एक्सप्लोरर

कमाल है Gmail का ये फीचर! मिस नहीं होगी जरूरी ई-मेल, तुरंत ऑन कर लीजिए ये सेटिंग

Gmail पर 'सेफ लिस्टिंग' नाम का एक फीचर है जो यूजर्स को कुछ ईमेल पते और डोमेन जोड़ने की अनुमति देता है ताकि वे स्पैम फ़िल्टर को बायपास कर सकें और सीधे इनबॉक्स में जा सकें.

Gmail Safe Listing: जीमेल पर 'सेफ लिस्टिंग' नाम एक फीचर बेहद कमाल का है. ये यूजर्स के काम की मेल्स को लिस्ट कर उनकी नजर से मिस होने से बचाता है. ये फीचर यूजर्स को जीमेल में कुछ ईमेल एड्रेस और डोमेन जोड़ने की अनुमति देता है. इससे जीमेल ये तय करता है कि बनाए गए फ़िल्टर से सभी मेल स्पैम को बायपास करे और सीधे  इनबॉक्स में चले जाए. अगर आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आपकी काम की मेल स्पैम में चली गई हो और इसकी वजह से आपको परेशानी का सामना करना पड़ा हो तो आज ही इस सेटिंग को ऐप में ऑन कर लें.

जानिए क्या है सेफ लिस्टिंग?

सेफ लिस्टिंग को वाइट लिस्टिंग भी कहा जाता है. इसका मतलब है कि आप किसी मेल आईडी या डोमेन को सुरक्षित कर रहे हैं. इससे ये स्पैम में नहीं जाएगा. ब्लैकलिस्टिंग से आप किसी भी मेल को हमेशा के लिए ब्लॉक कर सकते हैं.

सेफ लिस्टिंग में बहुत सारे एड्रेस आदि न जोड़े क्योकि इससे इसकी इफेक्टिवेनेस में असर पड़ेगा. साथ ही समय पर समय अपनी सेफ लिस्टिंग को रिव्यु करते रहे ताकि ये रेलेवेंट और इफेक्टिव बनी रहे. 

ऐसे किसी भी एड्रेस को करें ऐड

1. सबसे पहले जीमेल खोले और सेटिंग में आ जाएं.

2. इसके बाद "सभी सेटिंग्स देखें" पर क्लिक करें और फ़िल्टर और ब्लॉक्ड एड्रेस के ऑप्शन को चुने.

3. अब क्रिएट न्यू फ़िल्टर ऑप्शन को चुने और नया फ़िल्टर बनाएं.

4. यहां पूछी गई सभी जानकारी भरें और क्रिएट फ़िल्टर पर क्लिक कर दें.

5. अब आपको एक पॉप-अप दिखाई देगा इसमें "इसे कभी भी स्पैम पर न भेजें" लेबल को चुने और फ़िल्टर को मौजूदा वार्तालापों पर लागू करें.

6. अगर आप मौजूदा कन्वर्सेशन पर इसे लागू नहीं करेंगे तो पुराने मेल्स सेफ लिस्टिंग में नहीं आएंगे.

7. इसके बाद जीमेल आपको एक कन्फर्मेशन मैसेज दिखाएगा जिसमें ये बताया गया होगा कि आपका फ़िल्टर बना चुका है.

8. आप जब चाहें सेटिंग को बदल सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

लाखों में फॉलोअर्स, बड़े-बड़े ब्रैंड डील्स का हिस्सा, जानिए AI मॉडल्स बनाकर कैसे पैसा कमा रहे लोग?

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TPU और GPU में क्या है अंतर? जानें AI की दुनिया में कौन ज्यादा बेहतर
TPU और GPU में क्या है अंतर? जानें AI की दुनिया में कौन ज्यादा बेहतर
Redmi vs OnePlus vs Realme: जानें फीचर्स से लेकर कीमत तक, कौन सा टैबलेट बेस्ट?
Redmi vs OnePlus vs Realme: जानें फीचर्स से लेकर कीमत तक, कौन सा टैबलेट बेस्ट?
Tim Cook की जगह आए John Ternus! Apple में आज से शुरू हुआ नया युग, जानें क्या बदलेगा?
Tim Cook की जगह आए John Ternus! Apple में आज से शुरू हुआ नया युग, जानें क्या बदलेगा?
Wi-Fi 6 और Wi-Fi 7 में क्या है अंतर? जानें घर के लिए कौन सा है बेहतर
Wi-Fi 6 और Wi-Fi 7 में क्या है अंतर? जानें घर के लिए कौन सा है बेहतर

वीडियोज

Batwara 1947 पर Shabana Azmi की Theory से भिड़े Rajkumar Santoshi, Sunny Deol के किरदार पर बहस
Tej Pratap Yadav का बड़ा दावा, बोले- जान को खतरा, PA पर भी लगाए गंभीर आरोप
Mirzapur: The Movie को मिला A Certificate, 3 घंटे 17 मिनट के Runtime ने बढ़ाया Excitement
Bigg Boss 20 में Aamir Khan के भाई Faissal Khan की एंट्री? सामने आई बड़ी खबर
DELHI SHOCKER: दिल्ली गैंगरेप के बस ड्राइवर की खौफनाक कुंडली खुली |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की भतीजी ने की आत्महत्या, घर में फंदे में लटका मिला शव
ममता बनर्जी की भतीजी ने की आत्महत्या, घर में फंदे में लटका मिला शव
'जल्द ही आतंकवादी तुम्हें...', चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी
'जल्द ही आतंकवादी तुम्हें...', चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी
'BJP और 'वोट चोरी आयोग' के तरीके...', राहुल गांधी का केन्द्र-EC पर बड़ा हमला
'BJP और 'वोट चोरी आयोग' के तरीके...', राहुल गांधी का केन्द्र-EC पर बड़ा हमला
पाकिस्तान की नई टीम का एलान, आधे दर्जन नए चेहरों को मिला मौका
पाकिस्तान की नई टीम का एलान, आधे दर्जन नए चेहरों को मिला मौका
ममिता बैजू की तबीयत हुई खराब, हॉस्पिटल में एडमिट, डॉक्टर ने दी बेड रेस्ट की सलाह
ममिता बैजू की तबीयत हुई खराब, हॉस्पिटल में एडमिट, डॉक्टर ने दी बेड रेस्ट की सलाह
SC के फैसले पर सौरव दास ने जोड़े हाथ, CJI ने की तारीफ
SC के फैसले पर सौरव दास ने जोड़े हाथ, CJI ने की तारीफ
TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दिखाए गए काले झंडे, 'गो बैक' के लगे नारे
TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दिखाए गए काले झंडे, 'गो बैक' के लगे नारे
अजय राय ने CM योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि का मुकदमा, जानें क्यों पहुंचे कोर्ट?
अजय राय ने CM योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि का मुकदमा, जानें क्यों पहुंचे कोर्ट?
Embed widget