एक्सप्लोरर

क्या है AI? ( आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जो आनेवाले समय में बदल देगा आपकी जिंदगी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वो तकनीक है जहां आप कंप्यूटर को इंसान जैसे काम करना सिखाते हैं. जैसे एपल का सिरी, गूगल असिस्टेंट या फिर एमेजन एलेक्सा. यहां आप कंप्यूटर को इंसान की तरह ऑर्डर देते हैं और वो आपकी बात सुन उस काम को अंजाम देता है.

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी की AI अब हमारी दुनिया बदल रहा है. कई जगहों पर इस टेक्नॉलजी ने अपना काम करना शुरू भी कर दिया है. यही नहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारी जिंदगी के साथ हमारे काम करने के तरीके को भी बदलकर रख देगा. इंसान जब पैदा होता है तो वो धीरे धीरे बच्चे से जवान और फिर बूढ़ा होता है. AI का विकास भी ठीक इसी तरह से हो रहा है. यहां से AI अब और मजबूत होगा जहां हमें इसके बदलाव को अपनाना ही होगा. लेकिन ये हमारे लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है. विश्व प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग ने कहा था कि, 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंसानों की बीच चल रही रेस को हमेशा के लिए खत्म कर देगा.' वहीं टेक्नॉलजी व्यापारी एलन मस्क का मानना है कि, 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मनुष्य के लिए एक जीवित खतरा है.' जबकि कई रिसरचर्स का मानना है कि अगर AI का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया गया तो ये धरती पर मौजूद जीवन को हमेशा के लिए खत्म कर देगा. क्या है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्या है AI? ( आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जो आनेवाले समय में बदल देगा आपकी जिंदगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वो तकनीक है जहां आप कंप्यूटर को इंसान जैसे काम करना सिखाते हैं. जैसे एपल का सिरी, गूगल असिस्टेंट या फिर एमेजन एलेक्सा. यहां आप कंप्यूटर को इंसान की तरह ऑर्डर देते हैं और वो आपकी बात सुन उस काम को अंजाम देता है. कई रिसरचर्स का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से अब कंप्यूटर इंसानों से बेहतर होने लगे हैं. जैसे चेस खेलना, फोटो निकालना, कैंसर का इलाज करना. ये सारी चीजें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से होने लगी हैं. जिससे एक बात तो तय है कि फिलहाल AI को उतना विकसित नहीं किया गया है तब इतना कुछ मुमकिन है लेकिन जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को पूरी तरह से विकसित कर लिया जाएगा तो शायद काम को करने के लिए इंसानों की जरूरत ही नहीं होगी. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पहला रिसर्च 1956 में हुआ था जिसके बाद ये होता ही चला गया. फिलहाल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल तकरीबन सभी इंडस्ट्री में किया जा रहा है जिसमें फाइनेंस, खेती, ऑनलाइन शॉपिंग और दूसरी चीजें शामिल हैं. AI उपयोगी होगा या डरवना? क्या है AI? ( आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जो आनेवाले समय में बदल देगा आपकी जिंदगी source: Etech Global Services आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में अभी भी लोग काफी कुछ नहीं जानते हैं. अगर इंटरनेट पर इस टॉपिक के बारे में सर्च किया जाए तो आपके पास दो अलग अलग भाग आते हैं. जहां पहला आपको नवीनता, उत्साह, प्रचार और इसके फायदे के बारे में बताता है तो वहीं दूसरी तरफ इसके नुकसान. जहां ये कहा जा रहा है कि जो काम फिलहाल इंसान कर रहा है वो आने वाले समय में रोबोट के जरिए किए जाएंगे. लेकिन बुराई के बीच AI इस दुनिया में कई अच्छे काम भी कर रहा है जिसमें फेसबुक भी शामिल है. फेसबुक नेत्रहीन लोगों के लिए एप में एक अलग एक्सपीरियंस देता है. वहीं फेशियल रिकॉग्निशन को भी साल 2010 में शुरू किया गया था जहां अब ये फीचर तकरीबन सभी यूजर्स इस्तेमाल कर रहें हैं. वहीं माइक्रोसॉफ्ट बिजनेस का एक सेक्टर मेडिकल प्रॉब्लम को जल्द से जल्द पहचानने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैसे बदल देगा आपकी जिंदगी? खुद से चलने वाली गाड़ियां क्या है AI? ( आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जो आनेवाले समय में बदल देगा आपकी जिंदगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से अब गाड़ियां बिना ड्राइवर के चल रहीं हैं. सड़क दुर्घटनाएं अक्सर सरकार के लिए बड़ा चैलेंज होती हैं. लेकिन सेल्फ ड्राइविंग कार इस चीज को रोड पर पूरी तरह से बदल सकती है. सेल्फ ड्राइविंग कार की कई सारी ट्रायल्स हो चुके हैं जिसमें ये कार अभी अमेरिका में चल रही है. लेकिन वो समय दूर नहीं जब सभी सड़कों पर ऐसी गाड़ियां चलने लगेंगी. कीबोर्ड की नहीं होगी जरूरत क्या है AI? ( आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जो आनेवाले समय में बदल देगा आपकी जिंदगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से अब इंसान सिर्फ बोलेगा और रोबोट उसके तुरंत लिखेगा. जी हां ये ऐसे वक्त में मुमकिन है जब हम अपना सारा काम कीबोर्ड की मदद से करते हैं. लिखते हैं, कमांड देते हैं. लेकिन AI के आने के बाद ये सबकुछ बदल जाएगा जहां इंसानों की जगह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ले सकता है. हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि इंसानों की नौकरी जाएगी या बढ़ेगी. वहीं खेल भी अब रोबोट के जरिए ही खिलावाए जाएंगे. यानी की अगर मुमकिन हुआ तो इंसान रोबोट के साथ मैच खेलेंगे. साइबर सिक्योरिटी क्या है AI? ( आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जो आनेवाले समय में बदल देगा आपकी जिंदगी कई कंपनियों के लिए सबसे बड़ा डर आज भी साइबर सिक्योरिटी है. नई टेक्नॉलजी की मदद से साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट हैकर्स से अपने सिस्टम को सिक्योर तो कर पा रहें हैं. लेकिन फिर भी मार्केट में इतने साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट नहीं है जिससे सिस्टम को हमेशा सुरक्षित रखा जा सके. फिलहाल कई सारे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तरीके हैं जिसकी मदद से हैकिंग और हैकर्स पर रोक लगाया जा सकता है तो वहीं कुछ खराबी होने पर सिस्टम के अंदर ही उसे ठीक भी किया सकता है. परिणाम क्या है AI? ( आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जो आनेवाले समय में बदल देगा आपकी जिंदगी source: InfoWorld आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सच में क्रांतिकारी साबित होगा. जहां प्रभाव को हर समुदाय के लोग सुनेंगे. लेकिन कई एक्सपर्ट का मानना है कि इसके आने से कई लोगों की नौकरियां जाएंगी. तो वहीं कई वैज्ञानिक तो यहां तक कह चुके हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मशीन पूरे मानव जीनव के लिए खतरा है. लेकिन फिलहाल हम सिर्फ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उन अच्छी चीजों पर ही गौर कर सकते हैं जिससे हमारी जिंदगी बेहतर हो रही है तो वहीं उसमें बदलाव भी आ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget