एक्सप्लोरर

Google ने दिया जवाब! बताया- अपने चैटबोट Bard को ट्रेन करने के लिए नहीं लिया ChatGPT के डेटा का सहारा

गूगल ने Bard से जुड़े आरोपों को बेबुनियाद बताया है. गूगल के स्पोक्सपर्सन ने बताया कि बार्ड को ShareGPT या ChatGPT के किसी भी डेटा पर ट्रेन नहीं किया गया है. खबर में डिटेल पढ़िए

Google AI Chatbot: चैटजीपीटी के लोकप्रियता हासिल करने के बाद कहा जाने लगा था कि चैटजीपीटी गूगल के अस्तित्व को मिटा देगा. फिर खबर सामने आई कि गूगल भी अपना AI टूल लेकर आ रही है. गूगल ने पिछले महीने ही अपना AI चैटबॉट, बार्ड लॉन्च किया. गूगल की खूब वाहवाही होने लगी कि अब तो चैटजीपीटी टिक नहीं पायेगा, लेकिन बार्ड की लॉन्चिंग के कुछ समय बाद ही इसकी कमियां सामने आने लगीं. रॉयटर्स ने खुलासा किया था कि बार्ड ने अपने इंट्रोडक्शन विज्ञापन में एक एरर दिखाया था. यह तो सिर्फ एक एग्जांपल है, इससे अलग भी बार्ड की कई कमियां सामने आई थी. 

गूगल ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

यह सब कुछ चल ही रहा था. फिर हाल ही में, गूगल पर इल्जाम लगा कि गूगल ने चैटजीपीटी के डेटा का इस्तेमाल करके बार्ड को ट्रेन किया था. IANS की रिपोर्ट बताती है कि द वर्ज को दिए एक बयान में गूगल ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है. गूगल के स्पोक्सपर्सन क्रिस पप्पस ने द वर्ज को बताया, "बार्ड को ShareGPT या ChatGPT के किसी भी डेटा पर ट्रेन नहीं किया गया है." ShareGPT का जिक्र इसलिए किया गया है क्योंकि आरोप लगा था कि गूगल ने ShareGPT नाम की एक वेबसाइट से ChatGPT का डेटा हासिल किया था. 

गूगल पर लगाए गए आरोप

आरोप यह भी था कि पूर्व गूगल AI इंजीनियर जैकब डिवालिन ने OpenAI में शामिल होने के लिए कंपनी छोड़ी थी. पूर्व गूगल कर्मचारी ने गूगल को चेटजीपीटी के डेटा का इस्तेमाल नहीं करने के लिए वार्निंग भी दी थी. कर्मचारी ने कहा था कि  यह ओपनएआई की सर्विस टर्म्स के खिलाफ है. एक सूत्र ने द इन्फॉर्मेशन को बताया था कि पूर्व कर्मचारी की वार्निंग के बाद गूगल ने ChatGPT के डेटा का इस्तेमाल बंद कर दिया था.

पब्लिक टेस्टिंग के लिए बार्ड रोल आउट

इस बीच, गूगल ने हाल ही में बार्ड को पब्लिक टेस्टिंग के लिए रोल आउट कर दिया है. इससे पहले Bard पब्लिक के लिए उपलब्ध नहीं था. अब एक ऑफिशियल ब्लॉग पोस्ट में, गूगल ने घोषणा की कि बार्ड US और UK में कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. अब जो लोग नए AI चैटबॉट का इस्तेमाल करना चाहते हैं, उन्हें साइन अप करना होगा और एक्सेस हासिल करने के लिए इंतजार करना होगा.

यह भी पढ़ें - iPhone 11 को मात्र 11,999 रुपये में खरीदने का मौका, लेकिन क्या 2023 में आपको ये मॉडल लेना चाहिए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन ने बनाई पानी से चलने वाली बैटरी! 300 साल तक होगी लाइफ, जानें टेक्नोलॉजी
चीन ने बनाई पानी से चलने वाली बैटरी! 300 साल तक होगी लाइफ, जानें टेक्नोलॉजी
फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode
फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode
भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.29 अरब के पार! अगस्त में जुड़े 55 लाख नए ग्राहक
भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.29 अरब के पार! अगस्त में जुड़े 55 लाख नए ग्राहक
TV से AC तक कीमत बढ़ने की तैयारी, पुराने दाम पर कैसे मिलेंगे प्रोडक्ट?
TV से AC तक कीमत बढ़ने की तैयारी, पुराने दाम पर कैसे मिलेंगे प्रोडक्ट?

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget