एक्सप्लोरर

पाएं Hotstar, Prime Video, Netflix, और ZEE5 का फ्री सब्सक्रिप्शन, यहां मिल रहा है ऑफर

यहां इंटरनेट और मोबाइल प्लान के साथ आपको मिलेगा फ्री ओटीटी ऐप्स सब्सक्रिप्शन. ये हैं शानदार ऑफर्स

कोराना महामारी के चलते पिछले कुछ महीनों से एंटरटेनमेंट का बड़ा प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है ओटीटी सर्विसेज जिसे ओवर-द-टॉप मीडिया सर्विसेज कहते हैं. यहां आपको शानदार वेब सीरीज, लेटेस्ट फिल्म्स, सीरियल्स, पुरानी फिल्में देखने को मिल जाएगी. सिनेमाघर बंद होने की वजह से इन दिनों कई बड़ी फिल्में भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रलीज हो रही हैं. हॉटस्टार, एमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और ज़ी5 जैसी एप्लीकेशन्स लोगो को सबसे ज्यादा पसंद आ रही हैं. खास बात ये है कि इन ऐप्स से दर्शकों को अब एक नया इंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म मिल गया है. जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. यहां आप इंटरनेट के जरिए अपनी पंसद का कंटेंट अपने हिसाब से देख सकते हैं.

इन ओटीटी सर्विसेज का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए आपको महीने के हिसाब से पेमेंट करना पड़ता है लेकिन अब इनकी बढ़ती डिमांड को देखते हुए कई टेलीकॉम कंपनी और इंटरनेट सर्विस कंपनी भी अपने प्लान्स में इनका ऑफर दे रही हैं. आज हम आपको ऐसे ही कुछ खास ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं. जिनमें आपको Hotstar, Prime Video, Netflix, और ZEE5 का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल जाएगा.

NetFlix अगर आप नेटफ्लिक्स पर ज्यादा कंटेन्ट देखते हैं तो आपके लिए जियो फाइबर लेकर आया है 1499 रुपये का खास प्लान. इसमें आपको नेटफ्लिक्स के अलावा 12 ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. 1499 के इस डायमंड प्लान में आपको 300 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी. वहीं वोडाफोन भी रेडएक्स पोस्ट पेड प्लान के तहत 1099 रुपये में नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है. इस प्लान में आपको अमेजन प्राइम का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इससे पहले एयरटेल भी अपने प्लान में नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन दे रहा था लेकिन अब वो प्लान बंद हो गया है.

Amazon Prime अगर आपको अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन चाहिए तो आप जियो फाइबर का 999 रुपये वाला गोल्ड प्लान ले सकते हैं. इन प्लान में आपको 150 एमबीपीएस की इंटरनेट स्पीड मिलेगी. साथ ही अमेजन प्राइम वीडियो सर्विस बिल्कुल फ्री में मिलेगी. वहीं एयरटेल भी 349 और 499 रुपये के पोस्ट पेड प्लान में भी आपको प्राइम वीडियो सर्विस फ्री दे रहा है. आपके इन दोनों प्लान में 75 जीबी तक का डाटा मिलेगा. वोडोफोन भी रेड पोस्टपेड प्लान के तहत 999 में एक साल तक अमेजन प्राइम फ्री दे रहा है.

Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन अगर आप एयरटेल का 599 और 401 रुपये का प्रीपेड प्लान लेते हैं तो आपको इस प्लान में 56 दिन की वैलिडिटी के साथ डिज्नी-हॉटस्टार की मेंबरशिप भी फ्री मिलेगी. वहीं एयरटेल के 2698 रुपये के प्लान में भी ये ऐप्स फ्री हैं. अगर आप रिलायंस जियो फाइबर का 1499 रुपये का प्लान लेते हैं तो इसमें भी डिज्नी-हॉटस्टार का वीआईपी सब्सक्रिप्शन आपको फ्री मिलेगा. बीएसएनएल ने भी ऑफर शुरु किया है जिसमें 590 रुपए वाले सुपरस्टार प्लान में आपको 300 जीबी डेटा और 949 रुपये के प्लान में 500 जीबी डेटा के साथ डिज्नी-हॉटस्टार की मेंबरशिप फ्री मिलेगी.

Zee5 ज़ी5 की फ्री मेंबरशिप आपको वोडाफोन के रेडएक्स प्लान में एक साल के लिए फ्री मिल रही है. रिलायंस जियो फाइबर के प्लान्स में भी ये सुविधा मिलेगी. ज़ी5 का सालाना सब्सक्रिप्शन आपको 360 रुपये में मिल जाएगा.

ErosNow और SonyLIV जियो फाइबर के 999 रूपये वाले प्लान में आपको 11 ओटीटी एप्स और 1499 रुपये वाले प्लान में 12 ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इनमें लगभग सभी ऐप्स जैसे सोनी लिव, वूट, ऑल्ट बालाजी, जियो सिनेमा, सन नेक्स्ट, होईचोई, शिमारू और लॉयंसगेट प्ले का सब्सक्रिप्शन आपको मिल जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Glass for Mobile : के लिए सबसे मजबूत ग्लास कौन सा होता है, जानें किसमें सबसे ज्यादा होती है सेफ्टी
मोबाइल के लिए सबसे मजबूत ग्लास कौन सा होता है, जानें किसमें सबसे ज्यादा होती है सेफ्टी
क्या Airtel सच में ग्राहकों को भेज रहा है ऐसा इनविटेशन? जानिए क्या है वायरल मैसेज की सच्चाई और इसका मकसद
क्या Airtel सच में ग्राहकों को भेज रहा है ऐसा इनविटेशन? जानिए क्या है वायरल मैसेज की सच्चाई और इसका मकसद
Vapour Chamber Cooling और AMOLED डिस्प्ले के साथ हो गया Nothing Phone 4b! इतने सारे फीचर्स से है लैस, जानें कीमत
Vapour Chamber Cooling और AMOLED डिस्प्ले के साथ हो गया Nothing Phone 4b! इतने सारे फीचर्स से है लैस, जानें कीमत
क्या आपकी Smartwatch बीमारी आने से पहले दे सकती है चेतावनी? जानिए कितनी भरोसेमंद है ये टेक्नोलॉजी
क्या आपकी Smartwatch बीमारी आने से पहले दे सकती है चेतावनी? जानिए कितनी भरोसेमंद है ये टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
Embed widget