एक्सप्लोरर

लॉन्च हुआ मोस्ट अवेटेड बजट स्मार्टफोन Moto E4 और E4 प्लस, आज रात से शुरु होगी बिक्री

नई दिल्लीः मोटोरोला ने मोटो E4 और मोटो E4 प्लस भारत में लॉन्च कर दिया. इनकी कीमत 8,999 और 9,999 रुपये रखी गई है. मोटो E4 की बिक्री ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर होगी वहीं मोटो E4 प्लस आज रात 11.59 बजे से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

मोटो E4 के फीचर और स्पेसिफिकेशन

मोटो E4 की बात करें तो इसमें 5 इंच की स्क्रीन दी गई है जिसकी रिजॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है. डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गया है. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 1.3GHz कोरटेक्स-A53 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 427 चिपसेट दी गई है.मोटो E4 में 3 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं.

कैमरा की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है. ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1 नॉगट ओएस पर चलता है. जिसमें 2800mAh की बैटरी दी गई है.

मोटो E4 प्लस में क्या है खास?

मोटो E4 प्लसमें 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले होगा. जिसकी पिक्सल डेन्सिटी 267 पीपीआई होगी. स्मार्टफोन को अमेरिका में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 427 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है, लेकिन भारत में इस स्मार्टफोन मीडियाटेक एमटीके 6737 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है.

स्मार्टफोन को 32GB स्टोरेज वेरिएंट में 3GB रैम के साथ भारत में लॉन्च किया गया है. स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है.

कैमरा फ्रंट की बात की जाए तो इस रेंज के दूसरे स्मार्टफोन की तरह मोटो E4 प्लस में भी 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. सेल्फी लेने के लिए स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा एलईडी फ्लैश लाइट के साथ उपलब्ध है.

स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE सपोर्ट दिया जाएगा. स्मार्टफोन में वाई फाई और ब्लूटूथ जैसे विकल्प भी दिए गए हैं. 5000mAh की दमदार बैटरी के अलावा मोटो E4 प्लस का यह स्मार्टफोन गूगल के लेटेस्ट एंड्रॉइड 7.1 नॉगट पर चलता है. स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget