एक्सप्लोरर

जियो से वॉयस कॉलिंग अब फ्री नहीं, जानें- दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए कौन से टॉप-अप हैं बेस्ट

जियो ने दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए के लिए चार्ज करने का एलान कर दिया है. तो ऐसे में ये जानना जरूरी है कि वॉयस कॉलिंग करने के लिए आपके लिए कौन सा रिचार्ज फायदेमंद रहेगा. 

नई दिल्ली: अपने फ्री वॉयस कॉलिंग, इंटरनेट पैक्स जैसे ऑफर्स के साथ कस्टमर्स को सौगात देने वाली कंपनी जियो ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अब कॉलिंग के लिए चार्ज लेने का एलान किया है. जियो कस्टमर्स को अब अब दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 6 पैसा प्रति मिनट का चार्ज देना होगा. वहीं, जियो से जियो नेटवर्क पर कॉलिंग पहले की तरह फ्री रहेगी. अब तक जियो के साथ-साथ दूसरे नेटवर्क पर भी वॉयस कॉलिंग पूरी तरह से फ्री थी. अपने कस्टमर्स को बनाए रखने के लिए कंपनी ने फ्री डेटा की पेशकश की है.

इसके लिए कंपनी ने चार तरह के IUC Top Up वाउचर पेश किया है जो आपको आपके मंथली प्लान के अलावा खरीदने होंगे. जो 10, 20, 50 और 100 रुपए के हैं. अपनी जरूरत के हिसाब से आप टॉपअप चुन सकते हैं. ये नॉन जियो मिनट हैं जो दूसरे नेटवर्क पर काल करने के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे. जियो नेटवर्क पर काल करने से ये डिडक्ट नहीं होंगे.

बता दें कि टॉप अप किसी वैलिडिटी पीरिएड के साथ नहीं आए हैं. इसलिए आप अपने हिसाब से इनका इस्तेमाल कर सकते हैं.

टॉपअप रिचार्ज

10 रुपये का टॉप अप- 124 नॉन जियो मिनट, 1GB फ्री डेटा

20 रुपये का टॉप अप - 249 नॉन जियो मिनट, 2GB फ्री डेटा

50 रुपये का टॉप अप - 656 नॉन जियो मिनट्स, 5GB फ्री डेटा

100 रुपये के टॉप अप- 1362 नॉन जियो मिनट्स, 10GB डेटा फ्री

इस फैसले के पीछे जियो ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा पैदा की गई अनिश्चितता को जिम्मेदार बताया है. वहीं अन्य कंपनियों का कहना है कि यह जियो का ‘यू-टर्न’ है जिसने ग्राहकों को जीवनभर मुफ्त कॉल का वादा किया था.

बता दें कि साल 2017 में ट्राई इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज (IUC) को 6 पैसे प्रति मिनट तक घटा दिया था. ट्राइ ने कहा था कि 2020 तक इसे खत्म कर दिया जाएगा. ट्राइ अब अपने इस फैसले पर फिर से विचार कर रहा है, ट्राइ ने कंसल्टेशन पेपर मंगवाया है कि क्या इस टाइमलाइन को बढ़ाने की जरूरत है. जियो के नेटवर्क पर वॉइस कॉल फ्री हैं इसलिए इसे कोई पैसा नहीं देना पड़ता. लेकिन वहीं एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसे ऑपरेटर्स को इसके जरिए 13,500 करोड़ रुपये का भुगतान करना पड़ा है.

क्या है इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज (IUC) ? इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज या IUC एक मोबाइल टेलिकॉम ऑपरेटर द्वारा दूसरे को भुगतान की जाने वाली रकम है. जब एक टेलीकॉम ऑपरेटर के ग्राहक दूसरे ऑपरेटर के ग्राहकों को आउटगोइंग मोबाइल कॉल करते हैं तब IUC का भुगतान कॉल करने वाले ऑपरेटर को करना पड़ता है. दो अलग-अलग नेटवर्क के बीच ये कॉल मोबाइल ऑफ-नेट कॉल के रूप में जानी जाती हैं. ट्राई द्वारा IUC शुल्क निर्धारित किए जाते हैं और वर्तमान में यह 6 पैसे प्रति मिनट हैं.

Nobel Prize 2019: नोबेल विजेता को मिलते हैं करोड़ों रुपये , जानिए ईनाम की राशि

उड़ान भरने को तैयार गाजियाबाद का हिंडन एयरपोर्ट, कल उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जाएगी पहली फ्लाइट

तमिलनाडु के जिस महाबलीपुरम में पहुंचने वाले हैं चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग, उसका चीन कनेक्शन क्या है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget