एक्सप्लोरर

Google Pixel 8 Pro vs Pixel 7 Pro: कीमत में 40 हजार का अंतर, क्या है बेस्ट चॉइस?

गूगल ने हाल ही में पिक्सल 8 सीरीज लॉन्च की है. आप फ्लिपकार्ट के माध्यम से नई सीरीज को खरीद सकते हैं. भारत में पिक्सल 8 सीरीज की कीमत 75,999 रुपये से शुरू है.

Google Pixel 8 Pro vs Pixel 7 Pro: गूगल पिक्सल 8 सीरीज भारत में लॉन्च हो चुकी है. इस सीरीज के तहत कंपनी ने 2 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिसमें पिक्सल 8 और 8 प्रो शामिल है. पिक्सल 8 प्रो की कीमत और पिछले साल लॉन्च किए गए पिक्सल 7 प्रो की कीमत में 40,000 रुपयों का अंतर है. आज इस लेख में हम आपको ये बताने वाले हैं कि क्या सच में नया मॉडल आपके लिए इस प्राइस पॉइंट पर बेहतर चॉइस है या फिर आपको पुराने मॉडल को खरीदना चाहिए. वैसे नए मॉडल में कीमत के हिसाब से उतने बेहतर अपडेट आपको नहीं मिलते हैं. पुराना मॉडल सस्ता होने के बावजूद आपको पिक्सल के लगभग वही फीचर्स प्रदान करता है.

क्या है बेस्ट चॉइस?

डिजाइन और डिस्प्ले

गूगल ने पिक्सल 7 प्रो में मिलने वाले पिल शेप कैमरा मॉड्यूल को खत्म कर नए पिक्सल 8 प्रो में स्लीक ओवल शेप कैमरा मॉड्यूल दिया है जिसमें टेलीफोटो, वाइड और अल्ट्रावाइड कैमरा आपको मिलते हैं. Pixel 7 Pro की तुलना में पतले और अधिक समान बेजल्स के कारण Pixel 8 Pro थोड़ा छोटा है.

स्क्रीन का साइज दोनों फोन में सेम है लेकिन रेजोल्यूशन को कंपनी ने थोड़ा बढ़ाया है, साथ ही ब्राइटनेस को भी पहले से बेहतर किया है. पिक्सल 7 प्रो में 
1440 x 3120 का रेजोल्यूशन मिलता है जबकि पिक्सल 8 प्रो में 1344 x 2992 का रेजोल्यूशन मिलता है. नए मॉडल में 1500 निट्स की बजाय 2400 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है. देखा जाए तो 1500 निट्स की ब्राइटनेस भी अपने आप में सही विजन ऑफर करती है.

कैमरा

पिक्सल 7 और 8 प्रो में आपको सेम वाइड कैमरा मिलते हैं लेकिन नए मॉडल में लोवर अपर्चर वाला किनारा है, जिसका मतलब है अधिक रोशनी और बेहतर रात के शॉट्स. सबसे बड़ा अपग्रेड अल्ट्रावाइड कैमरे पर है जिसमें अब 48MP सेंसर और निचला अपर्चर है जो बेहतर फोटो कैप्चर कर सकता है.

फ्रंट में सेल्फी वाले कैमरे में पिछले साल की तुलना में कंपनी ने MP काउंट को कम किया है. इस बार 10.5MP का कैमरा मिलता है जबकि पिछली बार 10.8MP का कैमरा दिया गया था. फोटोग्राफी के मामले में आपको नए मॉडल में थोड़े बदलाव दिख सकते हैं क्योकि इसमें कंपनी ने 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया है.

परफॉरमेंस 

Pixel 8 प्रो में Tensor G3 चिप दी गई है जो Google की नवीनतम और ग्रेटेस्ट चिप है. इसमें AI फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है जो फोन को एकदम अलग बनाता है. कंपनी ने दावा किया है कि Pixel 8 Pro पिछली पीढ़ी के Pixel फोन की तुलना में 10 गुना अधिक जटिल कॅल्क्युलेशन को संभाल सकता है. वहीं, Pixel 7 Pro में Google Tensor G2 चिपसेट मिलता है जो 8 प्रो के जितना फास्ट और फीचर्स से पैक नहीं है.

बैटरी की बात करें तो इसमें कंपनी ने मामूली बदलाव किया है. पिक्सल 7 प्रो में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई थी जबकि पिक्सल 8 प्रो 5050 एमएएच की बैटरी दी गई है.

सॉफ्टवेयर 

सॉफ्टवेयर के मामले में भी पिक्सल 8 प्रो पिछले जनरेशन के मुकाबले अच्छा है. इसमें कंपनी ने एंड्रॉइड 14 के साथ AI का सपोर्ट दिया है जो क्लाउड कंप्यूटिंग पर निर्भर हुए बिना चलते हैं. नए मॉडल में आपको कई AI फीचर्स मिलते हैं जो आपके काम को आसान बना देते हैं. फिर चाहे वह एडिटिंग के मामलें में हो या वेब सर्च के दौरान.

किसे लेना चाहिए?

देखिये अगर आपका बजट कम है तो आपके लिए बेस्ट चॉइस पिक्सल 7 प्रो है क्योकि इसमें भी आपको पिक्सल के तमाम फीचर्स देखने को मिल जायेंगे. अगर आपको बजट की प्रॉब्लम नहीं है तो आप नए फोन पर अपग्रेड कर सकते हैं. इसमें आपको नया AI एक्सपीरयंस, बेहतर फोटो और फास्ट परफॉरमेंस मिलेगी. पिक्सल 7 प्रो की कीमत 65,000 रुपये के आस-पास है जबकि पिक्सल 8 प्रो की कीमत 1,06,999 रुपये है.

यह भी पढें:

8000mah बैटरी वाला टैबलेट हो गया सस्ता, मिलेगी पूरी 18,000 रुपये की छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Redmi Clip Neo Earbuds : कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
TRAI Smart TV Rules : अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
GTA 6 Storage Size : GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?
GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget