एक्सप्लोरर

आज से 4 दिन बाद लॉन्च होगी Pixel 8 सीरीज, कीमत, स्पेक्स और डिजाइन सबकुछ पहले जानिए

पिछली सीरीज के मुकाबले Pixel 8 सीरीज की कीमत 100 डॉलर ज्यादा हो सकती है. जानिए भारत में किस कीमत पर नई सीरीज लॉन्च हो सकती है.

Google Pixel 8 Series: गूगल अपनी अपकमिंग पिक्सल सीरीज के लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है. नई पिक्सल 8 सीरीज 4 अक्टूबर को लॉन्च होगी. इस सीरीज के तहत पिक्सल 8 और 8 Pro स्मार्टफोन लॉन्च होगा. इस बार नई सीरीज पिछली सीरीज के मुकाबले महंगी हो सकती है. लीक्स के मुताबिक, पिक्सल 8 की कीमत US में 699 डॉलर और Pro की कीमत 999 डॉलर हो सकती है जो पिछले साल के मुकाबले 100 डॉलर ज्यादा है.

भारत में कितनी होगी कीमत?

9to5Google की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Pixel 8 और Pixel 8 Pro 699 डॉलर और 999 डॉलर में लॉन्च हो सकते हैं, जो क्रमशः 58,000 रुपये और 82,900 रुपये है. भारत की बात करें तो पिछली सीरीज और बड़ी हुई कीमतों को ध्यान में रखते हुए गूगल के पिक्सल 8 की कीमत 65,000 रुपये से लेकर 70,000 रुपये के बीच हो सकती है, जबकि Pixel 8 Pro की कीमत 90,000 रुपये से लेकर 95,000 रुपये के बीच हो सकती है. ध्यान दें, ये कीमत लीक्स आधारित है. सटीक जानकारी के लिए आपको थोड़ा इंतजार और करना होगा.

डिजाइन और स्पेक्स 

पिक्सल 8 में आपको 6.1 इंच की मिलेगी जबकि पिक्सल 8 pro में 6.7 इंच की LTPO डिस्प्ले मिलेगी. दोनों ही फोन Google Tensor G3 चिपसेट पर काम करेंगे. 91 मोबाइल्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बेस मॉडल में 4,575mAhकी बैटरी 27W के फास्ट चार्जिंग के साथ और प्रो मॉडल में 5000 एमएएच की बैटरी 30 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगी. पिक्सल 8 ओब्सीडियन, हेज़ल और रोज़ कलर में उपलब्ध होगा, जबकि Pixel 8 Pro ओब्सीडियन, पोर्सिलेन और बे रंग ऑप्शन में आपको मिलेगा. 

स्मार्टफोन के अलावा ये डिवाइस भी होगा लॉन्च 

गूगल, पिक्सल 8 सीरीज के अलावा भारत में Pixel Watch 2 को भी लॉन्च करेगी. इस बात की जानकारी खुद कंपनी ने शेयर की है. हालांकि कंपनी ने अपने पिछली पीढ़ी की स्मार्टवॉच, Pixel Watch भारत में लॉन्च नहीं की थी लेकिन इस बार नई स्मार्टवॉच को कंपनी भारत में लॉन्च करने वाली है. गूगल ने Pixel Watch को 349 डॉलर (लगभग 29,000 रुपये) में लॉन्च किया था. अब देखना होगा कि कंपनी इस बार सेकंड जनरेशन स्मार्टवॉच को किस कीमत पर लॉन्च करती है.

गूगल के अलावा 4 अक्टूबर को वीवो भी Vivo V29 सीरीज लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर स्मार्टफोन को टीज किया है. इसमें आपको 3D कर्व्ड डिस्प्ले, ट्रिपल कैमरा सेटअप और aura लाइट मिलेगी. 

यह भी पढ़ें:

X(ट्विटर) की सीईओ ने लोगों को दिखाई अपनी फोन की होमस्क्रीन, नहीं दिखा ये इम्पोर्टेन्ट ऐप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget