एक्सप्लोरर

Google ने पेश किया Gemini 2.5 Pro! Deep Search के साथ मिले कई सारे स्मार्ट फीचर्स, जानें डिटेल्स

Google Gemini 2.5 Pro: Google ने अपनी सर्च सर्विस को और ज्यादा स्मार्ट बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित कई नई सुविधाओं की घोषणा की है.

Google Gemini 2.5 Pro: Google ने अपनी सर्च सर्विस को और ज्यादा स्मार्ट बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित कई नई सुविधाओं की घोषणा की है. इनमें सबसे खास हैं Gemini 2.5 Pro और Deep Search नाम की नई तकनीकें. ये दोनों फिलहाल अमेरिका में Google AI Pro और Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध हैं.

अब और गहराई से मिलेगा जवाब

अब अमेरिका में AI Pro और Ultra प्लान यूज़र्स Google सर्च के AI मोड में Gemini 2.5 Pro को चुन सकते हैं. यह नया मॉडल खासतौर पर गणितीय सवालों, लॉजिकल विश्लेषण और कोडिंग जैसे जटिल टास्क के लिए डिज़ाइन किया गया है. यह केवल सामान्य उत्तर नहीं, बल्कि गहराई से विश्लेषित जवाब देता है साथ ही स्रोतों के लिंक भी प्रदान करता है. जहां सामान्य AI मोड तेज़ी और रोज़मर्रा के सवालों पर फोकस करता है वहीं Gemini 2.5 Pro उन यूज़र्स के लिए बेहतर है जिन्हें रिसर्च-लेवल जानकारी चाहिए.

Deep Search

Google ने एक नई सुविधा "Deep Search" भी शुरू की है जो Gemini 2.5 Pro की मदद से किसी भी विषय पर सैकड़ों सवालों की पृष्ठभूमि जांचकर एक पूरी रिपोर्ट तैयार करती है. इसमें यूज़र को व्यवस्थित जानकारी मिलती है जिसमें स्रोत भी शामिल होते हैं. यह टूल खासतौर पर करियर प्लानिंग, निवेश निर्णय और अकादमिक रिसर्च जैसी जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. यह फीचर अभी Google के "Labs Program" में टेस्टिंग के रूप में मौजूद है और अमेरिका में उन्हीं यूज़र्स के लिए उपलब्ध है, जिन्होंने AI मोड ऑन किया हुआ है.

AI अब आपके लिए करेगा कॉल

Google ने लोकल सर्विस सर्च को आसान बनाने के लिए एक AI कॉल फीचर भी पेश किया है. उदाहरण के लिए, अगर कोई यूज़र "मेरे पास पेट ग्रूमर" सर्च करता है, तो वह “Have AI check pricing” विकल्प चुन सकता है. इसके बाद Google का AI आसपास के सर्विस प्रोवाइडर्स को कॉल करके रेट्स, अपॉइंटमेंट स्लॉट्स जैसी जानकारी इकट्ठा करता है और एक तुलना रिपोर्ट तैयार करता है वो भी बिना यूज़र को एक भी कॉल किए. यह सुविधा अमेरिका में धीरे-धीरे सभी के लिए शुरू की जा रही है लेकिन AI Pro और Ultra यूज़र्स को इसकी पहले पहुंच मिल रही है.

भारतीय छात्रों के लिए एक साल फ्री AI Pro सब्सक्रिप्शन

एक और बड़ी घोषणा भारत के छात्रों के लिए की गई है. Google अब भारत के कॉलेज स्टूडेंट्स को AI Pro प्लान एक साल तक बिल्कुल मुफ्त दे रहा है. जिसकी सालाना कीमत करीब 19,500 रुपये है. इस सब्सक्रिप्शन में शामिल हैं Gemini 2.5 Pro, Veo 3, Deep Research, NotebookLM और 2TB स्टोरेज जैसी सुविधाएं. छात्र इनका इस्तेमाल होमवर्क में मदद, परीक्षा की तैयारी, नोट्स बनाने, प्रैक्टिस टेस्ट और राइटिंग स्किल सुधारने के लिए कर सकते हैं. इस पहल का मकसद यह है कि भारत के विद्यार्थी पढ़ाई में आधुनिक AI टूल्स का इस्तेमाल करके बेहतर प्रदर्शन कर सकें वो भी पहले साल पूरी तरह फ्री में.

यह भी पढ़ें:

Samsung Galaxy Z Fold 7 और Vivo X Fold 5 में कौन है बेहतर? जानिए दोनों फोल्डेबल्स के बीच का असली फर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पसीने से खराब हो सकते हैं Headphones, ऐसे बचाएं अपना डिवाइस
पसीने से खराब हो सकते हैं Headphones, ऐसे बचाएं अपना डिवाइस
सस्ता हो सकता है मोबाइल रिचार्ज, सरकार ने बना लिया प्लान
सस्ता हो सकता है मोबाइल रिचार्ज, सरकार ने बना लिया प्लान
5 साल में Chip Industry की शुरुआत, Semicon 2.0 का अगला बड़ा प्लान
5 साल में Chip Industry की शुरुआत, Semicon 2.0 का अगला बड़ा प्लान
स्पैम कॉल से परेशान? TRAI का नया नियम, AI पकड़ेगा संदिग्ध नंबर
स्पैम कॉल से परेशान? TRAI का नया नियम, AI पकड़ेगा संदिग्ध नंबर

वीडियोज

Sansani | Delhi Accident News: दिल्ली में रफ्तार का 'बेकाबू शैतान' !
Passport Rules: विदेश यात्रा से पहले जान लें! बच्चों के पासपोर्ट का नियम बदला |
Chitra Tripathi | Pakistan News: पाकिस्तान का भट्ठा बैठ गया ! | Shahbaz Sharif | Asim Munir | ABP
मिट गई वो TMC..निशाने पर क्यों EC?
शिवसेना, NCP, अब तृणमूल..EC बना शूल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘BJP चुनाव नहीं लड़ना चाहती, बल्कि...’, कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर राहुल का हमला
‘BJP चुनाव नहीं लड़ना चाहती, बल्कि...’, कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर राहुल का हमला
शरद पवार-ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता बोले, 'जब ये लोग छोड़कर गए थे...'
शरद पवार-ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता बोले, 'जब ये लोग छोड़कर गए थे...'
Box Office: फ्राइडे को 'दायरा' की धीमी शुरुआत, जानें- 'मिर्जापुर'- 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
फ्राइडे को 'दायरा' की धीमी शुरुआत, जानें- 'मिर्जापुर'- 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'
नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'
MP पुलिस में 655 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका 
MP पुलिस में 655 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका 
नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
दिन में कितनी कॉफी पी सकते हैं, क्या कहते हैं डॉक्टर?
दिन में कितनी कॉफी पी सकते हैं, क्या कहते हैं डॉक्टर?
Embed widget