एक्सप्लोरर

Redmi S2 का इंडिया वेरिएंट Redmi Y2 एमेजन पर होगा एक्सक्लूसिव

पेज पर स्मार्टफोन में स्नैपड्रगैन प्रोसेसर, सेल्फी एलईडी लाइट, डुअल रियर कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर होने की जानकारी दी गई है.

नई दिल्ली: शाओमी 7 जून को नई दिल्ली में एक इवेंट का आयोजन करने जा रही है. कहा जा रहा है कि इस इवेंट में कंपनी अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी वाई 2 लॉन्च कर सकती है. वहीं लॉन्च इवेंट के ठीक पहले एमेजन इंडिया ने भी अपनी वेबसाइट पर 7 जून को शाओमी के एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए लिस्ट कर दिया है. हालांकि इस बात की अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है कि शाओमी कौन सा फोन लॉन्च करेगा. लेकिन सूत्रों की माने तो कंपनी रेडमी एस2 के भारतीय वर्जन को लाने की तैयारी कर रहा है जो रेडमी वाई2 के नाम से जाना जाएगा.

Amazon इंडिया पर मिलेगा फोन

आपको बता दें कि फोन के लिए एमेजन ने नॉटिफाई रजिस्ट्रेशन करना शुरू कर दिया है जहां जाकर यूजर्स अपने आप को रजिस्टर करवा सकते हैं. पेज पर स्मार्टफोन में स्नैपड्रगैन प्रोसेसर, सेल्फी एलईडी लाइट, डुअल रियर कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर होने की जानकारी दी गई है.

Redmi Y2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

चीनी मार्केट में रेडमी एस2 के 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,500 रुपये) से शुरू होती है. 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट का दाम 1299 चीनी युआन (करीब 13,700 रुपये) है.

शाओमी रेडमी एस2 में 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है. इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है. फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर को इस्तेमाल किया है. ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है. फोन दो वेरिएंट में आएगा पहला 3 जीबी रैम के साथ जिसमें 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी, तो वहीं दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज होगी. दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे.

कैमरे की अगर बात करें तो फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है. यह एआई पोर्ट्रेट मोड और एआई स्मार्ट ब्यूटी जैसे फीचर के साथ आता है. रियर पर दो सेंसर दिए गए हैं. प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल का. कैमरे फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस (पीडीएएफ), एफ/2.2 अपर्चर, एआई पोर्ट्रेट मोड, पनोरमा मोड और एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं. वहीं यूज़र रियर कैमरे से 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे.

फोन के अगर बैटरी की बात करे तो फोन में 3080 एमएएच की बैटरी दी गई है. सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर है जो पिछले हिस्से पर कैमरे के नीचे मौजूद है. इसके अलावा फोन फेस रिकग्निशन के साथ आएगा. कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस जैसे आम फीचर शामिल हैं. एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड एमीटर और इलेक्ट्रॉनिक कंपास हैंडसेट का हिस्सा हैं. स्मार्टफोन का डाइमेंशन 160.73x77.26x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 170 ग्राम.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget