एक्सप्लोरर

सैमसंग Galaxy M51 की खूबियां लॉन्च से पहले ही लीक हुई, OnePlus Nord को देगा चुनौती

वनप्लस के मिड रेंज स्मार्टफोन को टक्कर देने के लिए सैमसंग अगले महीने M सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. फोन में दमदार बैटरी के साथ एमोलेड डिस्प्ले मिलने का दावा भी हो रहा है.

टेक जाइंट सैमसंग अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी M51 सितंबर के दूसरे हफ्ते में लॉन्च करेगी. गैलेक्सी M51 स्मार्टफोन की कीमत 25 से 30 हजार के बीच होने का दावा किया जा रहा है. हालांकि लॉन्च से पहले ही गैलेक्सी M51 स्मार्टफोन की खूबियां लीक हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसंग M51 स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी ऑफर करेगी. 30 हजार रुपये से कम के बजट में सैमसंग M51 स्मार्टफोन हाल ही लॉन्च हुए वनप्लस Nord को टक्कर देने के लिए मार्केट में उतार रहा है.

लीक हुई जानकारी के मुताबकि गैलेक्सी M51 स्मार्टफोन में 6.5 इंच के फुल एचडी रिजॉल्यूशन वाले पंच होल एमोलेड डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल किया जाएगा. स्मार्टफोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा. इसके साथ ही 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर रियर पैनल पर लगा होगा. स्मार्टफोन में सेल्फी लेने के लिए 32 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा होगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक गैलेक्सी M51 स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है. कंपनी गैलेक्सी M51 का 6GB रैम और 8GB रैम वेरिएंट मार्केट में लॉन्च कर सकती है. स्मार्टफोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है. फोन को चार्ज करने के लिए 25W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा.

OnePlus Nord से है टक्कर

गैलेक्सी M51 की सीधी टक्कर वनप्लस के हाल ही में 30 हजार रुपये से कम बजट में लॉन्च किए गए OnePlus Nord स्मार्टफोन से होगी. OnePlus Nord का 6GB रैम और 64 स्टोरेज वेरिएंट 24,999 रुपये में सितंबर से खरीदे जाने के लिए उपलब्ध होगा. Nord का 8GB रैम और 12 GB रैम वेरिएंट एमेजन इंडिया की वेबसाइट पर खरीदे जाने के लिए उपलब्ध है.

OnePlus Nord में 6.44 इंच का फुलएचडी रिजॉल्यूशन वाला OLED डिस्प्ले दिया गया है. स्मार्टफोन में रियर पैनल पर क्वॉड कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी लैंस 48 मेगापिक्सल का है. फ्रंट में भी 32 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल सेटअप मौजूद है. स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. वनप्लस Nord स्मार्टफोन में 4150mAh की बैटरी मिलती है.

Poco का नया स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है, एक क्लिक में सारी खूबियां जान लें

LG ने अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया, यहां जानें फोन की स्पेसिफिकेशन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब AI बताएगा Video में क्या कमी है! Instagram Creators के लिए आया नया फीचर
अब AI बताएगा Video में क्या कमी है! Instagram Creators के लिए आया नया फीचर
किसी और के डॉक्यूमेंट पर सिम लेने पर होगी इतनी सजा, जान लें नियम
किसी और के डॉक्यूमेंट पर सिम लेने पर होगी इतनी सजा, जान लें नियम
TV को मिलेगा नया Slim डिजाइन! Amazon ने लॉन्च किया Fire TV Stick 4K
TV को मिलेगा नया Slim डिजाइन! Amazon ने लॉन्च किया Fire TV Stick 4K
लैपटॉप बैटरी जल्दी खत्म? बैकअप बढ़ाने के असरदार तरीके आजमाएं
लैपटॉप बैटरी जल्दी खत्म? बैकअप बढ़ाने के असरदार तरीके आजमाएं

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
Embed widget