का इस्तेमाल कैसे कर रही हैं.

गूगल क्यों लाया नई पॉलिसी?

नई पॉलिसी के तहत गूगल ने एप डेवलपर्स को भी एक काम सौंपा है. गूगल ने डेवलपर्स से कहा है कि डेवलपर्स ऐप और ऑनलाइन दोनों तरह से यूजर्स को अपने अकाउंट और डेटा को हटाने का ऑप्शन दें. अब सवाल है कि आखिर गूगल ऐसा कर क्यों रहा है? दरअसल, गूगल यूजर्स के लिए अपना डेटा रिमूव करना आसान बनाना चाहता है. इससे यूजर एक्सपीरियंस में सुधार होगा. फिर यूजर अपने डेटा पर कंट्रोल कर सकेंगे. आखिर में कुल मिलाकर यूजर्स का गूगल प्ले और उसके ऐप्स में विश्वास बढ़ जाएगा. यूजर्स गूगल प्ले पर खुद को ज्यादा सिक्योर महसूस करने लगेंगे. 

गूगल ने यह भी कहा, "फीचर डेवलपर्स को अधिक ऑप्शन ऑफर करने के लिए भी कह रहा है: जो यूजर्स अपने अकाउंट को पूरी तरह से डिलीट नहीं करना चाहते हैं, वे केवल अन्य डेटा को डिलीट करने का ऑप्शन चुन सकते हैं, जिसमें एक्टिविटी, हिस्ट्री, इमेज या वीडियो आदि शामिल होंगे" ब्लॉग पोस्ट में कंपनी ने यह भी कहा कि अगर कोई डेटा डिलीट किया जाता है तो डेवलपर्स को यूजर्स को दिखाना होगा.

पॉलिसी कब लागू होगी?

गौरतलब है कि गूगल प्ले स्टोर की अपनी इस नई पॉलिसी को अभी लागू नहीं कर रहा है. आखिरकार गूगल डेवलपर्स को जरूरी बदलाव करने के लिए समय तो देगा ही, और इसके लिए गूगल समय दे भी रहा है. टेक दिग्गज ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि डेवलपर्स के पास 7 दिसंबर, 2023 तक का समय है. उन्हें 7 दिसंबर, 2023 तक अपने ऐप के सिक्योरिटी फॉर्म में डेटा डिलीट से जुड़े सवालों के जवाब देने हैं. हालांकि, गूगल प्ले के यूजर्स को 2024 की शुरुआत में अपने ऐप्लिकेशन में बदलाव दिखाई देने लगेंगे. दूसरी ओर, जिन डेवलपर को अधिक समय की आवश्यकता है, वे समय एक्सटेंशन के लिए गुजारिश कर सकते हैं. इससे उन्हें 31 मई, 2024 तक का समय मिल जायेगा.

यह भी पढ़ें - AC में स्टार रेटिंग का क्या मतलब होता है? कम से कम कितनी Rating वाली यूनिट खरीदनी चाहिए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्टफोन होंगे सस्ते? मोबाइल कंपनियों ने रखी ये बड़ी मांग, जानें वजह
स्मार्टफोन होंगे सस्ते? मोबाइल कंपनियों ने रखी ये बड़ी मांग, जानें वजह
म्यूजिक, कॉल और रोजाना इस्तेमाल के लिए 4 TWS ईयरबड्स, जानें इनमें क्या खास?
म्यूजिक, कॉल और रोजाना इस्तेमाल के लिए 4 TWS ईयरबड्स, जानें इनमें क्या खास?
हीरे-सोने से जड़े हैं ये Smartphones, कीमत 1 करोड़ तक; जानें पूरी डिटेल
हीरे-सोने से जड़े हैं ये Smartphones, कीमत 1 करोड़ तक; जानें पूरी डिटेल
10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi का नया फोन! जानें फीचर्स और कीमत
10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi का नया फोन! जानें फीचर्स और कीमत

वीडियोज

Rajasthan के Tonk में भयंकर हादसा..कार की हालत देख होश उड़ जाएंगे!। Viral News
Chitra Tripathi: UPI के नए नियम से ग्राहक से दुकानदार तक क्या बदलेगा? | Digital Payment New Rules
Bharat Ki Baat : आपकी UPI पेमेंट पर क्या चार्ज लगेगा? | Online Payments | UPI Transaction Charge
UP में UCC का एलान.. पक्ष- विपक्ष में आर-पार, 2027 पर सीधा असर !। UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: UPI के नए नियम से क्या बदलेगा? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | UPI Payments Charge

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
न्यूजीलैंड ने भारत संग ट्रेड डील को दी मंजूरी, 95 फीसदी निर्यात पर टैरिफ होगा खत्म!
न्यूजीलैंड ने भारत संग ट्रेड डील को दी मंजूरी, 95 फीसदी निर्यात पर टैरिफ होगा खत्म!
BJP के पूर्व नेता ने बढ़ाई मुश्किल? यूपी चुनावों में 50 सीटों पर उतारेंगे कैंडिडेट
BJP के पूर्व नेता ने बढ़ाई मुश्किल? यूपी चुनावों में 50 सीटों पर उतारेंगे कैंडिडेट
'मुसलमान हर चीज से समझौता कर सकता है, लेकिन…', UCC पर भड़के अरशद मदनी
'मुसलमान हर चीज से समझौता कर सकता है, लेकिन…', UCC पर भड़के अरशद मदनी
Asian Games 2026 में भारत के 10 गोल्ड पक्के, इन खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर
Asian Games 2026 में भारत के 10 गोल्ड पक्के, इन खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर
अक्षय की 'हैवान' हुई बुरी तरह फ्लॉप, 5वें दिन चंद लाख कमाने में भी छूटे पसीने
'हैवान' हुई बुरी तरह फ्लॉप, 5वें दिन चंद लाख कमाने में भी छूटे पसीने
यूपी सरकार के फैसले पर CJP के सौरव दास बोले- '6 घंटे के भीतर ही...'
यूपी सरकार के फैसले पर CJP के सौरव दास बोले- '6 घंटे के भीतर ही...'
मोदी सरकार के UPI चार्ज वाले फैसले पर भड़के संजय निषाद, पूछे ये सवाल
मोदी सरकार के UPI चार्ज वाले फैसले पर भड़के संजय निषाद, पूछे ये सवाल
72 की उम्र में 24 हजार फीट से छलांग, बुजुर्ग का जज्बा देख दंग रह गया इंटरनेट
72 की उम्र में 24 हजार फीट से छलांग, बुजुर्ग का जज्बा देख दंग रह गया इंटरनेट
Embed widget