एक्सप्लोरर

Google की मजेदार ट्रिक्स, सर्च के दौरान आपके एक्सपीरिएंस को बना देंगी मजेदार

अब तक आपने गूगल का इस्तेमाल केवल सर्च करने के लिए किया होगा, लेकिन आज हम आपको ऐसी मजेदार ट्रिक्स बता रहे हैं जिससे आपका फुल एंटरटेनमेंट भी होगा. ये ट्रिक्स आपके सर्चिंग एक्सपीरिएंस को मजेदार बना देंगी.

इंटरनेट इस्तेमाल करते वक्त हम सबसे ज्यादा Google का इस्तेमाल करते हैं. हमें कुछ भी सर्च करना हो तुरंत गूगल पर सर्च कर लेते हैं. आपको एक क्लिक में देश दुनिया की पूरी जानकारी मिल जाती है. न्यूज से लेकर डेस्टिनेशन तक खाने की रेसिपी से लेकर तीज त्योहार तक हर चीज गूगल पर मिल जाती है. लेकिन क्या आप Google की कुछ मजेदार ट्रिक्स के बारे में जानते हैं. इन ट्रिक्स से आपका गूगल पर सर्च करने का एक्सपीरिएंस काफी मजेदार हो जाएगा. आज हम आपको गूगल से जुड़ी ऐसी 5 मजेदार ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं. आइये जानते हैं.

1-Google Gravity- गूगल की ये ट्रिक काफी मजेदार है अगर आपको गूगल की Gravity देखनी है तो आप इसे जरूर ट्राई करें. इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको Google के होम पेज पर जाकर Google Gravity टाइप करना है. अब यहां दिए गए I’m feeling lucky बटन पर टैप करें. ऐसा करते ही Google का पेज नीचे की ओर गिर जाएगा. गूगल के सारे सर्च आइकन भी उल्टे-पल्टे नजर आएंगे.

2- Barrel Roll- गूगल पर अगर आप सर्च करते करते बोर हो रहे हैं और कुछ मजेदार करना चाहते हैं. तो आप एक बार Google पर do a barrel roll टाइप करना. अब आप जैसे ही सर्च बटन पर क्लिक करेंगे तो Google का पेज अपने आप ही दो बार घूम जाएगा. आप चाहें तो इसे 2, 10, 20 और 100 बार भी घूमा सकते हैं. बोरियत दूर करने के लिए ये काफी मजेदार ट्रिक है.

3- Zerg Rush- ये गूगल की एक और मजेदार ट्रिक है. इसका इस्तेमाल करने के लिए Google पर zerg rush टाइप करें. अब नीचे दिए गए I’m feeling lucky पर क्लिक करें. अब आपके सामने एक Google पेज खुलेगा और धीरे-धीरे कुछ O दिखाई देंगे. ये O ऊपर से नीचे की ओर गिरेंगे और Google लिस्टिंग को गायब कर देंगे.

4- Askew- क्या आपने इस ट्रिक को ट्राई किया है? नहीं तो हम आपको बताते हैं गूगल पर Askew टाइप कर सर्च बटन पर क्लिक करने के बाद आपको Google पेज थोड़ा टेड़ा दिखाई देगा. ऐसा करने पर गूगल पेज आपको सीधा नजर नहीं आएगा. आप इस रोचक ट्रिक को एक बार जरूर ट्राई करें.

5- Thanos- Marvel के फैन्स के लिए ये काफी मजेदार ट्रिक है. इस ट्रिक के लिए आपको Google पेज पर जाकर Thanos टाइप करना है. अब आपको राइट साइड में बायोग्राफी के तहत Gauntlet आइकन दिखाई देगा. इसे क्लिक करते ही Google लिस्टिंग गायब होने लगेगी. ये काफी मजेदार ट्रिक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पसीने से खराब हो सकते हैं Headphones, ऐसे बचाएं अपना डिवाइस
पसीने से खराब हो सकते हैं Headphones, ऐसे बचाएं अपना डिवाइस
सस्ता हो सकता है मोबाइल रिचार्ज, सरकार ने बना लिया प्लान
सस्ता हो सकता है मोबाइल रिचार्ज, सरकार ने बना लिया प्लान
5 साल में Chip Industry की शुरुआत, Semicon 2.0 का अगला बड़ा प्लान
5 साल में Chip Industry की शुरुआत, Semicon 2.0 का अगला बड़ा प्लान
स्पैम कॉल से परेशान? TRAI का नया नियम, AI पकड़ेगा संदिग्ध नंबर
स्पैम कॉल से परेशान? TRAI का नया नियम, AI पकड़ेगा संदिग्ध नंबर

वीडियोज

Sansani | Delhi Accident News: दिल्ली में रफ्तार का 'बेकाबू शैतान' !
Passport Rules: विदेश यात्रा से पहले जान लें! बच्चों के पासपोर्ट का नियम बदला |
Chitra Tripathi | Pakistan News: पाकिस्तान का भट्ठा बैठ गया ! | Shahbaz Sharif | Asim Munir | ABP
मिट गई वो TMC..निशाने पर क्यों EC?
शिवसेना, NCP, अब तृणमूल..EC बना शूल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘BJP चुनाव नहीं लड़ना चाहती, बल्कि...’, कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर राहुल का हमला
‘BJP चुनाव नहीं लड़ना चाहती, बल्कि...’, कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर राहुल का हमला
शरद पवार-ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता बोले, 'जब ये लोग छोड़कर गए थे...'
शरद पवार-ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता बोले, 'जब ये लोग छोड़कर गए थे...'
Box Office: फ्राइडे को 'दायरा' की धीमी शुरुआत, जानें- 'मिर्जापुर'- 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
फ्राइडे को 'दायरा' की धीमी शुरुआत, जानें- 'मिर्जापुर'- 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'
नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'
MP पुलिस में 655 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका 
MP पुलिस में 655 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका 
नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
दिन में कितनी कॉफी पी सकते हैं, क्या कहते हैं डॉक्टर?
दिन में कितनी कॉफी पी सकते हैं, क्या कहते हैं डॉक्टर?
Embed widget