एक्सप्लोरर

AC में स्टार रेटिंग का क्या मतलब होता है? कम से कम कितनी Rating वाली यूनिट खरीदनी चाहिए?

एसी में रेटिंग एनर्जी एफिशिएंसी के बारे में बताती है, जिसे भारत में ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) से मापा जाता है. एक एसी में जितने अधिक स्टार होते हैं, वह उतना ही कम बिजली की खपत करता है.

Air Conditioner Rating : गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर कई एरिया के लोगों के लिए किसी जीवनदाता से कम नहीं है. आज के समय में एयर कंडीशनर एक आवश्यक घरेलू उपकरण बन गया है. जब आप किसी एसी को खरीदने जाते हैं, तो कई लोग आपको रेटिंग के बारे में बताते होंगे. अगर आप भी एक नया एसी खरीदने जा रहे हैं तो आपको रेटिंग की सही जानकारी होनी जरूरी है. इस खबर में हमने बताया है कि एसी में रेटिंग का क्या मतलब है, और कम से कम कितनी रेटिंग वाला एसी खरीदना चाहिए?

एसी में रेटिंग का क्या मतलब है?

एसी में रेटिंग अप्लायंस की एनर्जी एफिशिएंसी के बारे में बताती है, जिसे भारत में ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) से मापा जाता है. BEE ने एक स्टार रेटिंग सिस्टम विकसित किया हुआ है, जहां एक एसी में जितने अधिक स्टार होते हैं, वह उतना ही कम बिजली की खपत करता है. रेटिंग सिस्टम 1 स्टार से लेकर 5 स्टार तक होता है, जिसमें 5-स्टार वाला एसी सबसे अधिक ऊर्जा कुशल होते हैं.

क्यों जरूरी है अच्छी रेटिंग?

एक एसी की एनर्जी एफिशिएंसी आवश्यक है क्योंकि यह पर्यावरण और आपकी जेब दोनों को प्रभावित करती है. एक ऊर्जा-कुशल एसी कम बिजली की खपत करता है, जिसका मतलब है कि आपका बिजली बिल कम आयेगा.  इसके अलावा, यह बिजली प्रोडक्शन से ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की अमाउंट को कम करता है, जो ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज में कंट्रीब्यूट करता है.

कम से कम कितनी कितनी रेटिंग वाला खरीदें एसी?

आपको एसी खरीदते समय कम से कम 3 स्टार वाला एसी तो खरीदना ही चाहिए. 3 स्टार से कम रेटिंग वाले एसी को सही नहीं माना जाता है. 3 स्टार एसी ऊर्जा कुशल होते है और बिजली के बिलों पर पैसे खर्च होने से बचा लेते हैं. हालांकि, अगर आप और हाई रेटेड एसी खरीद सकते हैं, तो और बेहतर रहेगा. इससे आपका बिजली बिल और कम आयेगा.

इन्वर्टर एसी के लिए रेटिंग

स्टार रेटिंग सिस्टम के अलावा बीईई ने इन्वर्टर एसी रेटिंग सिस्टम भी बनाया है. इन्वर्टर एसी एक वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर का इस्तेमाल कर कमरे के तापमान को बनाए रखते हैं. फिक्स्ड-स्पीड कंप्रेशर्स वाले पारंपरिक एसी की तुलना में यह तकनीक अधिक ऊर्जा कुशल है. इन्वर्टर एसी भी बिजली के बिल को कम करने का काम करते हैं. इन्वर्टर एसी को 2 स्टार से 5 स्टार तक रेट किया गया है, जिसमें 5-स्टार इन्वर्टर एसी बिजली के बिल को सबसे ज्यादा कम करते हैं. हालांकि, कम से कम 3-स्टार इन्वर्टर एसी चुनने की सलाह दी जाती है.

यह भी पढ़ें - शाओमी के 2 बजट स्मार्टफोन की सेल शुरू, इस तरह नए फोन पर पहले दिन ही ले सकते हैं 2500 रुपये तक की छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI बना बड़ी मुसीबत! जानें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्यों दी चेतावनी?
AI बना बड़ी मुसीबत! जानें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्यों दी चेतावनी?
iPhone Duo के कवर की कीमत ने चौंकाया, इतने में आता है Android फोन
iPhone Duo के कवर की कीमत ने चौंकाया, इतने में आता है Android फोन
ये फोन यूज करते हैं तो सबसे सस्ता होगा रिचार्ज, देख लें पूरी लिस्ट
ये फोन यूज करते हैं तो सबसे सस्ता होगा रिचार्ज, देख लें पूरी लिस्ट
कैसे बनाएं अपने घर का डिजिपिन? ये टिप्स आएंगे आपके काम
कैसे बनाएं अपने घर का डिजिपिन? ये टिप्स आएंगे आपके काम

वीडियोज

UP Freebies Scheme | UP Election 2027: UP फ्री बीज पर विश्लेषको का सटीक विश्लेषण! | BJP | ABP News
BRICS Summit 2026 Update: Putin और PM Modi के संबोधन से लेकर, समिट की हर तस्वीर| PM Modi | Russia
BRICS Summit 2026: PM Modi और Putin की हो गई सबसे बड़ी डील ? | India Russia Relations
BRICS Summit 2026: PM Modi और Putin की बैठक खत्म क्या क्या फैसला हुआ ? | India Russia Relations
Bhuvan Bam Interview: The Revolutionaries, BB Ki Vines और NBA पर खुलकर बोले Bhuvan, Pratibha, Gurfateh

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हाथ मिलाए, गले लगाया...ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन
हाथ मिलाए, गले लगाया...ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन
...तो नीतीश कुमार के नाम पर JDU? पार्टी ने साफ किया स्टैंड
...तो नीतीश कुमार के नाम पर JDU? पार्टी ने साफ किया स्टैंड
'भारतीय क्रिकेटर गन्ना नहीं कि निचोड़ लें...', क्यों भड़के सुनील गावस्कर, ICC को दी सलाह
'भारतीय क्रिकेटर गन्ना नहीं कि निचोड़ लें...', क्यों भड़के सुनील गावस्कर, ICC को दी सलाह
OTT से लेकर थियेटर तक, इस हफ्ते दमदार फिल्में हुईं रिलीज, ये 5 हैं मस्ट वॉच
OTT से लेकर थियेटर तक, इस हफ्ते दमदार फिल्में हुईं रिलीज, ये 5 हैं मस्ट वॉच
BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी और पेजेश्कियान के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, अराघची भी मौजूद रहे
LIVE: पीएम मोदी और पेजेश्कियान के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, अराघची भी मौजूद रहे
सत्तू-मखाना...कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू
सत्तू-मखाना...कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
Monsoon Home Tips: बरसात में बढ़ गया है मक्खी-चींटी का आतंक? पोंछे में मिलाएं 1 चीज
बरसात में बढ़ गया है मक्खी-चींटी का आतंक? पोंछे में मिलाएं 1 चीज
Embed widget